आलू का रसा - Aloo Ka Rasa - Dahi Aloo Recipe

बड़े हों या बच्चे आलू की सब्जी सभी पसन्द करते हैं. आलू की सब्जी अनेक प्रकार से बनती है. आज हम दही के आलू बना रहे हैं यानि कि आलू का रसा बनायेंगे , आप इस सब्जी को अवश्य पसन्द करेंगे.
आइये आलू का रसा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Aloo Ka Rasa - Dahi Aloo Recipe In English
विधि - How to make Dahi ke alo
- आलू - 500 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
- दही - 200 ग्राम ( 1 कप)
- तेल -1 - 2 टेबिल स्पून
- हींग — 1- पिन्च
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी
- बेसन — 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च —1- 2 बारीक कटी हुई
- नमक — स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Dahi ke aloo
आलू धो कर कुकर में उबाल लीजिये. ठंडा होने के बाद आलुओं को छील कर हाथ से मोटा मोटा तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और बेसन डाले, मसाले को कलछी से चला कर हल्का सा भूनें. आलू और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, चमचे से चला कर 2-3 मिनिट तक आलू के ऊपर मसाला कोट होने तक भूनें और एक 2 - 3 कप पानी डाल दीजिये, सब्जी को ढक कर उबाल आने तक पकायें.
दही को फ्रिज से आधा घंटे पहले बाहर निकाल लें और फैट कर तैयार कर लें.
उबलते हुयी सब्जी में एक हाथ से दही डालें और दूसरे हाथ से चमचे से सब्जी बराबर चलाते रहें जब तक कि सब्जी में फिर से अच्छी तरह उबाल न आ जाय, सब्जी को चमचे से चलाना अब बन्द कर दीजिये और सब्जी में नमक मिला का सब्जी को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये.
आलू का रसा तैयार है, आलू के रसा में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे, पूरी के साथ परोसिये और खाइये.
Aloo Ka Rasa video
कमेंट (55)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanku mam
निशा: शिल्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, ज्यादा खट्टा दही सब्जी में खटास को बढा़ सकता है. पर अगर आप ज्यादा खट्टा खाना पसंद करते हैं तो डाल सकते हैं.
निशा: दीक्षा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: पंकज जी, हमारी वेबसाइट को इतना अधिक पसंद करने के लिए आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनू जी, आलू के रसा में हरा धनियां ही डाला जाता है.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I always like & make your recipes. They turnout to be yummy & enjoyed by my family. Thanks & God bless you!
निशा: तृ्प्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i m going for cooking first time in my life , i m doing it only for my wife because today is my wedding anniversary, can u please tell me how to make this dish more interesting which makes my wife happy
निशा: अभय जी, आप रैसिपी को अच्छे से फोलो करें ओर जो भी आप प्रेम से बनाएंगे आपकी पत्नी को वो बहुत पसंद आएगा.
निशा: रिशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जया जी, छाछ को धीरे यानि कि थोड़ा डाले और सब्जी को चलाते रहें, उबाल आने पर फिर से थोड़ी छाछ डाले और चलाते हुये उबाल आने दें, सारी छाछ इसी प्रकार डालें, छाछ नहीं फटेगी, और ध्यान रहे कि छाछ एकदम फ्रिज से निकाल कर यूज न करें, इसे रूम टेम्परेचर पर यूज करें.
बिना बेसन के भी रसा बनाया जाता है, लेकिन थोड़ा सा बेसन डालने से रसा का स्वाद और टैक्सचर दोनों बड़ जाते हैं
Hello.sir /mam
My name is atul Kumar Singh ager koe prigency mai kuch Khana ho to kya Khana chaheye
निशा: अतुल जी, प्रिगनेसी में घर का बना ताजा खाना, फल खायें और दूध भी लें.
निशा: धन्यवाद अनीता
निशा: स्वागतम अनीता
निशा: नीतिमा जी, बिना ग्राम फ्लोर के भी रसा अच्छा बनता है, लेकिन दही को नार्मल तापमान पर ही डालें और उबाल आने तक चलाते रहें.
निशा: विपिन जी, इस सब्जी में अनियन और गार्लिक नहीं डालते, आप इसे दही के साथ एसे ही बनायें, ये आपको पसन्द आयेगी.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
...
Really very delicious. ..
Thanku nisha ji
निशा: सिधान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.