आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy)

📅 30 दिसंबर 2009 👁 12.5 लाख बार देखी गई 💬 470 कमेंट ★ 3.2 (18655)


आंवला कैन्डी (Amla Candy) आंवले के मुरब्बे का सूखा प्रतिरूप ही है. बच्चे को आंवले का मुरब्बा खाना पसन्द नहीं आता लेकिन आंवला कैन्डी बड़े मजे से खाते हैं. आंवला में पाये जाने वाले अनेक गुण हैं, इसमें विटामिन C की प्रचुर मात्रा निहित रहती है, आंवला किसी भी तरह से खाया जाय वह हमारे शरीर के लिये अत्यन्त लाभकारी है, आंवले से पाचन और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसका आयुर्वेद औषधि में काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है. ये आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा.

आंवला अक्टूबर से जनवरी तक बाजार में खूब मिलता है, इस समय तो आप ताजा ताजा आंवला अपने रोजाना के खाने में चटनी बनाकर, आंवले फ्राई या सूप में किसी भी तरह से प्रयोग में लाते रहिये.  आंवले को विभिन्न तरीके से स्टोर करके रखा जाता है जैसे आंवला पाउडर, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवला मीठी चटनी, और आंवला कैन्डी इत्यादि, तो आइये आज हम आंवला की कैन्डी (Herbal Amla Candy) बनाकर तैयार करते हैं ये आंवला कैन्डी कभी भी खायी जा सकती है, आंवला कैन्डी (Amla Sweet Candy) मीठी या मसाले दार आप अपने स्वाद के अनुसार बनाकर तैयार कर लीजिये, तो आइये बनाना शुरू करते हैं आंवला कैन्डी. -Recipe for Amla Candy

Read - Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Candy

  • आंवला (Indian Gooseberry)  - 1 किग्रा (30 - 35)
  • चीनी - 700 ग्राम ( 3 1/2 कप)

विधि - How to prepare Amla Candy

आंवले को साफ पानी से धो लीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी डालकर उबालने रखिये कि आंवला उसमें अच्छी तरह डुब सके.

उबलते पानी में आंवले डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक आंवले उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और इन आमलों को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आंवलों को ठंडे पानी में मत डालिये, पानी को पहले उबलने दीजिये तब आवंले डाले.

उबाले हुये आंवले को चलनी में डालकर पानी हटा दीजिये, ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से काट कर फांके अलग अलग कर लीजिये और गुठली निकाल कर फैंक दीजिये.

ये आंवले की कली किसी बड़े बर्तन में भरिये और 650 ग्राम चीनी ऊपर से भरकर रख दीजिये, बची हुई 50 ग्राम चीनी (आधा कप) का पाउडर बनाकर रख लीजिये.

दूसरे दिन आप देखेगे सारी चीनी का शरबत बन गया है, आंवले के ट्कड़े उस शरबत में तैर रहे हैं.  आप इस शरबत को चमचे से चला कर, ढककर रख दीजिये.

2-3 दिन बाद  यह आंवले के टुकड़े शरबत में तैरने के बजाय बर्तन के तले में  नीचे बैठ जायेंगे नहीं रहे हैं.  चीनी आंवले के अन्दर पर्याप्त मात्रा में भर चूकी है और वह भारी होकर नीचे तले में चले गये हैं.

अब इस शरबत को चलनी से छान कर अलग कर दीजिये और चलनी में आंवले के टुकड़े रह जायेंगे, पूरी तरह से आंवले से शरबत निकल जाय तब इन टुकड़ों को थाली में डाल कर धूप में सुखा लीजिये.

इन सूखे हुये आंवले के टुकड़ों में चीनी का पाउडर मिलाइये.  लीजिये ये आंवला कैन्डी (Amla Candy)  तैयार हो गई है़, यह कैन्डी आप कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और रोजाना 6-7 टुकड़े खाइये, यह स्वाद में तो अच्छी है ही आपकी सेहत के लिये बड़ी फायदे मन्द हैं.

मसालेदार आंवला कैन्डी
आंवला कैन्डी को मसालेदार (Spicy Amla Candy) बनाने के लिये आप सूखी कैन्डी में पिसी हुई चीनी के साथ एक छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर मिलाइये. जिन्हें एकदम मीठा पसंद नहीं हो तो वे चटपटी आमला कैन्डी (Spicy Amla Candy) खा सकते हैं

आंवले का शर्बत (Amla Sharbat)

आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके आने वाले गर्मियों के मोसम में ठंडा आंवले का शरबत बना कर पीजिये. शरबत को गाड़ा करने के लिये इस शरबत को गैस फ्लेम पर पकने रख दीजिये जब ये शरबत गाड़ा दिखाई देने लगे, शरबत को ठंडा कीजिये और छान कर किसी कांच या प्लास्टिक के एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. इसका शरबत का स्वाद आंवले का विशिष्ट फ्लेवर लिये हुये होता है. जो आंवले का मुरब्बा या चटनी पसंद करते हैं उन्हें यह शरबत पसंद आयेगा

Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (18655 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (470)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ravi Kumar
Great
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Ravi Kumar
शरद चंद्र कानुनगो
आप शुगर फ्री आँवला केन्डी तथा शरबत बनाने की कोई विधि बतायें। धन्यवाद्
NishaMadhulika
शरद चंद्र कानुनगो जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
Nilu mishra
Nisha ji aapki sabhi recipe hume bahut pasand h
NishaMadhulika
Nilu mishra जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anita kanwar
Shugar free banana sikhye. Aapki sabhi resipi bhut hi acchi hoti h. Aajkal Madhu meh ke mareej jydatarh ho gaye h. Unke liye eisi resipees bataye. Dhanywad.
NishaMadhulika
Anita kanwar जी, मेरी कोशिश रहेगी की मैं जल्द से जल्द ऎसी रेसिपी बनाऊं.
Anita Kanwar
Sugar free aawla kandi kaise banaye
NishaMadhulika
Anita Kanwar जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मै इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Aman rangrez
Nisha madhulika ji mujhe aapki amla recipi bahut achhi lagi thanks
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Aman rangrez
Aman rangrez
Wow very sweet
NishaMadhulika
Aman rangrez जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
बनाकर देखूगी
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
Manoj suryawanshi
Aap ki awela Kandy respy mujhe bahut achha laga
NishaMadhulika
Manoj suryawanshi जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jyoti
nisha ji namashkar,
amla ke tukde kitni der dhoop me sukhayein?
NishaMadhulika
jyoti जी, कैन्डी सुखाना धूप के ऊपर निर्भर है, धूप अगर तीखी हो तो कैन्डी 2 दिन में ही सूख जायेंगी, धूप कम 3-4 दिन भी लग सकते हैं.
Poonam
Man we want to add jaggery. Plz share recipe
NishaMadhulika
{पूनम} जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही इस रेसिपी को बनाने की कोशिश करूंगी.
A m khan
Ambala murbba banane par bad me kala kyo padata hai aur es mel ho jati hai ese sahi rakhane ke liye konsa chemical dalate hai
NishaMadhulika
A m khan आंवला में आयरन बहुत अधिक मात्रा में होता है इसलिये थोड़े दिन बाद मुरब्बा काला हो जाता है. आंवले के मुरब्बे में किसी प्रिजर्वेटिव की आवश्यकता नही होती, चीनी ही प्रिजर्वेटिव का काम करती है.
Rajini Chandu
Thankyou very much,your Amla candy recipe I prepared and it's perfectly done.
NishaMadhulika
रजनी जी, मुझे जानकर खुशी हुई की आपकी रेसिपी इतने अच्छे से बन कर तैयार हुई.
Indu
nishaji amla ko boil karna jaruri hi kya
Main une freezer rakhe the jisse vo naram ho gaye or asani se unki kali ban gayi hi kya main usse candy bana sakti hn kya
निशा: इंदूजी, केन्डी बनाने के लिये आंवला को बोयल करना आवश्यक है.
Rajendra singh
10kg able me kitni sugar ho
निशा: राजेन्द्र जी, दस किग्रा, आंवला में 6 कि.ग्रा चीनी लग जायेगी.
shobhna
maine thodi si mithi amla candy banai thi lekin wo kadak bani soft nahi. usko chabane mai problem hoti h

निशा: शोभना जी, कैन्डी को थोड़ा कम सुखायेंगी तो ये साफ्ट रहेगी.
Your name...
Can this candy be made without boiling. And can this be preserved
निशा: कच्चे आंवले से केन्डी अच्छी नहीं बनती, आंवला केन्डी को सूखने के बाद साल भर रख कर खाया जा सकता है.
inderpal
madam ji kiya chini ki jagah honey dal sakte hai

निशा: इन्द्रपाल जी, उपयोग कर सकते हैं मैं इससे संबंधित रेसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
Ghanshyam sahu
Ya bad postic or bada he savadist hota he is khane ke anak phada he
Your name...
All recipe NYC
Amla KO dhoop ke alwa aur Kaha sukhaye ki jaldi khrab na ho
Hamarer Yaha dhoop Nahi hoti

निशा: मोनिका जी, आंवला कैन्डी सुखाने के लिये धूप तो चाहिये ही. पर आप चाहें तो इसे कैन्डी की परत थाली में बिछाकर माइक्रोवेव में 80 डिग्री सेन्टी. पर 2 मिनट (30 सेकेन्ड-30 सेकेन्ड के हिस्सों में चार बार ) कनवेक्शन मोड में सुखा लीजिये. इसके बाद इसे छांह में या पंखे की हवा भी सुखाना आसान होता है. इसे आप सिर्फ पंखे की हवा में भी सुखाया जा सकता है.
Yogesh
Awla candy Sugar powdar dalnepar pani chhodne lgti h kya kami h

निशा: योगेश जी, आंवला केन्डी को थोड़ा और सुखा लीजिये, गीली रहने के कारण नमी बाहर आ जाती है.
lalita kshirsagar
Very nice presentation

निशा: लतिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pranjali
हमरे यहा धूप नही आती। मै ऐसे chav मे सुखा सक्ती हू क्या? कीर्तने दिनो तक सुखानं होगा

निशा: प्रांजली जी, आप इसे छांव में या पंखे की हवा के नीचे रख कर भी सुखा सकते हैं. इसे सुखने में 3-4 दिन का समय लग जायेंगे.
N. K. ATRI
Thanks a lot Nisha ji for amla kandy recipe . I like it very much....

निशा: अत्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Neha jain
Nishajii plzz batae ki freezer mein anwala rakhkar hum same sweet anwala candy bana Skte h kyaa
निशा: नेहा जी, केन्डी को ताजा आंवला से बनायें तो ज्यादा अच्छी बनती है.
SANJEEV KUMAR
gooooooood

निशा: संजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bhanwar
Rajasthan me kya khara pani se asala ki sheti ho sakti h kya
manish
Which month is suitable for the preparation of Amla candy
निशा: मनीष जी, आंवला नवम्बर दिसम्बर में अच्छा आता है आप इस समय केन्डी बना सकते हैं.
sainath damare
this recipe is exellent

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Nand Kishor Khajotiya (GURU Ji)
आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy) is very nice Recipe

निशा: नंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.