वेज कटलेट | Vegetable Cutlets Recipe

शाम के समय आपको किसी एसे स्नेक्स की जरूरत होती है जो झटपट बन जाय और स्वादिष्ट भी हो. आज शाम वेज कटलेट (Veg Cutlet) बना कर देखिये.
Read - Vegetable Cutlets Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Cutlets
- आलू- 250 से 300 ग्राम (4 मीडियम आकार के)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटा हुआ)
- फूलगोभी - 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
- बंदगोभी - 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
- गाजर - 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- ब्रेड स्लाइस - 6
- तेल - कटलेट्स तलने के लिए
विधि - How to make Vegetable Cutlets
आलू छील लीजिये. छिले हुये आलू को हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.
ब्रैड को तोड़कर मिक्सर जार में डालकर पीसकर चूरा बना लीजिए.
बारीक तोड़े हुए आलू में गाजर, फूलगोभी, बंदगोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. साथ ही 1/4 छोटी चम्मच नमक मैदा के घोल में डालने के लिए बचाकर बाकी नमक इसमें डाल दीजिए. 3 ब्रेड का चूरा इस मिश्रण में डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. इसमें हरा धनिया भी डालकर मिक्स कर दीजिए. मिश्रण तैयार है.
मैदा का घोल बनाने के लिए मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक पतला घोल बना लीजिए. इसमें तकरीबन 1/4 कप पानी डल जाएगा. घोल में काली मिर्च और बचा हुआ नमक डालकर मिला दीजिये.


पिठ्ठी से उंगलियों की सहायता से थोड़ी सी पिठ्ठी निकालिये, हाथ से दबाकर, गोल या ओवल आकार देकर कटलेट तैयार कीजिये, इस कटलेट को मैदा के घोल में डुबाकर निकालिये और फिर ब्रेड के चूरा में अच्छी तरह लपेटिये. सारे कटलेट इसी तरह बनाकर तैयार करके, प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम हुआ है या नही इसे चैक करने के लिए जरा सा कटलेट का टुकड़ा डालकर देखिए, तेल गरम है तो यह जल्दी से ऊपर उठकर आ जाता है. गरम तेल में 3-4 कटलेट एक एक करके डालिये और तलिये. जब कटलेट दोनों ओर से ब्राउन हो जाय तो, प्लेट में पेपर टावल बिछा कर तले हुये कटलेट कढ़ाही से निकाल कर उस पर रखिये. सारे कटलेट इसी तरह तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम कुरकुरे वेज कटलेट तैयार हैं. वेज कटलेट हरे धनिये की चटनी या टमेटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- आप चाहे तो आलू को तोड़ने की जगह कद्दूकस भी कर सकते हैं.
- आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां डाल सकते हैं. जो सब्जी पसंद हो, उसे ज्यादा डाल सकते हैं और जो नापसंद हो, तो हटा भी सकते हैं.
- आप चाहे तो ब्रेड का चूरा बनाने के बदले ब्रेड को पानी में भिगोकर निचोड़कर भी मिश्रण में मिला सकते हैं.
- ब्रेड का चूरा मिश्रण को बाइन्ड करने के लिए डाला जाता है. इससे कटलेट्स तलने पर फटते नही है.
- वेज कटलेट्स को कम गरम तेल में ना डालें, यह फट सकते हैं या फिर ज्यादा तेल सोख सकते हैं.
- आप अधिक तेल खाना नहीं चाहते हो तो कटलेट्स को शैलो फ्राय भी कर सकते है. इसके लिए तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर कटलेट्स को उस पर लगा दें, तेल को चारों तरफ फैला दें और धीमी आग पर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सेक लीजिए.
कमेंट (134)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनुपमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुपमा, जी हां अवश्य कर सकते हैं.
I am new in cooking and I get alot support from ur website..I like ur way of presenting the reciepe, all pakode receipe is so easy and yummyyy :)..I m in Dubai and in this Ramadan ,I am going to try ur all pakode reciepe..Thanx
निशा: डौली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चित्रा, कटलेट को तेज आग पर तलेंगी तो ज्यादा ओइल एब्जोर्ब नहीं करेंगे.
निशा: पूजा आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you....
निशा: हिमानी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: eacha jI आप इन्हैं फ्रीज कर सकती है, और जब भी खाने हो निकाल कर तल सकती हैं.
thnx mam ur recipies r aweSoMe
निशा: सबा,बहुत बहुत धन्यवाद.
plz bAtaye
निशा: साबा जी, पिसी हुई काली मिर्च डालनी है.
निशा: रुचि, कटलेट को मैदा के घोल में डिप करके, ब्रेड का चूरा लपेट कर तलने से वे बहुत ही कुरकुरे बनते हैं, दिखने में बहुत अच्छे लगते हैं.
निशा: ज्योति, 4-5 ब्रेड ले सकती हैं.
निशा: विभुति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारुल, मैं कोशिश करती हूँ.
I tried this receipe on my son's b'day and got lots of compliments ..
I know this is just because of you !!!
Thanks so much !!
निशा: श्रुति, ये आपकी मेहनत से है, आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऊषा, जी हां इन्हैं दही डालकर चाट बनाकर खाया जा सकता है.
its a really nyc suggestion sangeeta
निशा: विजय आप स्वीट कार्न मिला सकते हैं.