काजू चिक्की – Cashew Brittle Recipe – Cashewnut Chikki Recipe

📅 11 अक्टूबर 2010 👁 2.4 लाख बार देखी गई 💬 34 कमेंट ★ 4.2 (4177)

Cashew_Brittle

काजू चिक्की गुड़ और चीनी दोनों से बनाई जाती हैं, गुड़ से बनी काजू चिक्की नरम मुलायम होती है जबकि चीनी से बनी चिक्की अधिक कुरकुरी होती है.

Read - Cashew Brittle Recipe – Cashewnut Chikki Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cashew Brittle - Cashewnut Chikki

  • काजू - 250 ग्राम (एक कप)
  • चीनी या गुड़ - 250 ग्राम (एक कप)
  • घी - 2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Cashew Brittle - Cashewnut Chikki

काजू को 2 टुकड़ों में काट लीजिये.

कड़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये, घी में चीनी डालिये और मिला दीजिये, तेज या मीडियम आग पर चीनी को पिघलने दीजिये. चीनी को चमचे से लगातार चलाते रहिये, चीनी तले में लगनी नहीं चाहिये.

जैसे ही चीनी पूरी तरह पिघल जाय, आग बन्द कर दीजिये, कटे हुये काजू डाल कर अच्छी तरह मिलाइये,    चिकनी की गई थाली या समतल जगह को चिकना करके, काजू मिश्रण को उसके ऊपर रखिये, बेलन को घी लगाकर चिकना कीजिये, चिक्की के मिश्रण को जितना पतला या मोटा आप चाहें बेलिये.
Cashew Brittle Cashewnut Chikki Recipe
चिक्की के गरम ही रहने तक जिस आकार में आप चिक्की के टुकड़े करना चाहते हैं यदि चाकू से निशान डाल दे, टुकड़े उसी आकार में तोड़े जा सकते हैं. ठंडा होने पर चिक्की के टुकड़े चाकू से नहीं हाथ से ही अपने पसन्द अनुसार टुकड़े कर लीजिये.

काजू की चिक्की तैयार है. काजू चिक्की (Cashew Brittle - Cashewnut Chikki) को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे महिने से भी अधिक दिन, काजू चिक्की कन्टेनर से निकालिये और खाइये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (4177 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (34)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

The Cost Of Enterprise Mobility Solutions
I used to eat this in shops but now i know how to do it,thanks for sharing..
Ritu Deswal
Nishaji chinee ya gur ki jagah shakkar ka istemaal kar sakte hai kya?
निशा: जी हां, अवश्य कर सकते हैं.
deepa ahuja
mam, bahut hi different chicki aapne bataye .......diwali me jarur banaugi. mam pizza kis tarah banaya jata hai....kya pizza bread ghar par bana sakte hai........pls pizza item bataye
sunita
thanks nishaji for nice diwali recipe