आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy)

आंवला कैन्डी (Amla Candy) आंवले के मुरब्बे का सूखा प्रतिरूप ही है. बच्चे को आंवले का मुरब्बा खाना पसन्द नहीं आता लेकिन आंवला कैन्डी बड़े मजे से खाते हैं. आंवला में पाये जाने वाले अनेक गुण हैं, इसमें विटामिन C की प्रचुर मात्रा निहित रहती है, आंवला किसी भी तरह से खाया जाय वह हमारे शरीर के लिये अत्यन्त लाभकारी है, आंवले से पाचन और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसका आयुर्वेद औषधि में काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है. ये आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा.
आंवला अक्टूबर से जनवरी तक बाजार में खूब मिलता है, इस समय तो आप ताजा ताजा आंवला अपने रोजाना के खाने में चटनी बनाकर, आंवले फ्राई या सूप में किसी भी तरह से प्रयोग में लाते रहिये. आंवले को विभिन्न तरीके से स्टोर करके रखा जाता है जैसे आंवला पाउडर, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवला मीठी चटनी, और आंवला कैन्डी इत्यादि, तो आइये आज हम आंवला की कैन्डी (Herbal Amla Candy) बनाकर तैयार करते हैं ये आंवला कैन्डी कभी भी खायी जा सकती है, आंवला कैन्डी (Amla Sweet Candy) मीठी या मसाले दार आप अपने स्वाद के अनुसार बनाकर तैयार कर लीजिये, तो आइये बनाना शुरू करते हैं आंवला कैन्डी. -Recipe for Amla Candy
Read - Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Candy
- आंवला (Indian Gooseberry) - 1 किग्रा (30 - 35)
- चीनी - 700 ग्राम ( 3 1/2 कप)
विधि - How to prepare Amla Candy
आंवले को साफ पानी से धो लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी डालकर उबालने रखिये कि आंवला उसमें अच्छी तरह डुब सके.
उबलते पानी में आंवले डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक आंवले उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और इन आमलों को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आंवलों को ठंडे पानी में मत डालिये, पानी को पहले उबलने दीजिये तब आवंले डाले.
उबाले हुये आंवले को चलनी में डालकर पानी हटा दीजिये, ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से काट कर फांके अलग अलग कर लीजिये और गुठली निकाल कर फैंक दीजिये.
ये आंवले की कली किसी बड़े बर्तन में भरिये और 650 ग्राम चीनी ऊपर से भरकर रख दीजिये, बची हुई 50 ग्राम चीनी (आधा कप) का पाउडर बनाकर रख लीजिये.
दूसरे दिन आप देखेगे सारी चीनी का शरबत बन गया है, आंवले के ट्कड़े उस शरबत में तैर रहे हैं. आप इस शरबत को चमचे से चला कर, ढककर रख दीजिये.
2-3 दिन बाद यह आंवले के टुकड़े शरबत में तैरने के बजाय बर्तन के तले में नीचे बैठ जायेंगे नहीं रहे हैं. चीनी आंवले के अन्दर पर्याप्त मात्रा में भर चूकी है और वह भारी होकर नीचे तले में चले गये हैं.
अब इस शरबत को चलनी से छान कर अलग कर दीजिये और चलनी में आंवले के टुकड़े रह जायेंगे, पूरी तरह से आंवले से शरबत निकल जाय तब इन टुकड़ों को थाली में डाल कर धूप में सुखा लीजिये.
इन सूखे हुये आंवले के टुकड़ों में चीनी का पाउडर मिलाइये. लीजिये ये आंवला कैन्डी (Amla Candy) तैयार हो गई है़, यह कैन्डी आप कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और रोजाना 6-7 टुकड़े खाइये, यह स्वाद में तो अच्छी है ही आपकी सेहत के लिये बड़ी फायदे मन्द हैं.
मसालेदार आंवला कैन्डी
आंवला कैन्डी को मसालेदार (Spicy Amla Candy) बनाने के लिये आप सूखी कैन्डी में पिसी हुई चीनी के साथ एक छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर मिलाइये. जिन्हें एकदम मीठा पसंद नहीं हो तो वे चटपटी आमला कैन्डी (Spicy Amla Candy) खा सकते हैं
आंवले का शर्बत (Amla Sharbat)

आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके आने वाले गर्मियों के मोसम में ठंडा आंवले का शरबत बना कर पीजिये. शरबत को गाड़ा करने के लिये इस शरबत को गैस फ्लेम पर पकने रख दीजिये जब ये शरबत गाड़ा दिखाई देने लगे, शरबत को ठंडा कीजिये और छान कर किसी कांच या प्लास्टिक के एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. इसका शरबत का स्वाद आंवले का विशिष्ट फ्लेवर लिये हुये होता है. जो आंवले का मुरब्बा या चटनी पसंद करते हैं उन्हें यह शरबत पसंद आयेगा
Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy Video in Hindi
कमेंट (470)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तृ्प्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Miine candy app k tarikese banai but sukhane se pehlehi sikud gayi aur hard ho gayi to usko kaise sudhra jai ?
