मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)

मटर या हरे चने का निमोना पूर्वी उत्तरप्रदेशI में बनाकर खूब खाया जाता है, सर्दियों के मोसम में मटर और हरे चने दोनों ही बाजार में मिल जाते हैं, मटर का निमोना बनायें या हरे चने का तरीका दोनों का एक ही है, तो आइये आज शाम के खाने में हम हरे मटर का निमोना बनायें.
Read - Matar Nimona Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Nimona
- हरे मटर के दाने - एक कप
- आलू - 1-2
- तेल - 2 - 3 टेबल स्पून
- खट्टे टमाटर - 4
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Matar Nimona
हरे मटर के दाने अच्छी तरह धो लीजिये. आलू छीलिये, धोइये और छोटे छोटे काट लीजिये (यदि उबला हुआ आलू है तो वह भी काट कर डाले जा सकते हैं) .
टमाटर धोइये और बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और धो लीजिये, अदरक छीलिये और धो लीजिये. मटर को दरदरा पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये. टमाटर और हरी मिर्च को बारीक पीस लीजिये.
अदरक को छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में काटे हुये आलू डालिये, ब्राउन होने तक तलिये और प्लेट में निकाल कर
रख लीजिये.
कढ़ाई में बचे तेल में हींग जीरा डाल कर तड़काइये, धनियां पाउडर, कतरा हुआ अदरक और पिसा हुआ टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर मसाले को दानेदार होने तक भूनिये, मसाला भुनने के बाद मटर का पेस्ट डालिये और 3-4 मिनिट तक चमचे से चलाकर भूनिये, तले हुये आलू डाल कर मिलाइये, आप निमोना को जितना पतला या गाड़ा बनाना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डालिये, लालमिर्च और नमक डालिये, उबाल आने के बाद 7-8 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये सब्जी में गरम मसाला डालकर मिलाइये.
मटर का निमोना तैयार है, मटर का निमोना प्याले में निकालिये और हरा धनियां और एक छोटी चम्मच घी डाल कर सजाइये.
गरमा गरम हरे मटर का निमोना परांठे, चपाती और चावल के साथ खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - आधा घंटा
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा जी,मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: व्योमेश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, धन्यवाद.
निशा: अनुराग जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीत जी, आप बिना आलू के अपने स्वादानुसार रेसिपी बना सकते हैं.
निशा: अल्पना जी, बना सकते हैं.
निशा: नेहा जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
WAH KYA RECIPE HAI JI
निशा; नेहा जी हां बनाने की कोशिश करती हूँ.
pls bataiye es recipe me pyas lehsun use kr skte h? aur kb?
pls quick reply dijiye mem
निशा: पल्लवी, जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: सब्जी बनने के बाद हरा धनियां कभी भी डाल सकते हैं.
निशा: नीरज,ल्एकदम बारीक नहीं करना.