मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy

📅 15 जनवरी 2010 👁 3.1 लाख बार देखी गई 💬 72 कमेंट ★ 4.2 (5699)

Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy

मलाई कोफ्ता बहुत स्वादिष्ट बनते है, मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ तो और भी खास तरह के लगते है, ये कोफ्ता किसी खास अवसर पर बनाइये या किसी खास मेहमान के आने ये मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ बहुत पसन्द किये जायेंगे, तो आइये आज मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ बनायें.

Read - Malai Kofta with Spinach Gravy Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malai Kofta Spinach Curry

कोफ्ता बनाने के लिये

  • पनीर - 200 ग्राम
  • मावा - 100 ग्राम
  • आलू - 2-3 उबाले हुये
  • किसमिस - 15-16
  • काजू - 7-8
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • अरारोट या कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
  • तेल - कोफ्ते तलने के लिये

पालक ग्रेवी बनाने के लिये

  • पालक - 1 गुच्छा (500 ग्राम)
  • चीनी -आधा छोटी चम्मच
  • टमाटर - 3 -4 मीडियम आकार के
  • हरी मिर्च - 2 -3
  • अदरक - 1
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच (यदि आप चाहें)
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • कसूरी मैथी - 2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • बेसन - 2 छोटी चम्मच
  • क्रीम या मलाई - 2 टेबिल स्पून (यदि आप चाहें तो)
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नीबू का रस - 2 छोटी चम्मच (यदि आप थोड़ा खट्टा खाते हैं)

विधि How to Make Malai Kofta with Spinach Curry

मलाई कोफ्ता - Malai Kofta

आलू को उबाल कर छील लीजिये. किसमिस के डंठल तोड़कर धो लीजिये और काजू को 5-6 टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
मावा और पनीर को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, उबले हुये आलू तोड़ कर डालिये, नमक और कार्न फ्लोर डाल कर खूब मैस कर लीजिये, इतना मैस कीजिये कि ये मिश्रण चिकना आटे की तरह नजर आने लगे, अदरक पेस्ट या कद्दूकस किया हुआ अदरक भी मिला दीजिये. ये मिश्रण कोफ्ता बनाने के लिये आटा तैयार हो गया.
नानस्टिक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. कोफ्ते के आटे से थोड़ा थोड़ा आटा निकालिये, हथेली पर रखकर चपटा कीजिये, काजू के 2-3 टुकड़े और एक किसमिस इसके ऊपर रखिये और आटे को चारों ओर से उठा कर गोल कीजिये, इसी तरह सारे आटे से गोले तैयार कर लीजिये, लगभग 15-16 गोले तैयार हो जायेंगे. ये गोले गरम तेल में डालिये, 3-4 कोफ्ते एक बार में तले जा सकते हैं, कोफ्ते बहुत ही साबधानी से हिला डुला कर, मीडियम और धीमी आग पर ब्राउन होने तक तलिये, तले हुये कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखिये और दूसरे कोफ्ते गरम तेल में तलने के लिये डालिये, सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. कोफ्ते तैयार हो गये हैं, अब ग्रेवी बना लेते हैं.

पालक की ग्रेवी - Spinach Gravy

पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार साफ पानी से धो कर एक बर्तन में डालिये, चौथाई कप पानी और चीनी डाल दीजिये, ढक कर उबालने रख दीजिये, 5-6 मिनिट में पालक उबल जाता है.  गैस बन्द कर दीजिये.

टमाटर को धोइये, टुकड़ों में काटिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये.  अदरक को छीलिये, धोइये और 3-4 टूकड़े कर लीजिये. इन सबको मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये.  जीरा भुनने के बाद कसूरी मैथी(कसूरी मैथी से डंठल बीन कर हटा दीजिये) डालिये और बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये, अब इस मसाले में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिये और मसाले को चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनिये, क्रीम या मलाई डाल कर थोड़ा सा भूनिये.  इस मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

