टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)

📅 4 जनवरी 2010 👁 3.4 लाख बार देखी गई 💬 34 कमेंट ★ 4.2 (5593)

Spicy Totamo Rasam Recipe

दक्षिण भारत में टमाटर रसम (Thakkali Rasam) बहुत पसन्द किया जाता है, यह टमाटर रसम सूप की तरह भी पीया जा सकता है और चावल के साथ टमाटर रसम की तरह खाया जा सकता है.

टमाटर रसम बड़ी जल्दी बन जाता है और इसे बनाना बडा ही आसान है, टमाटर रसम को बनाने में मुख्य सामग्री टमाटर ही है.  कुछ लोग अधिक खट्टा पसन्द करते हैं वे इमली का पेस्ट डाल कर टमाटर रसम बनाते हैं, कुछ लोग टमाटर रसम में दाल का स्टाक डाल कर बनाते हैं, कई तरीके हैं टमाटर रसम (Tomato Chaaru) बनाने के, आइये हम इस तरह बनायें टमाटर रसम.

Read : Spicy Totamo Rasam Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Rasam

  • टमाटर - 4-5
  • हरी मिर्च - 1 
  • अदरक का टुकड़ा - 1 इंच
  • करी पत्ते - 10 से 12
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून
  • तेल या घी - 1 टेबल स्पून
  • रसम पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • राई - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 से 2 पिंच

विधि - How To Make Tomato Rasam

टमाटर धोइये और एक टमाटर के 8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. हरी मिर्च और अदरक के भी बड़े बड़े टुकड़े कर लीजिए.  

पैन गरम कीजिए. टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पैन में डालिए और थोड़ा सा पानी डाल दीजिए. साथ में थोड़े से करी पत्ते भी डाल दीजिए. इन्हें ढककर 4 से 5 मिनिट तक उबाल लीजिए. 

टमाटर को 6 मिनिट बाद चैक कीजिए. टमाटर नरम हो गए है. टमाटर को हल्का सा ठंडा कर लीजिए. इसके बाद, मिक्सर जार में इन्हें हरे धनिये के साथ डालकर बारीक पीस लीजिए. 

पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में राई और हींग डाल दीजिए और राई को तड़कने दीजिए. राई के तड़कने पर इसमें बचे हुए करी पत्ते डाल दीजिए. फिर, इसमें टमाटर का पेस्ट और 2 से 3 कप पानी डालकर मिक्स कर लीजिए. साथ ही नमक और रसम पाउडर भी डाल दीजिए. रसम को उबाल आने के 2 से 3 मिनिट बाद तक पका लीजिए. 

रसम तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कर लीजिए. रसम को सूप की तरह ऎसे ही पीजिए या चावल के साथ खाइए. 

सुझाव

  • रसम को ज्यादा खट्टा करना चाहते हैं, तो इसमें 1 टेबल स्पून इमली का पल्प डाल सकते हैं. 
  • अगर आप लहसन और प्याज टमाटर रसम में डालना चाहते हैं तब एक प्याज और 5-6 लहसुन की कली छील कर काटिये और तेल में राई डालने के बाद लहसुन और प्याज डाल कर भूनिये प्याज गुलाबी होने पर बचे हुये मसाले और टमाटर डाल कर पकाइये और उपरोक्त तरीके से रसम बनाकर तैयार कर लीजिये.
  • दाल के रसम के लिये 2 टेबल स्पून दाल कुकर में एक सीटी आने तक पकाइये, कुकर से दाल निकालिये और पीस लीजिये.  तड़्के में टमाटर मसाला, दाल पेस्ट, पानी और नमक मिलाइये. हो गया दाल का रसम तैयार.
  • चार सदस्यों के लिये

Spicy Totamo Rasam Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (5593 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (34)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sushma
bohutn acha hai
Akanksha
Hi, very nice recipe. Tks Nishaji.
Jyoti, dal usually Tuar ya arahar hoti hai vaise kuch log laal masoor bhi use karte hai.
Jyoti Arora
Wow, Nisha ji dal wale rasam mei dal kaunsi hei?