हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe

मटर की सब्जी तो ज्यादातर लोग पसन्द करते है. आलू मटर, मटर का झोल, मटर फ्राइ तो आप सब बनाते ही होंगे और कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो मटर के कोफ्ते (Green Peas Matar Kofta Curry) बना लीजिये, मटर के कोफ्ते बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं, तो आइये हम मटर के कोफ्ते बनाना शुरू करें.
Read - Matar Kofta Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Kofte Curry
कोफ्ते के लिये
- मटर - 500 ग्राम (छिले हुये दाने एक कप)
- आलू - 2
- अरारोट या बेसन - एक बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च - 1-2 (कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - स्वादानुसार ( 1/2 छोटी चम्मच)
तरी बनाने के लिये
- टमाटर - 3 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल या घी - 1 -2 टेबिल स्पून
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- मलाई या क्रीम - 2 टेबिल स्पून
- लाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार(3/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- कोफ्ते तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Matar Kofte Curry
मटर के दानों को धो लीजिये और उबाल लीजिये. आलू उबाल लीजिये, आलू को छीलिये, मैश कीजिये. उबाले हुये मटर के दानों दरदरा पीस लीजिये, पिसे हुये मटर के दाने, आलू, बेसन, नमक, हरी मिर्च, अदरक को अच्छी तरह मिला लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, नीबू के आकार के गोल गोल कोफ्ते बना कर तैयार कर लीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये (ये टैस्ट करने के लिये कि तेल गरम हो गया है, मिश्रण से बिलकुल थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर तेल में डालिये यदि मिश्रण तुरन्त ऊपर आकर तेल में तैरने लगे तो तेल पर्याप्त गरम हो गया है). गरम तेल में 4-5 कोफ्ते डाल कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखिये. दूसरे कोफ्ते कढ़ाई में डालिये और तल कर निकाल लीजिये, सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. कोफ्ते तैयार हो गये हैं.

तरी बनाईये
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा, हल्दी और धनिया पाउडर डालिये. हल्का सा भूनिये, टमाटर,अदरक का पेस्ट डालिये और मसाले को दाने दार होने तक या मसाले से तेल अलग होने तक भूनिये.
अब इस मसाले में मलाई डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. तरी को आप जितना गाड़ा या पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिये, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल दीजिये, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट तक तरी को पकाइये. सब्जी की तरी तैयार हो गई है. आग बन्द कर दीजिये, पहले से तैयार कोफ्ते डाल कर 2 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
मटर के कोफ्ते की सब्जी तैयार हैं. सब्जी को प्याले में निकालिये और कतरे हुये हरे धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर कोफ्ते की सब्जी परांठे, चपाती, नान या चावल किसी के साथ भी परोसिये और खाइये.
आप मटर के कोफ्ते बिना आलू डाले भी बना सकते हैं. मटर के दाने हल्का उबालिये, दरदरा पीसिये, बेसन और मसाले मिला कर मिश्रण तैयार कर लीजिये, उपरोक्त तरीके से कोफ्ते तैयार करके सब्जी बना लीजिये.
(प्याज लहसन वाली तरी के लिये, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च के साथ 2-4 लहसुन की कली छीलकर और एक प्याज काटकर पीस लीजिये. मसाले को उपरोक्त तरीके से भूनिये और सब्जी की तरी तैयार कर लीजिये.)
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 40 मिनिट
कमेंट (62)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राधा जी हां हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: पूजा जी, गरम तेल में मध्यम आंच पर कोफ्तों को ब्राउन होने तक तलिए, वे कच्चे नही रहेंगे.
निशा: वंदना जी, इसमें बेसन ही ठीक रहता है.
निशा: आप सूखी हरी मटर को भिगो कर हल्का सा उबाल कर दरदरी पीस कर बोयल्ड आलू में मिलाकर बिलकुल इसी तरह से कोफ्ते बना सकते हैं, और फ्रोजन मटर के दाने से भी इसी तरह कोफ्ते बना सकते हैं.
निशा: आशिश जी, बाजार में मलाई नहीं मिलती इसे घर में दूध के ऊपर से निकाल कर यूज कर सकते हैं.
निशा: चिराग जी, आप अपने पसन्द के अनुसार वेबसाइट और चैनल से ये रेसिपीज सिलेक्ट कर सकते हैं.
निशा: Rj जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine mostly sari nyi dishes apki side se sikh kr bnayi h..jisse mujhe bad mein bht tariff bi mili h...but in sbka credit sirf apko hi jata h.....once again thanks a lot
निशा: सुरभी जी, आपके प्रेम और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, दूध को गरम करने पर उसके ऊपर जो परत होती है वह मलाई होती है और कच्चे दूध के ऊपर फ्रिज में रखने पर एक परत मिल जाती है वह क्रीम होती है. क्रीम कच्चे दूध से बनाई जाती है.
निशा: निर्मल जी, आप इसके बिना भी बना सकते हैं.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, अरारोट एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाया गया स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
kya kami rahi hogi plz tell me...
निशा: सीमा जी, कोफ्ते कच्चे लग रहें थे, थोड़े और देर तक तले जा सकते हैं, और कोफ्ते को ग्रेवी में ग्रेवी बनने के बाद आग बन्द कर दीजिये और कोफ्ते डालकर ग्रेवी मिक्स कीजिये, सर्व कीजिये और खाइये.
निशा: दीप, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: ज्योति जी, आप कोन से कोफ्ते बना रही हैं, उस रेसिपी पर कमेन्ट करेंगी तो मुझे जबाव देने में आसानी होगी.
I tried it at home,it was very tasty...i tried ur many receipes.all is very good.
mam i want ask one thing ke agar gravy thode jyada karne ho to jayada tamater daalne honge kya bcoz thode der baad mere gravy sukh jaate hai...
rply
निशा: विभूति जी, ग्रेवी को थोड़ा पतला रखाना होगा, अगर आप ग्रेवी अधिक बनाना चाहती हैं तो सारी चीजें हिसाव से थोड़ी और अधिक ले लीजिये.
thanks nisha ji.
more u cn see in my facebook profile..aajtak
jo aapse sikha hai bana bana k pics upload b ki hai.
plz ek baar dekhiyega jarur meri profile pics me.
निशा: नेहा, कोफ्ते सोफ्ट है और बहुत देर तक ग्रेवी में पड़े रहें तो और सोफ्ट हो जाते हैं, कोफ्ते को ग्रेवी में डालकर पकायें नहीं, ग्रेवी बनने के बाद कोफ्ते डालिये और एकदम धीमी गैस पर 2-3 मिनिट के लिये ढक दीजिये, कोफ्ते ज्यादा सोफ्ट हैं तो ग्रेवी को उनके ऊपर डालिये और बिना गैस जलाये ढक दीजिये, कोफ्टे नहीं फटेंगे.
निशा: सोनिका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनु, आलू से मटर के कोफ्ते स्वादिष्ट और सोफ्ट बनते हैं, इसमें आप पनीर भी डाल सकती हैं.
निशा: ज्योत्सना जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिताली, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.