कलाकन्द - Kalakand Recipe – Kalakand Burfee

कलाकन्द अनेक तरह से बनाया जाता है, इसे कन्डेंस्ड मिल्क से या मिल्क पाउडर से भी बना सकते हैं. लेकिन जो पारम्परिक स्वाद फुल क्रीम युक्त दूध से बने कलाकन्द (traditional kalakand burfee) में आता है उसकी बात ही और है. कलाकन्द जितना स्वादिष्ट होता है इसे बनाना उतना ही आसान है तो आइये आज हम कलाकन्द बनायें.
Read - Kalakand Recipe – Kalakand Burfee Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kalakand Burfee
- फुल क्रीम दूध - 2 लीटर
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून
- पाउडर चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
- छोटी इलाइची - 4 (छील कर कूटी हुई)
- पिस्ता - 8-10 (बारीक कतर लीजिये)
- बादाम - 4-5 (बारीक कतर लीजिये)
विधि - How to make kalakand burfee
भारी तले के 2 भगोने लीजिये, एक एक लीटर दूध डाल कर गैस के दोंनो चूल्हे पर उबलने के लिये रख दीजिये. एक भगोने के दूध में उबाल आने के बाद, दूध को नीचे उतार लीजिये, थोड़ा सा ठंडा होने के बाद, नीबू का रस डाल दीजिये. छैना अलग होने के बाद मोटे साफ कपड़े में छान कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और छैना अलग कर लीजिये.
दूसरे भगोने का 1 लीटर दूध भारी तले के भगोने में उबल रहा है, उसे आधा रहने तक उबालिये. थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे. आधा दूध रहने के बाद बहुत ही गाड़ा दूध बर्तन में दिखने लगता है.
इस आधे बचे दूध में छैना मिल कर फिर से चमचे से चलाते हुये और गाड़ा होने तक पकाइये, यह करीब करीब मावा जैसा होने लगता है, इसमें चीनी डालिये और चमचे से चलाते हुये जब तक पकाइये तब तक कि वह गाड़ा होकर बरफी जमाने लायक हो जाय. गैस बन्द कर दीजिये और कुटी हुई इलाइची डालकर मिला दीजिये. कलाकन्द जमाने के लिये तैयार है.
किसी प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये और इस मिश्रण को इस घी लगी प्लेट में जमने के लिये रखिये. ऊपर से कतरे हुये पिस्ते और बादाम डाल कर लगा दीजिये.
याद रखिये किसी भी मिठाई के ऊपर कभी भी वर्क मत लगाईये, ये स्वास्थ्य के लिये सही नहीं होते.
कलाकन्द (Kalaland burfee) के जमने पर अपने पसन्द के आकार के टुकड़े काट लीजिये. कितना अच्छा कलाकन्द तैयार है आप इसे खा सकते हैं. बचा हुआ कलाकन्द आप एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये, फ्रिज में रखकर आप इसे 5-6 दिन में खतम कर लीजिये.
मावे से बनी मिठाईयों की शेल्फ लाइफ कम होती है, कलाकन्द की तो और भी कम, लेकिन ये इतने स्वादिष्ट होते हैं कि आपका परिवार और आप इन्हें झटपट चट कर डालेंगे.
बनाने में लगा समय - 50 मिनिट
कमेंट (175)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
्अब तो बहुत साल हो गये , अब तो लिख ही दीजिये
निशा: जी हां मैं अवश्य लिखूंगी, धन्यवाद.
निशा: संदीप, वेबसाइट पर पनीर और मावा को मिलाकर कलाकन्द बनाया गया जो बहुत जल्द बन जाता है, वह आप देख सकते हैं और आप 1 लीटर दूध में 250 ग्राम पनीर लिया जा सकता है.
निशा: पिंकी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का जी, आपको भी मेरी ओर से दिपावली की शुभकामनायें.
निशा: अजय जी आप कलाकन्द की रैसिपी पर ये कमेन्ट कर रहे हैं प्लीज उसे पढ़ा लीजिये.
निशा: सोनक जी कलाकन्द सोफ्ट ही होता है, ज्यादा सोफ्ट है तब आप मिश्रण को थोड़ा और पकाये, पकाते समय आग धींमी और लगातार चलाना आवश्यक है.
Lekin ye jarur btana ki jo klakand shop pr milta h wo beech me dark brown hota h or upar se white ..... Ye kaise bnega ?
निशा: पुनीत, गरम मिश्रण को प्लेट में मोटा जमाया जाता है, तब ऊपर नीचे की परत जल्दी ठंडी हो जाती है, लेकिन बीच में वह गरम रहता है और पकता रहता है, इसलिये बीच से ब्राउन हो जाता है, मैं इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
Your all recepies are very good and easy..i like your all recepies...today I am so good cook becouase of you....i m thankful to you with hearted.......
