Karela Fry Recipe करेले फ्राई | Bitter gourd Fry

करेले नाम से ही लगता है कड़वे हैं , लेकिन सब्जी (Masaledar Karele) बनने के बाद इनकी कड़वाहट नहीं बचती. बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. अगर आपको यात्रा करनी है और खाना ले जाना है तो पूरी के साथ करेले ले जाइये. यह 3- 4 दिन तक बिना फ्रिज के रखे जा सकते हैं चलिये फिर, बना कर देखते हैं
Read - Karela Fry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Karela Fry
चार लोगों के लिये
- करेले ( लम्बी बैरायटी के ) — 300 ग्राम या 3-4
- सरसों का तेल —2 - 3 टेबिल स्पून
- हींग पाउडर — 1-2 पिन्च
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी — आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर — 1 1/2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर — 1 1/2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — 1/2 छोटी चम्मच ( एक चम्मच से थोड़ी कम )
- हरी मिर्च — 4-5 लम्बाई में दो टुकडों में काट लें(यदि आप चाहें)
- नमक — 1 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
विधि - How to make Karela Fry
करेलों को अच्छी तरह धो लें. अब करेलों को गोल गोल पतले टुकड़ों में काट लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग पाउडर और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर. सौंफ पाउडर औ डाल कर चलायें और अब करेले, हरी मिर्च, नमक और अमचूर पाउडर डाल दें. कलछी से चलाकर भूनें.
गैस धीमी कर दें और करेलों को ढक दें. 3 - 4 मिनिट तक पकायें. ढक्कन खोल दें, करेले थोड़े नरम हो गये है. अब तेज गैस पर 3 - 4 मिनिट कलछी से चलाकर भून लें . करेले बन कर तैयार हो चुके हैं.
करेलों को प्लेट में निकाल लें और चपाती, पराठे और दाल चावल के साथ परोसिये और खाइये.
<p style="text-align: center;"><a title="Karela Fry Recipe" href="https://youtu.be/9tV45iNhwCU">Karela Fry RecipeVideo in Hindi</a> <iframe src="https://www.youtube.com/embed/9tV45iNhwCU" frameborder="0" width="560" height="315"></iframe></p>
कमेंट (83)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
par karela ki kadwahat kaise jayegi
निशा: करेले के टुकड़ों को नमक लगाकर रख 15 मिनिट के लिये रख दीजिये और धो लीजिये, करेले की काफी कढ़वाहट निकल जाती हैं, लेकिन कुछ लोग इसकी कढ़वाहट पसन्द करते हैं.
muje pehle krela psns nhi tha lakin jabse aapki recipe se krela banya ha muje bhot pasnd aaya or ab ye meri fav recipe ban gai h thank you so much nisha ji....
निशा: दीपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namaste Nisha Ji,
kya karela kat te waqt uske beej alag karne chahiye ya phir beej ke sath hi karela ko pakana chahiye.
निशा: रेवा जी, करेले के टुकड़ों में नमक लगाकर रख दें, 15-20 मिनट बाद उसे धो लीजिये, करेले कड़वे नहीं रहेंगे.
निशा: स्वाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजना जी, करेले, 3-4 दिन तक खराब नहीं होते, आप इन्हैं अवश्य बनाकर ले जाइये.
निशा: प्रीती जी हां अवश्य किया जा सकता है.
निशा: रीमा, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अंजू जी, करेले को तल कर मसाला छिड़क कर बनाया जाता है, अच्छे लगते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लीना जी अवश्य कर सकते हैं.
?
निशा: श्रृ्ध्दा, करेले तल कर मसाला छिड़क कर, खायें अच्छे लगते हैं और इस तरह फ्राइड करेले अलग स्वाद में अच्छे लगते हैं.
निशा: अमित, बहुत ही अच्छा खाना बनाकर खाया है आपने, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोंफ को fennal या aniseseed कहा जाता है, ये मसाला है सब्जियों में और अचार में यूज किया जाता है, किराना स्टोर से आसानी से मिल जाता है.
निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Cn we use vegetable oil instead of sarso ka oil?
निशा: कोमल, जी हां अवश्य ले सकते हैं.
Your recipies are extremely nice and easy to prepare. Thanks a lot.
निशा: अंचिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितिका, करेले को नमक के बाद अच्छी तरह धोया है और तेल थोड़ा ज्यादा यूज करना है, अमचूर पाउडर डालना है, जिससे इसमा स्वाद इतना कढ़वा नहीं रहता है.
"kuch log na basss..... hadd hi karte hain"