Palak Paneer Recipe – पालक पनीर

पालक पनीर (Palak Paneer Recipe) की सब्जी में पालक और पनीर दोनों ही बहुत ही पौष्टिक हैं. खाने में पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट हैं और बनाने में भी बहुत आसान, आप इस सब्जी को किसी विशेष अवसर पर बना सकते हैं, तो आइये हम पालक पनीर बनाना शुरू करें.
Read this Recipe In English : Palak Paneer Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer
चार लोगों के लिये.
- पालक - 500 ग्राम
- पनीर - 300 ग्राम ( पनीर को 1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें )
- पेस्ट - टमाटर ( 3-4), हरी मिर्च (1) और अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- क्रीम - गार्निश करने के लिए
विधि - How to make Palak Paneer
पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धोकर छलनी में सुखा लीजिए.
एक बर्तन में पालक, 1 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये. इसे ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट उबाल लीजिए. इसके बाद, ठंडा होने दीजिए.
पालक के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए.
आप पनीर को तल कर या बिना तले दोनों तरीके से तरी में डाल सकती हैं (पनीर को तलने के लिये नान स्टिक तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये और पनीर के टुकड़े तवे पर डाल कर दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये)
कढ़ाही में 1.5 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये. इस मसाले में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिलाइए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक इसके ऊपर तेल ना दिखाई देने लगे. मसाला भुनने में 5 मिनिट लग जाते हैं.
मसाला भुन जाने पर इसमें पिसा हुआ पालक और 2 से 3 चमचे पानी डालकर मिला दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
सब्जी में उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डाल दीजिये, 2 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकाइये
.पालक पनीर की सब्जी तैयार है. पालक पनीर की सब्जी में हरा धनिया डालकर मिलाइए. पालक पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. इसके ऊपर 1 चम्मच क्रीम या मलाई डाल कर सब्जी की गार्निशिंग कर दीजिए. गरमागरम सब्जी चपाती, नान, पराठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
लाल मिर्च पाउडर आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं या बिना मिर्च के भी इसे बना सकते हैं.
कमेंट (427)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Palak is my fovourite bt i usually avoid Paneer nd Oil. Pls suggest suitable alternative.
Thanks again for such a good site. It's very helpful for bachelors like me.
निशा: शिशिर, पनीर की जगह टोफू डाल सकती हैं, सोया नगेट्स गरम पानी में भिगो कर डाले जा सकते हैं.
निशा: काजल, कढ़ाई पनीर वेवसाइट पर है, आप देख सकती हैं, उसमें ग्रीन शिमला मिर्च के साथ यलो और रैड भी ले लीजिये, और 4-5 हरी मिर्च भी काट कर डाल दीजिये बिलकुल सेम तरीके से बनाइये, आपकी चिल्ली पनीर की सब्जी बन जायेगी और बताइये सब्जी कैसी बनी.
निशा: वीना, मलाई दूध गरम होने के बाद जब वह ठंडा होता तो दूध के ऊपर मलाई जमी रहती है, उसे उतार कर अलग प्याली में रख लीजिये और प्रयोग में लाइये. क्रीम डैरी पर मिल जाती है.
निशा: विभा, धन्यवाद.
निशा: प्रीति, पालक को हल्दी डालकर और बिना हल्दी के दोनों तरीके से बनाया जा सकता है.
thanks a lot
thanks
निशा:सरिता, आप गुड़ डाल सकती है और आप कुछ भी नहीं डालें तो भी पालक पनीर अच्छा बनेगा.
निशा: मोहन, जी हां आप पालक पनीर में व्हिप क्रीम डाल सकते हैं.
thanks & regard
kajal
निशा; काजल मैं आपके लिये बहुत जल्द लिखूंगी.
निशा; सविता, नमक डालने पर पालक हरा ही रहता है, लेकिन थोड़ी सी चीनी डालने से सब्जी का कलर और स्वाद दोनों अच्छा हो जाता है.
निशा: नीडा, आपको नहीं पसन्द तो बेसन मत डालिये, सब्जी बिना बेसन के भी अच्छी बनेगी.
maine palk paneer banaie kya mast bani or mere husbend ,papa,or mujhe kaphi pasand bhi aaie
thanks