नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi Recipe)

नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) अनेकों प्रकार से बनाई जाती है.ये बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. किसी भी त्यौहार पर आप इस मिठाई को बना कर घर की मिठाई का आनन्द ले सकते हैं और इसे 15 दिन तक फ्रिज में रख कर आप खा सकते हैं.
प्रस्तुत है नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi) बनाने की विधि. आप इसे बनाइये और बताइये कि कैसी है. बनाने में लगने वाला समय 45 मिनिट
Read - Nariyal Barfi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nariyal Ki Barfi
- पका हुये नारियल का चूरा - 100 ग्राम
- मावा-200 ग्राम (एक कप)
- पाउडर चीनी -200 ग्राम (एक कप)
- इलाइची - 5-6 (छील कर पीस लें)
- पिस्ते-15-20 ( बारीक काट लें )
विधि - How to make Nariyal Ki Barfi
नारियल का अपने फूड प्रोसेसर में या कद्दूकस से बारीक चूरा बना लें या तैयार नारियल बुरादा बाजार से ले लीजिये.
मावा को अच्छी तरह भून लीजिये ( मावा को गुलाबी रंग आने तक भूनें, बर्फी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी और ज्यादा दिन तक चलेगी ).
अगर आप दाने दार चीनी ले रहे हैं तब आप चीनी की चाशनी बना लीजिये. चाशनी के लिये कढ़ाई मे 100 ग्राम (आधा कप) पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनने के लिये गैस पर रखें. चमचे से चला कर मिला दें और 3 तार की चाशनी बना लें.( चाशनी : चीनी पानी में घुल जाय और उबाल आ जाय. 5 -6 मिनिट तक चाशनी को बीच बीच में चला कर पका लीजिये. चमचे से लेकर 1 - 2 बूंदें प्लेट में डालें और ठंडा होने पर अपनी उंगली और अंगूठे के बीच रख कर चिपकायें तो आप देखेंगे कि 2-3 तार बन गाते हैं, इसका मतलब है कि चाशनी बन चुकी है. यदि एसा नहीं है तो चाशनी को और पकायें और यही टैस्ट करें ). गैस बन्द कर दीजिये
चाशनी में नारियल का चूरा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, अब ठंडा किया हुआ मावा और इलाइची पाउडर डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
एक थाली में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कीजिये. मिश्रण को थाली डाल कर चारों ओर एक सा फैला दीजिये और उसके ऊपर कटे हुये पिस्ते डाल कर कलछी से दबा दें. बर्फी को ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
1-2घंटे बाद आप देखेंगे कि यह मिश्रण जम गया है और अब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में काट लीजिये, नारियल की बर्फी (Nariyal Ki Burfi) तैयार है.
नारियल की बर्फी अब आप खा सकते हैं, बची हुई बर्फी को आप डिब्बे में रख कर फ्रिज में रख लीजिये और 12 दिन तक रोजाना खाइये.
कमेंट (174)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तृ्प्ति जी, गरम मावा में चीनी पाउडर मिलाने से बर्फी लूज हो जाती है, लूज बर्फी में थोड़ा कद्दूकस किया नारियल या नारियल चूरा और पाउडर चीनी मिलायें और बर्फी को फिर से जमा दीजिये, बर्फी सैट हो जायेगी, लूज नहीं रह्रेगी.
plz tell me di..
निशा: माही जी, सूखे नारियल को बारीक कद्दूकस करके चूरा बनाया है.
Aapki website k liye bahut bahut Dhanyawad!
Mera aapse ye sawal ....sehat ke liye shakkar se accha gud hota hai, to gud k sath barfi banani ho to gud ka pak bananeka accha tarika Aur praman batana...Pleaseeeeee
निशा: पांडुरंग जी, मिठाइयां अधिकतर चीनी से ही बनाई जाती हैं, ये सेहत के लिये नहीं स्वाद के लिये खाई जाती है. गुड़ यूज करके कई प्रकार के लड्डू बनाये जाते हैं, वेबसाइट पर गुड़ मेवा के लड्डू. मेथी के लड्डू, बाजरा के लड्डू, मलीदा, बेसन मीड़ा के लड्डू, बेसन सेव के लड्डू, लाई के लड्डू बनाये हैं. ये लड्डू चैनल पर उपलल्ब्ध हैं, ये हमने गुड़ डालकर ही बनाये हैं, आप ये रेसिपी सर्च बटन पर नाम लिखकर देख सकते हैं.
निशा: अनु जी, हां एसा किया जा सकता है.
निशा: वंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वपना जी, बिना फ्रिज के ये बर्फी 3-4 दिन ही चल पाती है.
