आलू का रसा - Aloo Ka Rasa - Dahi Aloo Recipe

बड़े हों या बच्चे आलू की सब्जी सभी पसन्द करते हैं. आलू की सब्जी अनेक प्रकार से बनती है. आज हम दही के आलू बना रहे हैं यानि कि आलू का रसा बनायेंगे , आप इस सब्जी को अवश्य पसन्द करेंगे.
आइये आलू का रसा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Aloo Ka Rasa - Dahi Aloo Recipe In English
विधि - How to make Dahi ke alo
- आलू - 500 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
- दही - 200 ग्राम ( 1 कप)
- तेल -1 - 2 टेबिल स्पून
- हींग — 1- पिन्च
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी
- बेसन — 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च —1- 2 बारीक कटी हुई
- नमक — स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Dahi ke aloo
आलू धो कर कुकर में उबाल लीजिये. ठंडा होने के बाद आलुओं को छील कर हाथ से मोटा मोटा तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और बेसन डाले, मसाले को कलछी से चला कर हल्का सा भूनें. आलू और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, चमचे से चला कर 2-3 मिनिट तक आलू के ऊपर मसाला कोट होने तक भूनें और एक 2 - 3 कप पानी डाल दीजिये, सब्जी को ढक कर उबाल आने तक पकायें.
दही को फ्रिज से आधा घंटे पहले बाहर निकाल लें और फैट कर तैयार कर लें.
उबलते हुयी सब्जी में एक हाथ से दही डालें और दूसरे हाथ से चमचे से सब्जी बराबर चलाते रहें जब तक कि सब्जी में फिर से अच्छी तरह उबाल न आ जाय, सब्जी को चमचे से चलाना अब बन्द कर दीजिये और सब्जी में नमक मिला का सब्जी को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये.
आलू का रसा तैयार है, आलू के रसा में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे, पूरी के साथ परोसिये और खाइये.
Aloo Ka Rasa video
कमेंट (55)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
will try it for sure
निशा: रवि, बहुत बहुत धन्यवाद. SWETA GUPTA
निशा: रचना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चित्रा, धन्यवाद.
I frequently makes dahi k aalu bt never added beasan in it...
plz tell , whats d use of aading besan in it?
निशा: नेहा, बिना बेसन के भी रसा बनाया जाता है, लेकिन थोड़ा सा बेसन डालने से रसा का स्वाद और टैक्सचर दोनों बड़ जाते हैं.
Thanks a lot for posting this recipe..i am going to try this tonight itself..
Thanks
i made dahi aloo it was very tasty..
thanx
your reciepies are very much rajasthani style. all are excellent, i have tried many and it is so much more fun to read as well. thanks for sharing it with us jaya