गोंद के लड्डू - Gond ke Laddu recipe

📅 2 जनवरी 2011 👁 8.9 लाख बार देखी गई 💬 144 कमेंट ★ 3.0 (10223)

Gond ke Laddu

गोंद से बड़े ही स्वादिष्ट लड्डू बनाये जाते हैं जो विशेषकर सर्दियों में ही खाये जाते हैं.  गोंद के लड्डू से गर्मी और ताकत दोनो मिलते हैं. रोजाना सुबह नाश्ते में 1 या 2 लड्डू गोंद के खाइये और सर्दी में अपने आपको स्वस्थ रखिये.

Read Gond ke laddu Recipe in English

आवश्यक सामग्री Ingredients for gond ke laddu recipe

  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • बूरा- 1 कप
  • घी- ¾ कप
  • गोंद- ⅓ कप (100 ग्राम)
  • काजू- 10 से 12
  • खरबूजे के बीज- 2 टेबल स्पून
  • इलाइची पाउडर- ¼ छोटी चम्मच

विधि  - How to make Gond ke Laddu Recipe

गोंद को बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिए. काजू को छोटा छोटा काट लीजिये.  

कढ़ाही में आधे से अधिक घी डालकर गरम कीजिये. गरम घी में थोड़ा-थोड़ा गोंद डालकर लगातार चलाते हुए तलिये (गोंद घी में पापकार्न की तरह फूलता है, गोंद को बिलकुल धीमी आग पर ही तलिये ताकि वह अन्दर तक अच्छी तरह भुन जाय). गोंद सिक गया है या नही, इसे चैक करने के लिए एक टुकड़ा गोंद का निकालकर हाथ से दबाकर देखिए, यह चूरे की तरह हो जाना चाहिए. गोंद के अच्छी तरह फूलने और सिकने के बाद प्लेट में निकालिये, सारा गोंद इसी तरह तलकर निकाल लीजिये.

बचे हुये घी में आटा डालकर हल्का ब्राउन होने तक धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लीजिए. आटे से अच्छी महक आने और हल्का ब्राउन होने पर आटा भुनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और आटे को एक प्लेट में निकाल लीजिए. 

गरम कढ़ाही में बीज डालकर लगातार चलाते हुए भून लीजिए. इसमें जरा सा घी भी डाल सकते हैं. बीज भुनते समय उचटते है, इसलिए कढ़ाही के थोड़ा ऊपर एक प्लेट रख लीजिए ताकि ये उचटकर बाहर ना आ गिरें. भुने बीज को आटे पर डाल लीजिए. इसमें काजू के टुकड़े, इलायची पाउडर डाल दीजिए. 

गोंद के ठंडा हो जाने पर थाली में ही बेलन से दबाव डालकर थोड़ा और बारीक कर लीजिये. एक प्याले में गोंद और सारी चीजें डालकर मिक्स कर लीजिए.  साथ ही बूरा भी डालकर मिला लीजिए. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये. सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.

गोंद के स्वादिष्ट लड्डू तैयार हैं. 1-2 घंटे गोंद के लड्डू हवा में ही रहने दीजिये. आप ये गोंद के लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 महीने तक खाते रहिए. 

सुझाव:

  • गोंद को भूनते समय तेल गरम होने के बाद आग धीमी रखिये, गोंद को तलने, कढ़ाई से निकालने के बाद बड़े टुकड़े तोड़ कर देख लीजिये कहीं वह अन्दर से कच्चे तो नहीं हैं, अगर एसा है तो आप उन टुकड़ों को तोड़कर फिर से कम आग पर भून लीजिये.
  • गोंद को तेज आंच पर ना सेके. इससे गोंद ऊपर से तो सिक जाता है, लेकिन अंदर से कच्चा रह जाता है. 
  • आटा भूनते समय आंच धीमी मीडियम रखें और इसे लगातार चलाते हुए भूनें. आटा जलना नही चाहिए.
  • मिश्रण के हल्का गरम रहते ही लड्डू बना लीजिए. ठंडे होने पर मिश्रण बिखरने लगता है. 
  • आप चाहे, तो बूरा की जगह चाशनी बनाकर भी लड्डू बना सकते हैं.  चाशनी से लड्डू बना रहे हैं, तो 1/2 कप घी ही काफी रहता है क्योंकि चाशनी बनाने से मिश्रण में थोड़ी सी नमी रहती है, जिससे लड्डू आसानी से बांधे जा सकते हैं. 
  • गोंद के लड्डू को 3 महिने तक रखकर खाया जा सकता है.

Gond ke Laddu recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (10223 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (144)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

[email protected]
bura matlab shakkar ka powder
निशा: सन्तोष जी, बूरा शक्कर का पाउडर नहीं होता, ये शक्कर को प्रोसेस करके बनता है, बूरा या तगार किराना दुकान से खरीदा जा सकता है, और इसे घर में भी आसानी से बना सकते हैं.इसे बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर दिया है, आप उसे देख सकते हैं.
shahadatsherani Indian
Bahut umdah magar yeh bataiye ki gond paak ka halwa kaise banana plz aaj kafi man kar raha h khane ko
manju
Mam shadi me jo gond pak ka halwa banate h wo kesa banta plz batiyan plzzzzzz
निशा: मंजू जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Sheetal
Agar laddu ka aata jal jaye tou kya upay ho Santa he taki ghee Ka nuksan na ho
निशा: शीतल जी, जले आटे से जलने की महक और स्वाद जो खराब हो गया उसे खतम नहीं कर सकते, प्लीज अगली बार से आटे को जलने मत दीजिये.
nisha
wow I love this recipe

निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
usha
Ur recipies are very easy n too gud. Thanku nisha ji.
plz ghar me mava/ khoya banane ki recipe bataye.
निशा: ऊषा जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर मावा कैसे बनाये रेसिपी दी गई है, सर्च बटन पर मावा लिख कर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
gajender
Madhulikaji kya hum gond ke laddoo me kesar add kar sakte hai???