उबाले गये पालक को ठंडा होने के बाद मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, पालक के पेस्ट को भुने हुये मसाले में मिला दीजिये. तरी में अपने अनुसार आपको जितनी गाड़ी या पतली रखनी है पानी और नमक डाल दीजिये, उबाल आने के बाद गरम मसाला डालिये और अब तैयार कोफ्ते डालिये, 1 मिनिट पकने दीजिये, मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी (Malai Kofta Curry with Spinach Gravy) के साथ तैयार है. ऊपरसे क्रीम डालकर परोसिये

अगर आप सब्जी में प्याज डालना चाहते हैं, तब एक प्याज को छोटा छोटा कतर कर, जीरा भूनने के बाद तेल में डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, और इसके बाद उपरोक्त तरीके से मलाई कोफ्ते पालक की ग्रेवी के साथ बनाइये.

ग्रेवी आप और भी तरीके से बना सकते है, काजू ग्रेवी, क्रीम मलाई ग्रेवी या खसखस टमाटर ग्रेवी. किसी भी प्रकार की ग्रेवी बनाइये और ये कोफ्ते बना कर किसी भी ग्रेवी में डालिये. आपकी अपनी पसन्द की ग्रेवी के साथ मलाई कोफ्ते तैयार हो जायेगे.

  • पांच- सदस्यों के लिये
  • समय- 50 मिनिट
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (5699 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (72)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

कार्तिकेय कुमाऊनी
निशा जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद, मैं अपनी बेटी के बर्थडे में इसको बनाऊंगा

निशा: कार्तिकेय जी, आप इसे बनाइए और मै आशा करती हूं कि सभी को आपके द्वारा बनाई गई डिश बेहद पसंद. आपकी बेटी को जन्मदिन की बधाई.
mariahasib
Good recipe..

निशा: मारिया जी, धन्यवाद.
Lalit singh
nice we want some new veg recipee who use in hotels thank u

निशा: ललित जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर ऎसी ढेर सारी रैसिपी देख सकते हैं.
pinky
great one.. thx a lot.... will try soon

निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद, आप इस रैसिपी को बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिए.
Veena

Nisha ji, mujhe aapki site bahut pasand hai. Aapke jaisa samjhane ka tarika aur kisi ka ho hi nhi sakta.


I want to know ki kya isme maava dalna zaruri hai. Asal me aajkal achha maava milta nahi hai, isliye please batayein ki kya maave ke bina ye recipe ban sakti hai.


Thanks

anjali
muje mali kofta ki recepiecs bata digiye

निशा: अंजली जी, मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी पर तो आपने कमेन्ट ही किया है, और मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में रेसिपी के लिये लिंक निम्न है. मलाई कोफ्ता को आप अपने मन पसन्द किसी भी ग्रेवी में बना सकती है.
payal
nisha didi thank-u.maine is recipe se bahut tarifen batori,mere sasural wale bahut khus hue bahut testy dish kaha ,or yr sab aapki website k karan hi ho paya .thank-u u

mujhe nashte me banane k lie kuch khaas recipe ki jarurat h....kya aap meri help karoge?
निशा: पायल, वेबसाइट पर बहुत सारी रैसिपी है आप उनमें से चुन कर जो पसन्द हैं बनायें और खायें, मैं कुछ तो नया नया बनाती ही रह्ती हूँ.
bharthi jand
I am join recipies
shweta
Hi Nisha Ji, its yummy............paani agaya ghar mai try karke aapko feedback batati hu .Waise its 2 good n easy to prepare
shalini
nishaji ararot ki grevy kaise banate hai plz bataiye....
निशा: शालिनी, अरारोट को घोल कर सब्जी में डाल दिया जाता है.
waseem
hello Nisha madam,

Apka bhut bhut dhanyawad....mera tiffin service ka business hai....aur mei home made khana bhejta hoon...madam mei apse janna chahta hoon ki mera khane ka taste ek jaisa rahe hamesha jaisa ki shadiyon mei hota hai..kaun kaun se masale use karoon....malai kofta wali dish meine try kiya tha bhut tasty bani thi....thankyou very much madam
sakshi
nisha g aaj mujh se bahut sara dudh faat gaya hai, maine dudh or pani alag kar paneer to bana liya par pani ka me kya karon koi tip bataiye na please?//
निशा साक्षी, फटे दूध के इस पानी से आप आटा गूथ सकती हैं, दाल या कढ़ी में डाल सकती हैं.
kanchan
hello hisha ji ...... ye bataiye agar me mava na dalu to kya kofte tut jayenge .. mava bahut hi mehnga pad jata hai isliye ..ya mava ki jagah kuch or use kar sakte hain....

