भुना हुआ टोफू – Tofu Cutlets Recipe - Tofu Cutlets Indian

भुना हुआ टोफू तुरत फुरत तैयार होने वाला पौष्टिक नाश्ता है, और बनाने में बेहद आसान, बस मनचाहे आकार में काटा और नानस्टिक कढ़ाही पर थोड़ा सा तेल डाल कर भून डाला, थोड़े से मनपसन्द मसाले डाले और हो गया झटपट हैल्दी नाश्ता तैयार.

आवश्यक सामग्री

  • टोफू - 300 ग्राम
  • तेल - एक बड़ी चम्मच
  • सोया सास - एक छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • तिल - छोटी 2 चम्मच
  • नमक - छोटी आधा चम्मच (स्वादानुसार)
  • काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच

विधि
टोफू से लम्बे लम्बे टुकड़े काट लीजिये. (आप चाहें तो इसे चौकोर या किसी भी अन्य आकार में काट सकते हैं)

नान स्टिक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये,  टोफू के टुकड़े तेल में डालिये और दोनों तरफ हल्के ब्राउन होने तक सेक लीजिये.

हल्के ब्राउन सिके टोफू टुकड़ों पर सोया सास चम्मच से थोड़ा थोड़ा गिरा दीजिये और टोफू टुकड़ों को और ब्राउन होने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.

तवे पर तिल डालकर, हल्के ब्राउन टोफू पर लपेटिये, तिल को भी रोस्ट होने दीजिये.

ब्राउन सिके हुये टोफू के टुकड़ो पर नमक और काली मिर्च छिड़क कर डालिये और पलट पलट कर सारी जगह मसाला अच्छी तरह मिला दीजिये.

स्वादिष्ट और पौष्टिक भुना हुआ टोफू  तैयार हैं, सुबह के नाश्ते के लिये भुना हुआ टोफू बहुत ही अच्छा है. स्वादिष्ट भुना हुआ टोफू , टमाटो सास या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सम्बन्धित पोस्ट :

Tofu Cutlets Recipe video

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 17 July, 2014 12:04:28 AM dimple

    mam pls tell us some receipes of soyamilk. we can make soya tea or coffee ?
    निशा: डिम्पल जी, सोय मिल्क से आप कोई भी शेक बना सकती है, बादाम मिल्क बना सकते हैं, चाय और कोफी बिल्कुल उसी तरह बनाये जाते हैं जिस तरह, डेयरी मिल्क से बनाते हैं, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.

  2. 07 May, 2013 10:59:15 AM Turan sinha

    mam maine soya milk mai se okara channa bhul gayi aur okara ke saath hi tofu tayar kiya kya mai tofu dish bana sakugi ya waist ho jayaga kaya karu just abhhi banaya hai mai daily aapke dish dekhti hu aur kuch na kuch try karti hu
    निशा: तरुन इससे टोफू तो बन जायेगा लेकिन वह इतना अच्छा नहीं होगा, आप इसे नानस्टिक तवे पर सेक कर टोफू स्टिक बनाकर यूज कर लीजिये, वेस्ट मत कीजिये, अगली बार छान कर बनाइये.

  3. 16 June, 2012 08:58:25 PM pranjal

    what is tofu?
    निशा:
    प्रांजल, टोफू पनीर की तरह ही होता है, टोफू सोयाबीन के दूध से बनाया जाता है.

  4. 01 April, 2012 03:51:11 PM sneha

    hello ma'am........ waiting for yur reply
    निशा:
    स्नेहा, आप पनीर को भी बिलकुल इसी तरह रोस्ट कर सकती है, नानस्टिक पैन लीजिये, और धीमी आग पर पनीर भूनें, अच्छा भुना पनीर बनेगा, धन्यवाद .

  5. 18 March, 2012 12:04:18 AM sneha

    hello ma'am tofu ki tarah ham paneer ko b roast kr skte h na... But problem is that paneer ko jab me pan pe roast krti hu to wo pichak jata h..or thoda sa hi reh jata h. Peices kafi chote se ho jate h.. Koi solution??

  6. 12 July, 2011 04:45:07 PM shiv

    nisa ji main gym main workout karta hu mujhe perday 200 grm paneer khane ko kaha gaya hai,main market se use leta hu, main ye puchna chahta hu ki kya main tofu ko paneer ki jagah use kar skta hu, agar haa to kya ye koi sideeffect to nahi hoga..
    निशा:
    शिव, टोफू तो पनीर से अच्छा होता है, आप टोफू खाइये फरक खुद महसूस करेंगे.

  7. 10 July, 2011 12:56:45 PM shiv

    nisa ji tofu main kitna protine hota hai, kya paneer ke barabar ya usse kam ?
    निशा:
    शिव, टोफू में पनीर से बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है.

  8. 22 January, 2011 10:29:24 PM Neeti

    Mam soya saus ki jagah kuch aur daal sakte hai kya??
    निशा: नीति, आप सोया सास नहीं डालें तो भी भुना हुआ टोफू बहुत अच्छा बनेगा.

  9. 24 December, 2010 05:26:35 PM kavita

    hello kavita ji, tofu kya hota hai, n kaha per link diya hua hai pata ni chal raha. plz reply me.

  10. 19 December, 2010 03:55:07 PM arti dogra

    nisha ji plz tofu kise kahate hai