निशा: याघमा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
My kalakand tasted perfect but its color got changed. It looked little greenish. Why had that happened. Does overcooking changed the color?
निशा: तरुना, जी हां ओवर कुकिंग से हो सकता है, या कढ़ाई से भी हो सकता है, इसके लिये हमेशा स्टील के बर्तन यूज कीजिए, या दूध की क्वालिटी से भी कलर चेन्ज हो सकता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तरूना, मिश्रण गाढ़ा होने के बाद सुगर डाल कर मिलाते हुये जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पकाया है, प्लीज आप एक बार पढ़ लीजिए, धन्यवाद.
निशा:स्वागतम निधि
निशा: सोनक जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji mene dahi bhallo k regarding bhi preshan pucha tha agr cmft feel kre to jrur reply kre thanks
1. It became hard and not as soft as d market one.
2. The color came out tobe brown and not white
निशा: पायल, मावा और छैना के मिश्रण में चीनी डालने के बाद थोड़ा कम पकाइये, कलाकन्द सोफ्ट और व्हाइट बनेगा.
1.chena wala dudh 600gm tha mene dudh ko full boil ane pr niche utar kr half nimbu ras+thora sa pani mix kr k dala to dudh ko thori der tk chlane k bad bhi tthik s phta nhi to mene sirka dal kr thori dr gas pr rkha to chena cmpletly nikla kya mene thik kiya
2.mene chene ko ache s wash krne k bad dudh jb half ho gya usme dal diya or pkatai rhi jmne k bad klakand ka taste to thik tha pr khane bhurbhure chene danedar or less binding thi brfi jessa nhi tha
nisha ji mujhe kl isko bnana h plse reply d galti kha hui
ha ek bat or btaye ydi dudh ek din phle ka lete h to mlai utarni ya usi m khoye wale m dalni h ya half khoye wale m nd half chene wale m dalni h
plse reply jaldi mujhe kl bnana h
thanks
निशा: संगीता, आपने सारा प्रोसेस सही किया है और आपका कलाकन्द भी सही बना है, कलाकन्द दाने दार ही होता है, बर्फी की तरह चिकना नहीं होता. पहले दिन का दूध यूज कर रही हैं तो उसकी मलाई मावा बनाने वाले दूध में मिला दीजिये.
निशा: सोनक जी, मावा और पनीर को अच्छी तरह गाढ़ा कर लीजिये और एकदम हल्की गरम रहने पर पाउडर चीनी मिलाकर जमा दीजिये, और बताइये कि कैसा बना?
kalakand banane ke liye gai ke fresh doodh hi jaruri h?? aager amul ka dhoodh use kare to kya ye mithai nh banega??
निशा: रिया, अमूल के फुलक्रीम दूध से कलाकन्द बनाया जा सकता है.
Thank you so much
निशा: स्वाति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुचि जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
mam ap plz moong dal ki barfi ki recipe detail mein bta dijiye with video.or mam moong dal ka halwe ke liye jo chasni banayi jati hai usme pani ki jagah dudh dalna jyada better hota hai kya?mam plz barfi ki alag se he recipe bta dijiye..........
निशा: शुचि, हम मूंग की दाल की बर्फी बनाने की कोशिश करते हैं, मूंग की दाल के हलवा में चाशनी के लिये दूध डाला जा सकता है.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine kalakand banaya or bahut acha bana.sbko bahut pasand aya.thanx mam 4 ur recipe.mam plz moong ki dal ki barfi ki recipe bhi btaiye
निशा: शुचि, बहुत बहुत धन्यवाद. वेबसाइट पर मूंग दाल का हलवा है, उसे थोड़ा सा और पकाया जाय यानि कि जमने वाली कनिसिसटेन्सी तक, वही जमकर मूंग की दाल की बर्फी बन जायेगा.
निशा: शुचि, चीनी भी डाल सकते हैं, ज्यादा मोटे दाने की चीनी न हों, चीनी को पूरी तरह घुलना चाहिये, दाने अच्छे नहीं लगेंगे.
निशा: प्रियंका, मैं मिल्क केक बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सीमा, कलाकन्द के लिये मिल्क पाउडर और पनीर ले लीजिये, मिल्क पाउडर में दूध डालकर उसे खोया जैसा कर लीजिये, और पनीर मिलाकर भूनिये, पाउडर चीनी मिलाकर जमाकर कलाकन्द बना दीजिये. कन्डेन्स्ड मिल्क और मिल्क पाउडर दोनों चिकने टेक्स्चर के है, कलाकन्द में दाने होते हैं जो पनीर से अच्छे बन जायेंगे.