नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi Recipe)

नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) अनेकों प्रकार से बनाई जाती है.ये बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. किसी भी त्यौहार पर आप इस मिठाई को बना कर घर की मिठाई का आनन्द ले सकते हैं और इसे 15 दिन तक फ्रिज में रख कर आप खा सकते हैं.
प्रस्तुत है नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi) बनाने की विधि. आप इसे बनाइये और बताइये कि कैसी है. बनाने में लगने वाला समय 45 मिनिट
Read - Nariyal Barfi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nariyal Ki Barfi
- पका हुये नारियल का चूरा - 100 ग्राम
- मावा-200 ग्राम (एक कप)
- पाउडर चीनी -200 ग्राम (एक कप)
- इलाइची - 5-6 (छील कर पीस लें)
- पिस्ते-15-20 ( बारीक काट लें )
विधि - How to make Nariyal Ki Barfi
नारियल का अपने फूड प्रोसेसर में या कद्दूकस से बारीक चूरा बना लें या तैयार नारियल बुरादा बाजार से ले लीजिये.
मावा को अच्छी तरह भून लीजिये ( मावा को गुलाबी रंग आने तक भूनें, बर्फी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी और ज्यादा दिन तक चलेगी ).
अगर आप दाने दार चीनी ले रहे हैं तब आप चीनी की चाशनी बना लीजिये. चाशनी के लिये कढ़ाई मे 100 ग्राम (आधा कप) पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनने के लिये गैस पर रखें. चमचे से चला कर मिला दें और 3 तार की चाशनी बना लें.( चाशनी : चीनी पानी में घुल जाय और उबाल आ जाय. 5 -6 मिनिट तक चाशनी को बीच बीच में चला कर पका लीजिये. चमचे से लेकर 1 - 2 बूंदें प्लेट में डालें और ठंडा होने पर अपनी उंगली और अंगूठे के बीच रख कर चिपकायें तो आप देखेंगे कि 2-3 तार बन गाते हैं, इसका मतलब है कि चाशनी बन चुकी है. यदि एसा नहीं है तो चाशनी को और पकायें और यही टैस्ट करें ). गैस बन्द कर दीजिये
चाशनी में नारियल का चूरा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, अब ठंडा किया हुआ मावा और इलाइची पाउडर डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
एक थाली में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कीजिये. मिश्रण को थाली डाल कर चारों ओर एक सा फैला दीजिये और उसके ऊपर कटे हुये पिस्ते डाल कर कलछी से दबा दें. बर्फी को ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
1-2घंटे बाद आप देखेंगे कि यह मिश्रण जम गया है और अब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में काट लीजिये, नारियल की बर्फी (Nariyal Ki Burfi) तैयार है.
नारियल की बर्फी अब आप खा सकते हैं, बची हुई बर्फी को आप डिब्बे में रख कर फ्रिज में रख लीजिये और 12 दिन तक रोजाना खाइये.
कमेंट (174)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रिंसी जी, गरम मावा में चीनी मिलाने से बर्फी गीली बनती है, मावा को ठंडा होने पर, यानी कि बिलकुल गुनगुना गर्म रह जाय तब आप उसमें चीनी मिलायें और जमा दें.
निशा: अफरीन जी, आप बिना पिस्ते के भी ये बर्फी बना सकती हैं.
निशा: मोनिका जी, मावा को खोया भी कहा जाता है, ये दूध को गाढ़ा करके बनाया जाता है.
निशा: जूही जी, इतनी सामग्री में लगभग में 19-20 बर्फी बनकर तैयार हो जाएंगी, आप सामग्री की मात्रा बढा़कर इससे अधिक बर्फी बना सकती हैं.
निशा: विपिन जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: सोनू जी, इन्हें अलग अलग ही तैयार करना होगा.