निशा: जाहिद जी, केन्डी अधिक सूखने से एसी हो जाती है, केन्डी में थोड़ा गुलाब जल डाल कर मिला दीजिये और डिब्बे में बन्द करके रख दीजिये, ये सोफ्ट हो जायेंगी.
निशा: सोनियां जी केन्डी में थोड़ा गुलाबजल डाला जा सकता है, जिससे वह हल्की सोफ्ट हो जायेगी.
how to avoid colour change of amla candy?
how to soften the amla candy? because it turns hard in 2/3 months?
निशा: प्रितेश जी, आंवला केन्डी को 6 महिने से भी अधिक रखकर खाया जा सकता है, आंवले को बहुत अधिक न उबालें और बहुत अधिक न सुखायें, कलर अच्छा रहता है. आंवला केन्डी को एअर टाइट कन्टेनर में रखने से ये सोफ्ट रहेगी.
निशा: कमलेश जी, बचे हुये सीरप में और आंवला केन्डी बनाने के लिये डाली जा सकती हैं, लेकिन ये बहुत ही कम मीठी हो पायेगी, क्यों कि इसमें आंवला जूस अधिक है, चीनी और डाल देने से केन्डी थोड़ी मीठी हो जायेगी. सीरप को पकाकर गाढ़ा करके फ्रिज में रखा जा सकता है, गर्मी के दिनों में पानी में डालकर इसका शर्बत पीजिये, ये बहुत ही तराबट देने वाला होता है.
निशा: विशाखा जी, केन्डी में बूरा या पिसी चीनी मिला दीजिये, केन्डी मीठी लगेगी.
निशा: डा. प्रवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Can we add ginger juice and salt while adding sugar[before drying it].
Aap k trika s candy banane par 1 kg amla s kitna candy bnega
निशा: खेमराज जी, लगभग 800 ग्राम केन्डी बन जानी चाहिये.
Aap ki vidhi s bnaya amla candy sikud kr choti hojati h jabki baba ramdev vala candy bilkul v nahi sikudti aisa ky plz answar me
निशा: सुनील जी, केन्डी को कम सुखायें तो वह नहीं सिकुड़ती है.
निशा: महेश जी, शर्बत में आंवला जूस है, चीनी की मात्रा कम है, यूज कर सकते हैं लेकिन चीनी तो और डालनी ही होगी.
निशा: हरेश जी, केन्डी को एक साल तक रख कर खाया जा सकता है.
निशा: रितिका जी, ये आंवला केन्डी तो एसे ही खुली रहने दें तो भी सूख जाती है, कपड़े या जाली वाली छलनी के ऊपर रख दीजिये, बहुत अच्छी तरह सूख कर तैयार हो जायेगी.
निशा: सिमरन जी, 1- 2 दिन लग जाते हैं, मौसम के ऊपर निर्भर करता है.
maine aapke dwara btai recipe se amla candy banai pr amla candy mai khatta sa taste aa rha hai to kya yah shi hai ya kuch gadbad ho gyi
please jarur btaye
निशा: पूजा आंवला केन्डी थोड़ी खट्टी ही लगती है, इसमें बूरा या पाउडर चीनी डालकर मिला दीजिये, केन्डी मीठी हो जायेंगी.
i want to ask u dat can we use shakar instead of sugar .... Plz reply soon
.
निशा: नीलू जी, जी हां डाली जा सकती है.
maine amla candy banai hai par ek problem hai. amla ke upar chini dale hue 4-5 din ho gaye hain or chini ki chashni bhi ban gayi hai par ab tak amla chashni par float nahi kar rahe hain. amla abhi bhi niche hi dube hue hain. to aap batao k ab kya karu ? kya amla ko nikal kr dhoop me sukha lu ya wait karu k amla chashni ke upar float kare ? pls tell soon.
निशा: अनुराधा जी, आंवला चीनी एब्जोर्ब करके नीचे बैठ जाता है, इसे 2 दिन ही चीनी में रखा जाता है, अब आप इसे तुरन्त चीनी के सीरप से निकालिये और छलनी में रखकर सीरप निकाल कर किसी ट्रे में धूप में सूखने रख दीजिये, अच्छी धूप है तो 1 दिन या 2 दिन की धूप काफी है.
निशा: सारिका जी, 2 कि.ग्रा. आंवला में 1.25 किग्रा - 1.5 कि.ग्रा. चीनी डाली जा सकती है.
निशा: अदिति, बहुत बहुत धन्यवाद.
humne amla candy bnai.. but bnne k bad bhut jda hard hgyi h khane me... asa kyu hua h
निशा: शालिनी जी, थोड़ा अधिक सूखने पर एसा हो सकता है, केन्डी में 1-2 छोटे चम्मच गुलाब जल डाल दीजिये, केन्डी नरम हो जायेगी.