निशा: कन्चन आप मावा की जगह आलू भी मिला सकती है.
sonal rawat
hello nisha ji
kya hum aloo,mava aur paneer vale kofte bhi microwave kar sakte hai? isse kofte k test me to fark nahi aayaga ?
निशा: सोनल, आप ये कोफ्ता भी माइक्रोवेव कर सकते हैं.
Rupal
saahi paneer may hum aur koi sabji mila shakte hai


निशा: रुपल, शाही पनीर में तो पनीर ही होता है.
manju khandelwal
hume aapki reciepe bahut aachi lagi eaise banana easy ha
prateeksha
restaurant mein jo malai kofta hota hai,use kaise banate hain,ye mere husband ki fav.dish hai,plz reply me
निशा: प्रतीक्षा मैं मलाई कोफ्ता रैसिपी का वीडियो जल्दी ही बनाने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
Neha Mishra
Very nice,,nd Thank u very much,,,i will try it on my Papa's bday,,,
RACHNA GUPTA
CORN FLOUR KO MAKKE KA ATTA KEHTE HAI VO TO YELLOW HOTA HAI.LEKIN APKE VIDEO ME COUR FLOUR WHITE COLOUR KA THA.
निशा: रचना, ये मक्के का आटा नहीं, कार्न फ्लोर मक्के की स्टार्च है.
arti
mam summer me gravy kis chiz ki banani chahi malai kofta keliye aur kaise.
निशा: आरती, आप विभिन्न तरीज पर आर्टीकल पढ़ सकती हैं , यहां कई तरीके की ग्रेवी के वारे में दिया हुआ है, इससे आपको अच्छी जानकारी मिलेगी, आर्टीकल को सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती हैं.
prince
maza aa gaya
rina
its not good how can i get only gravy of malai kofta
Kosana
Bahut badiya bahnji
kamini singh
Hello Mam, please send me some recepis
Shubhra Shrivastava
Hello mam..........i saw ur website its very nice.......thanks the all recepies are very nice
RIMPA
mam ise malai kofta kyu kahte hai kyonki isme malai ka to koi khas use hi nahi hai
निशा: रिम्पा, मवा और पनीर से बने कोफ्ता को मलाई कोफ्ता ही कहते हैं, इन्है हम मलाई, काजू, खसखस या टमाटर की किसी भी ग्रेवी में बना सकते हैं.
shagun
kya hm ghiye ke kofte b dal skte ha isme?

निशा: शगुन, आप कोई भी कोफ्ते इस तरी में डाल सकती हैं.
Neha Agrawal
hey Nisha,your method of recipe is eassy to understand and i also need the recipe of manchurian

निशा: नेहा, हम मन्चूरियन बनाने की कोशिश करेंगे.
pooja joshi
nishaji namste, ese hum mave ke bina bhi bana sakte hai kya? kyoki aajkal mava bazaar me kafi khrab aara hai .jab ghar me hi etni aachhi -2 recipies mil rahi hai to ghar ki chizo se kaam nahi chala sakte? bataiyega .

निशा: पूजा, मलाई कोफ्ता आप पनीर और आलू मिला कर बना लीजिये.
ABDULLAH
dear nisha mam we got a receipy of malai kofta in your page but when we save we couldn't find in proper hindi font so please give me your hindi font that you use in your page so we make it very easily thanking you abdullah best regard.

निशा: अबदुल्लाह, मैं कैफे हिन्दी टाइपिंग टूल से लिखती हूँ, ये हिन्दी फोन्ट आप मेरी वेवसाइट से डाउन लोड कर सकते हैं.