टोफू बटर मसाला (Tofu Butter Masala Recipe)

पनीर की तरह टोफू से भी हम विभिन्न तरह की सब्जियां बनाते हैं, टोफू बटर मसाला बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है और पौष्टिक भी, आइये आज हम टोफू बटर मसाला सब्जी बनाते हैं.
- Read this recipe in English - Tofu Butter Masala Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tofu Butter Masala
- टोफू (या पनीर) - 250 ग्राम
- काजू - 20
- टमाटर -2
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- मक्खन - 4 टेबल स्पून
- दही - 100 ग्राम (आधा कप)
- जीरा पाउडर - एक छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- चीनी - आधा छोटी चम्मच
- दूध - 1-2 कप
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Tofu Butter Masala
टोफू को चोकोर टुकड़ों में काट लीजिये और नानस्टिक कढ़ाई में एक बड़ी चम्मच बटर डालकर हल्का ब्राउन तल कर निकाल लीजिये. काजू को आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये, पानी से काजू निकालिये और पीस कर बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिये. टमाटर को धो लीजिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिये. अदरक को छील कर धो लीजिये, सभी को बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये. दही को मिलाइये और फिर से एक बार मिक्सी को चला दीजिये.
कढ़ाई में 2 चम्मच मक्खन डाल कर गरम कीजिये, गरम मक्खन में जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और टमाटर, दही का पेस्ट डालकर 3-4 मिनिट तक भूनिये, बचा हुआ मक्खन, काजू का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालिये और मसाले के ऊपर घी तैरने तक भून लीजिये. तरी को आप जितना गाड़ा रखना चाहते हैं उसके अनुसार, मसाले में ठंडा दूध थोड़ा थोड़ा करके डालिये. और ग्रेवी को चमचे से लगातार चलाते हुये पकाइये. उबाल आने पर तरी में नमक और गरम मसाला डाल कर मिलाइये, अब टोफू के टुकड़े डाल कर, फिर से उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये ताकि सारे मसाले और तरी रस टोफू के टुकड़े में चले जाय. लीजिये आपकी टोफू बटर मसाला (Tofu Butter Masala) सब्जी तैयार हैं. टोफू पनीर बटर मसाला (Tofu Butter Masala) को प्याले में निकालिये और कटे हरे धनियां ऊपर से डाल कर सब्जी को सजाइये. गरमा गरम टोफू पनीर बटर मसाला (Tofu Butter Masala) सब्जी चपाती, परांठे, पूरी, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (15)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, उपयोग कर सकते हैं.
Just like tofu butter masala, we can make chicken butter masala too....we hv to only replace d tofu for chicken.
Is there any other changes in masala we have to make while preparing it with chicken???
Pls reply.....
निशा: धन्यवाद भावना
निशा: स्मर्ति, जी पानी डाला जा सकता है.
निशा: मिष्ठी, आप विविध कालम में टोफू बनाने की रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: पनीर बनाने की रैसिपी "विविध " कालम में दी गई है.
good recipe
please tell me when you give paneer butter masala recipe. i wait this recipe for very long time.
निशा: ज्योति, रोजाना आप अपने आटे में डाल कर इससे स्वादिष्ट रोटी बना सकती हैं.
निशा: प्रभा, आप अपने मन पसन्द से चीजें डाल कर ग्रेवी बना सकती हैं.