आम का हींग वाला अचार – Mango Hing Pickle Recipe – Mango Sweet Sour Pickle

आम का हींग वाला अचार (Mango Hing Pickle) दो तरह से बनाया जाता है, खट्टा हींग का अचार और आम का हींग का खट्टा मिट्ठा अचार (Mango Sweet Sour Pickle with Asafoetida).
गर्मी के मौसम में कच्चा आम बाजार में बहुत आता है. हमने अभी आम का लच्छा अचार (Grated Mango Pickle) तो बना लिया है, आज हम आम का हींग (Mango Asafoetida Pickle) वाला अचार बना रहे हैं, आइये शुरू करें आम का हींग वाला अचार बनाना.
Read - Mango Hing Pickle Recipe – Mango Sweet Sour Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Asafoetida Pickle
- कच्चे आम - 4-5 (आधा किग्रा)
- नमक - 50 ग्राम ( 4 छोटे चम्मच)
- हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच
आम गलने के बाद ये मसाले मिलायेंगे
- हींग पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 - 1 छोटी चम्मच- नमक - 1 छोटी चम्मच
- सरसों का तेल - 1/4 कप
विधि - How to make Mango Hing Pickle
कच्चे और अच्छे गूदे वाले आम बाजार से ले आइये. आम को साफ पानी से धो लीजिये, पानी को सुखाइये और छील लीजिये. आम से गूदा निकालिये और छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये.
सुखा साफ कांच या प्लास्टिक का कन्टेनर लीजिये, आम के टुकड़े कन्टेनर में डालिये, नमक और हल्दी पाउडर डाल दीजिये, चमचे से अच्छी तरह मिलाइये और कन्टेनर को बन्द करके रख दीजिये, धूप हो तो ये धूप में रखा जा सकता है, अचार को रोजाना सूखे साफ चमचे से चला कर ऊपर नीचे कर दीजिये. 5-6 दिन में आम के टुकड़े गल कर नरम हो जायेंगे, बाद इस अचार में हींग पीस कर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और सरसों का तेल गरम करें और ठंडा करके मिला दीजिये.
आम का हींग वाला अचार तैयार है, आप ये अचार अभी से ही खाना शुरू कर सकते हैं, 3-4 दिन बाद अचार का स्वाद बह्त अच्छा हो जाता है.
आम हींग का खट्टा मिट्ठा अचार (Mango Sweet Sour Pickle)
यदि आम का आम हींग का खट्टा मिट्ठा अचार पसन्द करते हों तो जब आम को नमक हल्दी में गलने के बाद इसमें लाल मिर्च और हींग के साथ 100 ग्राम चीनी या कुटा हुआ गुड़ मिला दें. आम के खट्टा मिट्ठा अचार में सरसों का तेल नहीं मिलाया जाता.
अचार डालने में सफाई का बड़ा महत्व है, वह आप पूरा ध्यान रखेंगी तो ये आम का हींग वाला अचार आप पूरे साल तक खा सकेंगी, ये अचार जल्दी खराब होने वाला नहीं हैं.
सुझाव: हींग यदि कम महक वाली है, तो आधा छोटी चम्मच हींग ले लीजिये, इस अचार में हींग अधिक डाली जाती है.
अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
कमेंट (40)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूनम जी, सिरका डाल सकते हैं.
निशा: सुषमा जी, अचार में सरसों या तिल का तेल अच्छा होता है.
निशा: सुषमा जी, 2 किग्रा. आम के अचार में लगभग 200 ग्राम नमक डाल सकते हैं.
निशा: चित्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जया जी, हाजमे के लिए बहुत अच्छा है.
Thanks
निशा: रवी जी, थोड़ा सा तेल डालने से अचार अच्छा बनता है.
it is submit that I want to purchase HING MANGO SPICY PICKLE
how can I approach you office so that same can be dispatched to my home address M K Sadhoo HNO 54 A Lane NO 1 potoli Mangotra post office Janipur Jammu(Tawi) or inform me if you have any distrubuter in Jammu or delhi
Thanx nishaji for heeng wala tangi mango pickle. i wanted to know that ... can this pickle be used for the whole year?
निशा: गौरिका जी, अचार को पूरे 1 साल तक यूज किया जा सकता है.
Maine last yr heeng ka achar bnaya tha khatte achar me oil nhi dala tha kuch tym bad achar pr white fungus ho gyi n taste bhi kharab ho gyakya oil na dalne ki vjah se
निशा: ज्योति जी, इस अचार में तेल कम ही डाला जाता है, और हींग ज्यादा डाली जाती है, हींग प्रजरवेटिव का काम करती है. अगली बार हींग की मात्रा और तेल थोड़ा अधिक डालें और अचार में किसी प्रकार की नमी नहीं जानें दें, अचार पूरे साल रखकर खाया जा सकता है.
निशा:बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शशि जी,इस अचार में हींग ज्यादा डाली जाती है, अभी आप अचार को धूप में रख दीजिये, और चैक कीजिये कि अचार खराब है या एसे ही झाग हैं, अचार को 3-4 दिन लगातार धूप में रखिये, अचार सही है तो उसमें सिरका या एसीटिक एसिड डालकर रख दीजिये, अचार जल्दी खराब नहीं होगा.
kya ab is achar ko theek krne ka koi tareeka hai aur galane ka bhi... ye to jaise aam kate the waise hi hai bilkul nhi gale....
निशा: मालविका, हींग वाले अचार में छिलका उतारना होता है, कोई बात नहीं है, तेल वाला अचार बना लीजिये, कढ़ाई में सरसों का तेल डाल कर गरम कीजिये, अचार को गरम तेल में डाल दीजिये और 3-4 मिनिट तक लगातार चलाते हुये पका लीजिये, आम गल कर नरम हो जायेंगे, और अचार के मसाले डाल कर मिक्स कर लीजिये, अच्छा अचार बनकर तैयार हो जायेगा.
निशा: सुरजीत जी अभी एसा कुछ नहीं बनाया है.
Aam ko 5-7 din tak namak aur haldi dalkar rakhne k baad container me kafi pani aa jata hai. Is pani ko nikaal dena hai ya pani me hi masale mila dene hai? Itna pani rehne se achar kharab to nhi hoga?
निशा: सोनिया जी, इसमें मसाले और तेल मिला दीजिये, अचार नहीं खराब होगा.
निशा: निवेदिता, अचार अच्छा बनेगा, तेल को सिर्फ इसलिये गरम किया जाता है ताकि उसका तीखा पन थोड़ा कम हो जाय, तेल को गर्म न करें तब भी अचार अच्छा बनता है.
निशा: पिया, आप इसका विडियो देख सकती हैं.
निशा: एकता, जी हां अवश्य बनायेंगे.
निशा: अनिल, मैं अवश्य लिखने की कोशिश करूंगी
agar is hing ke achar mai sarso ka tail na dala jaye to kya dal sakte hai please hindi mai bataiye.
निशा: पुंदीर, आप जो भी तेल खाने में प्रयोग करते हैं, सरसों के तेल की जगह वह तेल डाल सकते हैं.