टमाटर सालन – Tomato Salan Recipe – Tamatar ka Salan Recipe

जब एक जैसी सब्जियां खाते खाते मन ऊब जाय और तो हल्के सुगंधित देशी मसालो की महक वाली तरी में डूबे हुये टमाटर बनाकर देखिये. आपको टमाटर का सालन (Tamatar ka Salan) बेहद पसंद आयेगा.
Read - Tomato Salan Recipe – Tamatar ka Salan Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Salan
- टमाटर (देशी) - 500 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
तरी के लिये मसाला
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- काजू - 2 टेबल स्पून
- क्रीम या मलाई - आधा कप
- साबुत काली मिर्च - 10-12
- लोंग - 4
- दाल चीनी - एक इंच का टुकड़ा
- बड़ी इलाइची - 2 -3
- मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिंच
- तेल या घी - 2 -3 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून कतरा हुआ
विधि - How to make Ingredients for Tomato Salan
टमाटर को धो लीजिये. एक बर्तन में इतना पानी लेकर उबलने के लिये रखिये कि टमाटर उस पानी में अच्छी तरह डूब सकें.
पानी में उबाल आने के बाद टमाटर पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 4-5 मिनिट तक उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये.

टमाटर से पानी निकाल दीजिये ठंडा पानी डालिये और टमाटर के ऊपर से छिलका उतार लीजिये.
अब तरी तैयार करते हैं. टमाटर में चाकू से चार कट लगाईये, लेकिन इनका निचला हिस्सा आपस में जुड़ा रहे. सालन के लिये टमाटर तैयार है.
तरी बनाइये :
टमाटर धोइये और टुकड़े कर लीजिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़कर धो लीजिये, अदरक छीलिये और धोकर टुकड़े कर लीजिये, ये सारी चीजें मिक्सी जार में डालिये, बारीक मसाला पीस कर प्याले में निकाल लीजिये.
कढ़ाई में थोड़ा सा जीरा बचाकर, जीरा, राई, मैथी, काली मिर्च, दाल चीनी, लोंग डालकर रोस्ट कीजिये. रोस्टेड मसाले, छीली हुई इलाइची और काजू बारीक पीस लीजिये, अलग बर्तन में निकाल लीजिये.
कढ़ाई में तेल या घी डाल कर गरम कीजिये, हींग, जीरा, हल्दी और धनियां पाउडर डालिये, टमाटर का मसाला डालिये और मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. इस मसाले में काजू मसाला और क्रीम या मलाई मथ कर डालिये और मसाले को 3-4 मिनिट और भूनिये. इस मसाले में आपको तरी जितनी पतली या गाड़ी रखनी है, पानी डालिये और उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक पका लीजिये.
तैयार तरी में कटे टमाटर डालिये और 1 मिनट बाद गैस बन्द कर दीजिये ताकि टमाटर तरी में जज्ब हो जायें लेकिन घुलें नहीं. टमाटर का सालन तैयार है. टमाटर के सालन को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम टमाटर का सालन (Tomato Salan) पूरी परांठे, चपाती, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- चार - 5 सदस्यों के लिये
- समय 40 मिनिट
Tomato Salan video
कमेंट (33)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निधि जी, धन्यवाद.
निशा: फिलहाल तो मेरी रेसीपी मेरी वेबसाईट पर ही हैं.
निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. प्याज लहसुन डाला जा सकता है,
निशा: हिना जी, जीरा, राई और मेथी सारे मसाले एक साथ ही रोस्ट किये हैं.
निशा: रविन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
please show more new reciepes......
निशा: दीपाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निष्ठा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u
keep updating new recipes for us.
Today amma and I made Tamatar Salan with Bajra masala Parantha! We all loved it..appa who normally prefers traditional South Indian food, he too enjoyed it and said we must make this often!
Thank you for all your efforts to share so beautifully such wonderful recipes which with so much love you have explained :)
A request...can you please share how to make kadai sabzi?
with lots of love and warm regards
Rema :)
निशा: रेमा, बहुत बहुत धन्यवाद. कढ़ाई पनीर और कढ़ाई मशरूम वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: श्रुति, इस तरी में आप कोफ्ते बनाकर डाल दें तो ये कोफ्ता करी बन जायेगी, उबले हुये मटर डाल दें तो ये मटर करी बन जायेगी. आपको जो भी पसन्द हो वह डालिये, तरी में आप जो डाल देंगी उसी की सब्जी बन कर तैयार हो जायेगी.
निशा: मेरी कोई भी रेसीपी बुक नहीं है. नेट के जमाने में अब रेसीपी बुक तो कम ही प्रयोग की जायेंगी
can u please tell recipe of mirch ka salan.why color of this tamater salan gravy is yellow? u add tomato pury in this it should b red.
निशा: कटरीना, यलो कलर हल्दी से आता है.