निशा: स्वपना जी, इसे 3 दिन बिना फ्रिज के रख कर खाया जा सकता है.
plzz tell me
निशा: पूर्णिमा जी, नारियल और चीनी से पाग बनाया जाता है, नारियल पाग की रेसिपि वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर नारियल पाग लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Par mein chhatha hu ki burfi ekdam white bane, to khy karna hoga.
Pl do reply
निशा: रमेश जी, नारियल के ऊपर से काला छिलका निकाल दीजिये, अब कद्दूकस कीजिये, या बाजार से नारियल चूरा ले लीजिये, उसे डालेंगे तो भी बर्फी व्हाइट बनेगी.
निशा: आशि जी, नारियल की जगह नारियल चूरा बना हुआ किराना स्टोर पर मिल जाता है, वह यूज कीजिये, देखने में एकदम सफेद और बाजार जैसा स्वाद आयेगा.
निशा: अम्रत जी हां अवश्य कर सकते हैं.
I m very big fan of your cooking. Nisha Ji mava and khoya ek hi hai ya dono alag-2 hai pl tell me
Amrit
निशा: अम्रित जी, ये दोंनो एक ही हैं.
maine jo nariyal barfi khayi hai wo white colour ki hai, lekin is pic main brown colour ki hai,please muze btaiye ki white colour ki nariyal barfi banane k liye kya karna hoga???
i am always big fan of your cooking,
maine jo nariyal barfi khayi hai wo white colour ki hai, lekin is pic main brown colour ki hai,please muze btaiye ki white colour ki nariyal barfi banane k liye kya karna hoga???
निशा: पूनम जी, वीडियो में हमने बर्फी बनाने के लिये पाउडर चीनी ही ली है, तो आप वीडियो से ये तरीका डिटेल में देख सकती है, नारियल की बर्फी बनाना बहुत आसान है, आप अच्छी बर्फी बना लेंगी.
निशा: सोानक जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मोनिका जी, मेरी बुक नहीं है, मेरा सारा काम यहीं पर यूट्यूब पर है.
निशा: चिंकी जी, गरम मावा में पहले नारियल डालकर मिलाइये, वह थोड़ा ठंडा हो जायेगा, और अब चीनी डालकर मिलाकर बर्फी जमा दीजिए,
निशा: आशी, मावा को अधिक भूनना और ज्यादा ठंडा होने देने से उसकी गांठे हो जाती हैं, आपने सही करने की कोशिश की तरीका तो ये ठीक है कि मिश्रण को धीमी आग पर लगातार चलाते हुये तब तक पकायें कि वह पूरी तरह मेल्ट न हो जाये, गांठे खतम हो जाती हैं, लेकिन अब नही हो सकी तो अभी आप ये बर्फी को इसी तरीके की ही खतम करबा दे और अगली बार मावा को बहुत ज्यादा न भूनें और गैस बन्द करके गरम में ही नारियल मिला दें, और अब चीनी भी मिला दीजिये, अच्छी बर्फी बनेगी.
thank u so much it was nice i made it at shivratri.....my husband like it....aap ki wajah se receipe kitne aasan ho jaate hai...
निशा: विभूति जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता जी, बर्फी को फिर से कढ़ाई में डालकर बिलकुल धीमी आग पर उसे मेल्ट करके, थोड़ा सा और पका लिया जाय और फिर से जमा दीजिये, बर्फी अच्छी हो जायेगी.
निशा: अक्षिता जी, उसे आप चीनी और थोड़ा आटा मिला कर बर्फी बना सकती है, थोड़ा सा आटा बहुत ही कम घी डालकर या सूखा भून लीजिये क्यों कि इसमें घी बहुत होता है, मावा जो घी से निकला है उसमें चीनी मिलाइये मेल्ट होने पर आटा मिला दीजिये और चाहें छोटी इलाइची डालें और जमा दीजिये, बर्फी बनकर तैयार हो जायेगी.
निशा: नीलू, इस बर्फी को 1 सप्ताह रखकर खाया जा सकता है.
निशा: बेसन के लड्डू, मूंगदाल के लड्डू, बेसन की बर्फी, बालूशाही, काजू कटली, और भी आप अपने मनपसन्द की मिठाई वेबसाइट में दी गई दीपावली लिस्ट से सर्च कर सकते हैं, धन्यवाद.
nisha ji plz bataiye na ki micro wave ya gas me bati kaise banai ja sakti hai sath hi bati ke sath khayi jane wali daal bhi. bataiye
thank you.
निशा: बबली, तंदूर में और ओवन में डाल बाटी रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, गैस पर दाल बाटी गैस तंदूर में बनाई जाती हैं, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर दाल बाटी बना सकते हैं, इन्हैं माइक्रोवेव नहीं कर सकते. सर्च बटन पर दाल बाटी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: परविन्दर जी बुरा या देशी सुगर डाल सकते हैं.