पफ पेस्ट्री शीट्स – Puff Pastry Sheets Recipe

पफ पेस्ट्री, पफ बिस्किट आदि बनाने के लिये आपको पफ शीट्स (Puff Pastry Sheets) की आवश्यकता होती है. सामान्यतया भारत में पफ पेस्ट्री शीट (Puff Pastry Sheets) उपलब्ध नहीं होती. आप इसे घर भी आसानी से बना सकते है.
पफ पेस्ट्री बनाने के लिये थोड़ी सी मेहनत और ढेर सारे धैर्य की आवश्यकता होती है. इसमें आपको आटा बार बार फ्रिज से निकाल कर बेलना और फिर फ्रिज में रखना पड़ता है. इन्हें एक बार बनाकर फ्रीजर में रख लीजिये और जब चाहे तब तुरन्त गरमागरम पफ पेस्ट्री या बिस्किट बनाईये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Puff Pastry Sheets
- मैदा - 750 ग्राम (5 कप + 1 कप)
- मक्खन - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- नमक - एक छोटी चम्मच
- नीबू - 1
विधि - How to make Puff Pastry Dough
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. 1 कप मैदा सूखा बचा कर अलग रख लीजिये. बची हुई मैदा में 4 टेबल स्पून मक्खन्, नीबू का रस और नमक डाल कर मिला लीजिये और पानी की सहायता से चपाती जैसा नरम आटा लगा लीजिये. गूंथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, फिर से आटे को मसल कर ठीक कर लीजिये.
मक्खन को मैस करके 5 मिनिट के लिए फ्रिज में रख दीजिये ताकि यह एकदम ठंडा हो जाय.
गूंथे हुये आटे को किसी बोर्ड या किचन टाप पर सूखा आटा छिड़क कर आयताकार बेल लीजिये. बेले गये आटे पर, जमे हुये मक्खन को फ्रिज से निकाल कर एकदम बीच में रखिये.

अब इस आटे को चारों ओर से उठाकर इस तरह मोड़िये कि मक्खन पूरी तरह से ढक जाय और इस मक्खन भरे आटे को सूखा आटा छिड़क कर बेलन से कम दबाव देते हुये आयकताकार इस तरह बेलिये कि मक्खन सीट से बाहर न निकले या कम से कम निकले, अगर मक्खन आटे से बाहर निकले तो उस जगह सूखा आटा छिड़क दीजिये. बेले हुयी शीट को दायें और बायीं और ऊपर, नीचे से पलट कर यानि कि मोड़ कर चार मोड़ डाल दीजिये, जैसे हमने मक्खन भरकर मोड़ा था, मोड़ने के बाद इसे 20 मिनट के लिये फ्रिज में रख दीजिये ताकि आटे की परतों के बीच में मक्खन जम जाय. यह आपका पहला स्टेप हुआ.
20 मिनट बाद आटे को फ्रिज से बाहर निकाल कर फिर से सूखा मैदा छिड़क कर, उसी आकार में बेलिये, बेलते समय साबधानी रखें, बेलन से चारों ओर एक जैसा हल्का दबाव देते हुये बेले, जरा भी असावधानी से मक्खन शीट से बाहर निकल आयेगा, अब फिर से मोड़ कर फ्रिज में 20 मिनट के लिये रख दीजिये. यह आपका दूसरा स्टेप हुआ.
इस तरह दो बार और आटे (Puff Pastry Dough) को फ्रिज से निकाल कर बेलिये और मोड़िये ताकि आपके चार स्टेप पूरे हो जांय.
चार स्टेप पूरे होने के बाद पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बनाने के लिए आटा (Puff Pastry Dough) तैयार है.

