टमाटर सालन – Tomato Salan Recipe – Tamatar ka Salan Recipe

📅 16 अक्टूबर 2010 👁 2.7 लाख बार देखी गई 💬 33 कमेंट ★ 4.1 (4700)

tomato_salan

जब एक जैसी सब्जियां खाते खाते मन ऊब जाय और तो हल्के सुगंधित देशी मसालो की महक वाली तरी में डूबे हुये टमाटर बनाकर देखिये. आपको टमाटर का सालन (Tamatar ka Salan) बेहद पसंद आयेगा.

Read - Tomato Salan Recipe – Tamatar ka Salan Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Salan

  • टमाटर (देशी)  - 500 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)

तरी के लिये मसाला

  • टमाटर - 3 मीडियम आकार के
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • क्रीम या मलाई - आधा कप
  • साबुत काली मिर्च - 10-12
  • लोंग - 4
  • दाल चीनी - एक इंच का टुकड़ा
  • बड़ी इलाइची - 2 -3
  • मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
  • राई - आधा छोटी चम्मच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 2 पिंच
  • तेल या घी - 2 -3 टेबल स्पून
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून कतरा हुआ

विधि - How to make Ingredients for Tomato Salan

टमाटर को धो लीजिये. एक बर्तन में इतना पानी लेकर उबलने के लिये रखिये कि टमाटर उस पानी में अच्छी तरह डूब सकें.

पानी में उबाल आने के बाद टमाटर पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 4-5 मिनिट तक उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
Tomato Ka salan
टमाटर से पानी निकाल दीजिये ठंडा पानी डालिये और टमाटर के ऊपर से छिलका उतार लीजिये.

अब तरी तैयार करते हैं. टमाटर में चाकू से चार कट लगाईये, लेकिन इनका निचला हिस्सा आपस में जुड़ा रहे. सालन के लिये टमाटर तैयार है.

तरी बनाइये :

टमाटर धोइये और टुकड़े कर लीजिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़कर धो लीजिये, अदरक छीलिये और धोकर टुकड़े कर लीजिये, ये सारी चीजें मिक्सी जार में डालिये, बारीक मसाला पीस कर प्याले में निकाल लीजिये.

कढ़ाई में थोड़ा सा जीरा बचाकर,  जीरा, राई, मैथी, काली मिर्च, दाल चीनी, लोंग डालकर रोस्ट कीजिये. रोस्टेड मसाले, छीली हुई इलाइची और काजू बारीक पीस लीजिये, अलग बर्तन में निकाल लीजिये.

कढ़ाई में तेल या घी डाल कर गरम कीजिये, हींग, जीरा,  हल्दी और धनियां पाउडर डालिये, टमाटर का मसाला डालिये और मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.  इस मसाले में काजू मसाला  और क्रीम या मलाई मथ कर डालिये और मसाले को 3-4 मिनिट और भूनिये.  इस मसाले में आपको तरी जितनी पतली या गाड़ी रखनी है, पानी डालिये और उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक पका लीजिये.

तैयार तरी में  कटे टमाटर डालिये और 1 मिनट बाद गैस बन्द कर दीजिये ताकि टमाटर तरी में जज्ब हो जायें लेकिन घुलें नहीं.  टमाटर का सालन तैयार है.  टमाटर के सालन को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डाल कर सजाइये.  गरमा गरम टमाटर का सालन (Tomato Salan) पूरी परांठे, चपाती, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

  • चार - 5 सदस्यों के लिये
  • समय 40 मिनिट

Tomato Salan video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (4700 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (33)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Somnath
Aap ka Tamatar ka Salan Recipe
bahut Achi Thi Aur nei Recipe
Bhajije
niyati
nisha ji aap table spoon ko gram ke anusaar bataye please
निशा: नियाति, किसी भी चीज को 10 - 12 ग्राम तोलना मुश्किल होता है, इसी लिये टेबल स्पून से आसानी से नाप लेते हैं.
mikki
nice recipe.hum try kereng. mam, ky ye salan test mai thoda khatta legega? kyo ki 7-8 uble tamater aur 3 tamater greavy mai hai isliye aur kya hum pyag choti-choti katerker dalenge to accha legega? kyo ki hum jab nonveg benate hai to hum masala aisa hi benate hai. thanks.
निशा: मिक्की, ग्रेवी खट्टी तो नहीं बनी हैं लेकिन आप अपने स्वाद के अनुसार प्याज जरूर डाल सकते हैं.