निशा: नेहा जी, चाशनी के लिये कढ़ाई मे 100 ग्राम (आधा कप) पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनने के लिये गैस पर रखें. चीनी पानी में घुल जाय और उबाल आ जाय. 5 -6 मिनिट तक चाशनी को बीच बीच में चला कर पका लीजिये. चमचे से लेकर 1 - 2 बूंदें प्लेट में डालें और ठंडा होने पर अपनी उंगली और अंगूठे के बीच रख कर चिपकायें तो आप देखेंगे कि 2-3 तार बन जाते हैं, इसका मतलब है कि चाशनी बन चुकी है.गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी में नारियल का चूरा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, अब ठंडा किया हुआ मावा और इलाइची पाउडर डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये. थाली में मिश्रण डाल कर इसे जमा लीजिए बर्फी तैयार है.
निशा: संगीता जी, मावा भून लेने से बर्फी का टेस्ट अच्छा आता है.
निशा: सोनू जी, आप इस बर्फी को दूध के बिना भी बना सकते हैं.
निशा: रीटा जी, नारियल को जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाएं तो वह अच्छे से जमेगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, तिल मूंगफली की बर्फी भी मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध है. मैं जल्द ही इन दोनों को एक साथ बर्फी के रूप में बनाने की कोशिश भी करूंगी.
निशा: मिश्रण में थोड़ा घी और दूध डालकर मिलायें और लड्डू बना लीजिये, और खिलाइये सबको.
Mam kya hum chasni ki jagah pe pavdar chini le sakate hai? Aur pavdar chini kab add kare?
निशा: बर्फी अच्छे से बन नहीं पाएगी.
I would like to know if coconut pak can be made without mawa.
निशा: मेलविन जी, नारियल पाक बिना मावा के रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर नारियल पाग लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Mam ek br ap powedr sugar se banana bta de m video nhi dekh skta it urgent plz mam help me
निशा: बिट्टू जी, नारियल को बारीक कद्दूकस कर लीजिये या बाजार से नारियल बुरादा ले सकते हैं. मावा को हल्का कलर बदलने तक भून लीजिये. मावा के हल्का गरम रहने पर नारियल और चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह सारी चीजों के मिलने तक मिला दीजिये.
Hello Nisha ji aapki recepie se. Maine coconut barfi banai sabko pasand aayi par muhje 1 kilo barfi banani hai toh aap 1 kilo or hisab se vidhi bata denge plz.......
निशा: काव्या जी, बर्फी के रेसिपी में लगभग 500 ग्राम बर्फी बनकर तैयार होती है, अगर आप सारी चीजें दुगनी मात्रा में ले लेंगी तब 1 कि.ग्राम बर्फी बनकर तैयार हो जायेगी.
Nisha di you are to gud nd your recipe wese ek sval mera bhi h ki apnki resipi ki web site ap bnate ho ya koi or y kam krte h
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. वेबसाइट का काम मेरा बेटा देखता है.
नारियल बर्फी बनाने के लिये नारियल कोन सा ले, पानी वाला या सूखा हुवा ।
निशा: किशन जी, बर्फी के लिये सूखा नारियल लिया जाता है.
Mere husbend ko nariyal ki burfi bohat hi achhi lagti hai to kya ap muje nariyal with khoya ki burfi sikhaiyegi
निशा: ममता जी, ये नारियल और खोया की बर्फी है, प्लीज इसे पढ़े और वीडियो भी देखें और ट्राई करें.
Hi nisha, really thanks a lots, u r everything for me, mujhe kuch bhi banana nhi ata tha meine sb kuch apki webside se sikha or kl meine aloo k kofte try kiye the really bahut awsome bne the, i really luvs u, thnku so much again
निशा:रेखा जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
How can we make colored barfi
निशा: रजनी जी, बर्फी बनाते समय मिश्रण में थोड़ा फूड कलर मिला दिया जाय तब कलर बर्फी बन जायेगी.
Mujh se Cocunut barfi ke piece sahi nahi jamtekya kru
निशा: मोना जी, प्लीज रेसिपी को पढ़कर वीडियो देखिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छी बर्फी बनायेंगी.