इस तैयार आटे को लगभग 1/3 इंच मोटाई में बेल कर बड़ा कर लीजिये और अपने पसन्द के आकार के अनुसार या (2*4)" के आकार में टुकड़े काट लीजिये, इन टुकड़ों से अभी पेस्ट्री बनाई जा सकती हैं और इन टुकड़ों को आप अपने फ्रीजर में एक के ऊपर एक रख सकते हैं, 2 टुकड़ो के बीच एक पोलिथिन का टुकड़ा भी रख दीजिये ताकि ये पीस आसानी से एक दूसरे से अलग किये जा सकें. सारे टुकड़े किसी एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रीजर में रख दीजिये. आप जब भी चाहें 4-5 घंटे पहले अपने फ्रीजर से टुकड़े निकाल कर रखें और पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बना लीजिये. फ्रिज से शीट के टुकड़े निकल कर माइक्रोवेव से फ्रोस्ट करके तुरन्त भी पफ पेस्ट्री या पफ बिस्किट बना सकते हैं.
पफ पेस्ट्री शीट्स से बनी रेसीपी
कमेंट (172)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीप्ती, आपको भी मेरा बहुत धन्यवाद.
i just want to ask that in place of maida can we use wheat or atta ?
maine pastry sheet try ke the par atta ka sath method apka follow keya tha par woh bake ho kar hard ho gaye aur puff bhe nai hoye.
pls mujhe btaye agar nai atta / wheat ke puff sheets bene na chahu to kya karu.
निशा: पवन, पफ पेस्ट्री शीट के लिये मैदा ही लेनी होगौ, आटे से पफ पेस्ट्री शीट अच्छी नहीं बनेगी, धन्यवाद.
i want to know which butter is i can used is ready made butter i m living in usa so pl advice me about that. i like yr recipe very much so i want to give my kids homemade khari biscuits.
निशा: यामिनी, हमारे अमूल का बटर मिलता है, वह यूज किया जा सकता है. आपके यहां जो भी बटर मिले वह यूज कीजिये, आप अच्छे खारी बिस्किट बनायेंगी.
पफ पेस्ट्री शीट बनाने कि विधि मैं बहुत लंबे अरसे से तलाश रही थी आपकी इस वेबसाइट पर मिली तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं ..... शुक्रिया बहुत बहुत दिल से ...अब मैं ये जरुर बनाने कि कोशिश करुँगी .....एक छोटा सा कान्फुसन है जब शीट को बेल कर १०-१५ मिनट के लिए फ्रिज में रखते है तो उसको ढक कर रखना है या ऐसे ही ....कृपया बताएं !
i want to try puff pastry receipie in my oven but i don't know how. because i have IFB's SC3 23 ltr convection model.
and there are only 4 combinations in my oven. comb 1: 110, comb 2: 140, comb 3:170 and comb 4: 200. there is not any more temperature setting in my oven. please help me if you can tell that how can i bake my puff pastry sheets in my oven.
i am very much interested in preparing some new dishes in my oven but i have least knowledge of oven.
please response me asap. please................
thanks
Jyoti khanna
निशा: ज्योति, आप पफ पेस्ट्री शीट बना लीजिये, अपने ओवन के अधिक तापमान पर पफ बिस्किट को बेक कीजिये, समये थोड़ा अधिक लग जायेगा, पहले 15 मिनिट और बाद चैक करते हुये समय देकर पफ बिस्किट बना लीजिये, और बताइये कैसे बने.
thanx for the easy way to make puff pastry. mujhe pahle kisi chef ne bataya tha ki puff pastry banane ke liye maida ka dough banane main bahut mehnt karni hoti hai, maide me elasticity lane ke liye use bahut der tak masalna hota hai, kya ye baat sahi hai?.
uper apne 4 tbspoon ghee bhi use kiya hai, par who ingredients main nahi hai. wo kon sa ghee hai.
pl. reply urgently as my chotu is waiting for puff pastry.
Thanx
निशा: वंदना जी पफ पेस्ट्री शीट्स आसानी से बन जाती है, हर काम में समय और मेहनत तो लगती ही है. आटा गूथते समय 4 टेबल स्पून मक्खन ही डाला है, आप रैसिपी के फाइनल फोटो पर दिये गये सिम्बल पर क्लिक करके इसका वीडियो भी देख सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: शिखा, कोई भी मक्खन ले सकती हैं, यदि आप नमक वाला मक्खन यूज कर रही हैं तो मैदा में नमक मत मिलाइये.
what is the solution please tell me, mam kharab nahi na hogi.
निशा: किरन जहां से बटर निकल रहा है वहां सूखी मैदा लगा लीजिये, ताकि बटर न निकले
निशा: सीमा, पफ पेस्ट्री बेक करने के लिये तापमान एकदम सही (220 से से 235 तक) होना चाहिये तभी यह फूलकर आतीं हैं. ओवन पहले से इसी तापमान पर गरम होनी भी चाहिये.
Nisha: My almost all the recipes are available in English too. Following is the link of Puff Pastry Sheets recipe in English
<a href="nishamadhulika.com/en/479-puff-pastry-sheets-recipe.html" rel="nofollow">How to make Puff Pastry Sheets</a>
निशा: शायना, असली स्वाद वाली पफ पेस्ट्री में बटर ही प्रयोग करते है.
वैसे सस्ती पफ पेस्ट्री बेचने वाले वनस्पति घी में थोड़ा पानी डालकर मथ कर भी पफ पेस्ट्री बनाते हैं
Kya ise banane ke liye hum amul ka makhan use kar sakte hai?
निशा: सिमरन, हम घर का बना या अमूल मक्खन प्रयोग करते हैं. अमूल मक्खन नमकीन होता है इसलिये इसे प्रयोग करते समय अलग से नमक न डालें.
निशा: पेस्ट्री के लिये आप माइक्रोवेव का कन्वेक्शन मोड चुनिये
निशा: शालिनी, धन्यवाद.
निशा: राजू, हम इसके लिये वीडियो जल्दी ही बनायेंगे.
निशा: जीहां, बनाया जा सकता है
निशा: अन्जू, मैं इसके लिये जल्दी ही वीडियो बनाने वाली हूँ.
निशा: किरन, बना लीजिये.
ki jagha banspati ghee bhi use kar sakte ha????
thanks .
निशा: बबिता, जी हां यूज किया जा सकता है.
निशा: मनीषा, हम पफ पेस्ट्री बनाते समय डोह को फ्रिज में रखते हैं, फ्रीजर में नहीं. पफ पेस्ट्री शीट्स बनने के बाद, उन्हैं हम फ्रीजर में रखते हैं और जब हमें चाहिये तब निकाल कर प्रयोग में लाते हैं, हर चीज को प्रोपर बनाने के लिए प्रेक्टिस तो चाहिये, आप कोशिश कीजिये, आप अच्छी पफ पेस्ट्री शीट्स बना पायेंगे.