गोंद के लड्डू - Gond ke Laddu recipe

गोंद से बड़े ही स्वादिष्ट लड्डू बनाये जाते हैं जो विशेषकर सर्दियों में ही खाये जाते हैं. गोंद के लड्डू से गर्मी और ताकत दोनो मिलते हैं. रोजाना सुबह नाश्ते में 1 या 2 लड्डू गोंद के खाइये और सर्दी में अपने आपको स्वस्थ रखिये.
Read Gond ke laddu Recipe in English
आवश्यक सामग्री Ingredients for gond ke laddu recipe
- गेहूं का आटा- 1 कप
- बूरा- 1 कप
- घी- ¾ कप
- गोंद- ⅓ कप (100 ग्राम)
- काजू- 10 से 12
- खरबूजे के बीज- 2 टेबल स्पून
- इलाइची पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Gond ke Laddu Recipe
गोंद को बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिए. काजू को छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाही में आधे से अधिक घी डालकर गरम कीजिये. गरम घी में थोड़ा-थोड़ा गोंद डालकर लगातार चलाते हुए तलिये (गोंद घी में पापकार्न की तरह फूलता है, गोंद को बिलकुल धीमी आग पर ही तलिये ताकि वह अन्दर तक अच्छी तरह भुन जाय). गोंद सिक गया है या नही, इसे चैक करने के लिए एक टुकड़ा गोंद का निकालकर हाथ से दबाकर देखिए, यह चूरे की तरह हो जाना चाहिए. गोंद के अच्छी तरह फूलने और सिकने के बाद प्लेट में निकालिये, सारा गोंद इसी तरह तलकर निकाल लीजिये.

बचे हुये घी में आटा डालकर हल्का ब्राउन होने तक धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लीजिए. आटे से अच्छी महक आने और हल्का ब्राउन होने पर आटा भुनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और आटे को एक प्लेट में निकाल लीजिए.
गरम कढ़ाही में बीज डालकर लगातार चलाते हुए भून लीजिए. इसमें जरा सा घी भी डाल सकते हैं. बीज भुनते समय उचटते है, इसलिए कढ़ाही के थोड़ा ऊपर एक प्लेट रख लीजिए ताकि ये उचटकर बाहर ना आ गिरें. भुने बीज को आटे पर डाल लीजिए. इसमें काजू के टुकड़े, इलायची पाउडर डाल दीजिए.

गोंद के ठंडा हो जाने पर थाली में ही बेलन से दबाव डालकर थोड़ा और बारीक कर लीजिये. एक प्याले में गोंद और सारी चीजें डालकर मिक्स कर लीजिए. साथ ही बूरा भी डालकर मिला लीजिए. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये. सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
गोंद के स्वादिष्ट लड्डू तैयार हैं. 1-2 घंटे गोंद के लड्डू हवा में ही रहने दीजिये. आप ये गोंद के लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 महीने तक खाते रहिए.

सुझाव:
- गोंद को भूनते समय तेल गरम होने के बाद आग धीमी रखिये, गोंद को तलने, कढ़ाई से निकालने के बाद बड़े टुकड़े तोड़ कर देख लीजिये कहीं वह अन्दर से कच्चे तो नहीं हैं, अगर एसा है तो आप उन टुकड़ों को तोड़कर फिर से कम आग पर भून लीजिये.
- गोंद को तेज आंच पर ना सेके. इससे गोंद ऊपर से तो सिक जाता है, लेकिन अंदर से कच्चा रह जाता है.
- आटा भूनते समय आंच धीमी मीडियम रखें और इसे लगातार चलाते हुए भूनें. आटा जलना नही चाहिए.
- मिश्रण के हल्का गरम रहते ही लड्डू बना लीजिए. ठंडे होने पर मिश्रण बिखरने लगता है.
- आप चाहे, तो बूरा की जगह चाशनी बनाकर भी लड्डू बना सकते हैं. चाशनी से लड्डू बना रहे हैं, तो 1/2 कप घी ही काफी रहता है क्योंकि चाशनी बनाने से मिश्रण में थोड़ी सी नमी रहती है, जिससे लड्डू आसानी से बांधे जा सकते हैं.
- गोंद के लड्डू को 3 महिने तक रखकर खाया जा सकता है.
Gond ke Laddu recipe video in Hindi
कमेंट (144)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
isse mujhe itni easy recipe mili.thank u.
निशा: कमरकस (Kamarkas) एक तरह का गोंद होता है. गर्भवती महिलाओं के लिये बनने वाले लड्डू और पंजीरी में भी कमरकस डाला जाता है. कमर दर्द को दूर करने के गुण के कारण इसे कमरकस कहा जाता है.
निशा: पूजा, गोंद के लड्डू वेवसाइट पर पहले से दिये हैं, आप सर्च बटन पर गोंद के लड्डू लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: वेलेन्टीना, आप गुड़ से भी लड्डू बना सकती हैं.
निशा:पूनम, एकदम ठीक है, ये बहुत ही ठंडक और ताकत देने वाला शर्वत तैयार हो जायेगा.
निशा: पिंकी, गोंद के लड्डू के चाशनी ही बनानी होगी.
निशा: टीना, धन्यवाद.
निशा: पिंकी, गोंद पेड़ के दूध को सुखा कर बनाया जाता है, ये सूखे मेवे की दुकान पर मिलता है.
can you pls give me recipe and contents of making goond katira.
Also can you pls advise any healthy diet for our Maggi Kids, which can improve their memory power.
निशा: अनु, मैं कोशिश करूगी.
Is there something called Goond katira, I recall my father used to take this in summers says its cool for beating heat.
but unfortunately my parents are not alive now to tell about that. pls advise if you know anything.
निशा: अनु, गोंद कतीरा, भिगो कर खाने से वह गर्मी के दिनों में ठंडक प्रदान करता है.