निशा: आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
naresh kumar
सर
आपने जो जासनी बनाने का लिखा है वो सही नहीं है
हमलोग तो बुरा खांड डाल कर बनाते है
आप तो बस मीठा कितना डालते है वो बता दो
pavitra
Thanks nisha mam .. i like these laddoos very much .. i will defintely try this. Plz tell me the recipe of different types of kofte
निशा: पवित्रा जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर अनेक प्रकार के कोफ्ते रेसिपी उपलब्ध है, कोफ्ते लिखकर सर्च कर सकते हैं.
Your name...
Nisha ji kya gond ke laddu banane me agar ghee kam ho to kya gond bhunne ke liye refine use kr skte hain?
निशा: जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Bahadur Singh
Kiya sugar ki jagah good ka le sakte hai

निशा: लड्डूओं को मीठा बनाने के लिए चीनी की आवश्यकता तो पड़ेगी ही.
Vikas
सफेद मुसली के लड्डू कैसे बनते हे
halima
nisha ji kya ap mjhe bta skti h ki mjhe bhuk kese lge gi
halima
kya mai gond ke ladu bina ate ke bna
sakti hu
निशा: हलीमा जी, गोंद के लड्डू आटे के साथ ही बनाये जाते हैं, आप चाहें तो आटा कम मात्रा में यूज किया जा सकता है.
Vijaya
helo mam i like your recepies

निशा: विजया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meghana
Thanks Nishaji. I made the recipe as per the video and it came out good. I am looking forward to navratan korma recipe. Thanks for trying to make that.

निशा: मेघना जी बहुत बहुत धन्यवाद.
Meghana
Hello Nisha ji,
Your recipes are really good. I have tried your samosa and many other recipes, they all came out good.
The measurements in written recipe and your video is different. Which one should I use for gond ke laddo?
I have a request, can you post recipe for navratan korma.
Thanks,
Meghana
निशा: मेघना जी, रेसिपी में हमने थोड़े अधिक लड्डू बनायें है, आप वीडियो से लड्डू के लिये इन्ग्रीयेन्ट ले लीजिये, आप अच्छे लड्डू बनायेंगी. मैं आपके लिए नवरतन कोरमा बनाने की कोशिश करूंगी.
chelli
Hello madam,
Maine gond k laddu banae jaise aapne bataya par chasni me dalne k baad samagri tight ho gai jiske karan laddu nai ban pa rahe ab main kya karu??

निशा: चाशनी ज्यादा पक जाने से ऎसा हो सकता है और घी कम होने से भी मिश्रण सुखा रहता है, और लड्डू बनाने में मुश्किल होती है.
sofi
Mam kya wheat flour k jagah suji use kr skte hai
Kirti
अगर इसमें बेसन भी मिला लें तो कैसा रहेगा......

निशा: आप इसमें अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं. बेसन को भून कर ही लीजिए.
हृदयनाथ

निशा जी,


धन्यवाद, आपने बहोत ही आसान एंवम् सरल शब्दों में गोंद के लड्डूओं की विधी बतलाई है। मै मेरी पत्नीजींसे अब ईसी प्रकार से उपरोक्त लड्डू बनवाऊंगा। 


किंतू, एक सवाल है, और वह यह है की, क्या कोई ऐसा भी तरीका है जिससे मनूष्य सिर्फ गोंद का सेवन भी करे और किसी प्रकार का नुकसान (शारिरीक)भी ना हो?


 


कृपया बताने का कष्ट करें...


निशा: हृ्दयनाथ जी, गोंद के लड्डू या गोंद का पाग या गोंद की बर्फी आदि बनाकर खाये जाते हैं, गोंद की तासीर गर्म होती है इसे सर्दी के मौसम में खाया जाता है, ये बहुत फायदेमन्द है.
Amit

Gond aur GOnd ka teera........ same hota hai kya?


 

Bhanu priya

Ap bhut achii receipe batati h jo bhut hi easy hoti h thanx


निशा: भानू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pankaj Kushwah

Are doto m shir ke dard ki dava batao na fast 

Neha gehi

dear nisha,


my sister is 3 Month pregnant.


we give this laddu to eat her till her 9 Month complete 


and plz send another racipy for her .


thank u


regard neha


 

suman sato
hello, mai Aate or gud ke laddu banane ki vidhi jaanna chahti hu.
madhusudan
kya main gound laddoo main udad dal ka pryog kar sakta hu
madhusudan
kya main gound laddoo main udad dal ka pryog kar sakta hu
shashendra
Bhaut he accha tarika h or bhaut swadist laddu lagte h ...
shaifali
How to use kmarkas in gond Kai ladoo ..
निशा: शैफाली जी, कमर कस भी एकप्रकार का गोंद होता है, जो सर्दी से होने वाले कमर दर्द और जोड़ों के दर्द में फायदा करता है.