मैथी मटर मलाई – Methi Matar Malai recipe

हल्की ठंड शुरू होने के साथ बाजार मे ताजी मैथी मिलने लग गई है, मैथी दो तरह की मिलती है. छोटे पत्तों वाली और बड़े पत्तों वाली. अपेक्षाकृत थोड़े छोटे पत्ते वाली मैथी में बड़े पत्ते वाली मैथी से अधिक महक और स्वाद होता है.
मैथी (Green fenugreek) से आप अन्य सब्जियों के अलावा मैथी के परांठे (Methi Paratha Recipe), मेथी की पूरी (Methi Poori Recipe), मैथी पुलाव (Methi Pulao) तो बना ही सकतीं है लेकिन मैथी मटर मलाई करी (Methi Matar Malai Curry) का सबसे अलग लाज़बाब स्वाद तो आप सिर्फ खाने पर ही जान सकते हैं. आइये आज हम मैथी मटर मलाई (Methi Matar Malai Curry) बनायें.
Read - Methi Matar Malai recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Matar Malai recipe
- हरी मैथी - 250 ग्राम (बारीक कटी हुई एक कप)
- हरे मटर के दाने - आधा कप
- क्रीम - आधा कप
- घी या तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा या जीरा पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च - 1-2
- काजू - 12
- चीनी - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- गरम मसाला - दाल चीनी - 1/2 इंच टुकड़ा, काली मिर्च - 6-7, बड़ी इलाइची - 2, लोंग
विधि - How to cook methi matar malai recipe
मैथी से पत्तिया तोड़ कर 2 बार साफ पानी से धो कर, थाली में तिरछा करके रख दीजिये ताकि मैथी से पानी निकल जाय. धुली हुई पत्तियों को बारीक कतर लीजिये.
हरी ताजा मटर के दाने ले लीजिये या सफल मटर के दाने धो लीजिये.
टमाटर धोइये, काटिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, अदरक को छीलिये, धोइये, काटिये और काजू सहित इन सब को बारीक पीस लीजिये.
इलाइची छील कर, सारे साबुत गरम मसाले दरदरे कूट कर तैयार कर लीजिये.
किसी बर्तन में आधा कप पानी कतरी हुई मैथी और मटर के दाने डाल कर गैस फ्लेम पर उबलने रखिये, उबाल आने के बाद 5 मिनिट धीमी गैस फ्लेम पर या मटर के दाने नरम होने तक पका लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डाल कर तड़काइये, धनियां पाउडर और पिसा हुआ मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालिये, मसाले को दाने दार होने तक भूनिये, क्रीम डालिये और 2-3 मिनिट तक भूनिये, गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये. उबाली हुई मैथी और मटर मिलाइये, नमक और चीनी मिलाइये. सब्जी को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है उसके अनुसार पानी डालिये एक उबाल आने तक पकाइये, मैथी मटर मलाई (Methi Matar Malai Curry) तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकालिये, गरमा गरम मैथी मटर मलाई सब्जी (Methi Matar Malai Curry) नान, चपाती, परांठे या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- समय: 25 मिनट
- चार सदस्यों के लिये
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नन्दू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks a lot
निशा: सुभाष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanxxx nisha ji apki sabhi recipe aachi hoti h
निशा: प्रेशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I am big fan of yours, even i learnt cooking from your site only. I have one request here, Could you please post Methi Malai Paneer recipie also? i guess it will be similar to methi matar malai but i am not very sure.
thanks mam there were so many compliments frm guests thank u
aapki har ek recipe lajawab hoti hai.
mujhe aap ke videos dekhna bahut accha lagta hai.
maine bahut kuch seekha hai aap ki site se.
mujhe mere ghar par and friends bahut appreciate karte hai about my recipes.
aapki smile bahut acchi hai aap hamesha muskurate rehna:)
thanks to u a lot
Take care
निशा: पूजा जी, ओनियन डाली जा सकती है, जीरा भूनने के बाद 1 प्याज को बारीक काट कर डालें और हल्का गुलाबी होने तक तल लीजिये, और सारे मसाले इसी तरह डालते हुये सब्जी बना लीजिए.
निशा: दीप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षिता जी हां अवश्य किया जा सकता है.
u r great
thanks
निशा: विवेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mene kal methi matar malai banai... Bahot hi tasty bani thi... Mujhe to believe hi nahi ho raha tha k mere hath se itna achha khana bhi ban sakta he... Actually cooking muje kam aati he par apki recipes ne to muje itna sikha diya.... Me din me ek bar apki website na dekhu to chain nahi padta.... Thank you very much Nisha Ji abhi to cooking me thodi confident ho gai hu only bcoz of you.
निशा: योगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for fruitful guidelines
H R Patel with Kashmira Patel
Anand: Gujarat
निशा: आनन्द जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: तृ्प्ती जी, 20 लोंगों के लिये सब्जी बना रही है, साथ में 2 सब्जियां और भी होंगी, आप इस सब्जी को 4 गुना कर लीजिये, हो जायेगी.
निशा: पायल जी, ये मेथी मटर मलाई है तो ये तीनो चीजें तो आवश्यक है.
निशा, निशी, मैंथी में हल्की सी कड़वाहट होती है, वह अच्छी लगती है, लेकिन आपको वह स्वाद नहीं पसन्द तो मेथी काटने के बाद उसमें थोड़ा सा नमक डालकर रख दीजिये, और आधा घंटे बाद मेथी को धो लीजिये, उसकी कड़्वाहट निकल जायेगी, अब सब्जी बनाइये, सब्जी आपको बिलकुल कड़वी नहीं लगेगी.
निशा: रूपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thnx nishaji
pls give me different varities in instant breakfast
निशा: मुनीष जी हल्दी डाली जा सकती है.
निशा: पूर्निमा जी, मसाले को पहले भून लीजिये, क्रीम डाल कर चलाते हुये मसाले को और तब तक भूनिये तब तक कि उसमे फिर से अच्छी तरह उबाल न आ जाय, क्रीम नहीं फटती.