परवल की मिठाई (Parwal Sweet Recipe)

📅 2 सितंबर 2009 👁 3.7 लाख बार देखी गई 💬 71 कमेंट ★ 3.3 (4111)

परवल की मिठाई बड़ी स्वादिष्ट होती है, यह उत्तर भारत में खूब बनाई जाती है, यह मिठाई आप दिपावली, होली के त्योहार पर बनाकर अपने परिवार के लोगों को खिला सकती हैं, इस मिठाई को आप अपनी किसी पार्टी के लिये बनाकर भी तैयार कर सकती हैं, तो आइये फिर अभी परवल की मिठाई बनाना शुरू करते हैं.

Read this recipe in English - Parwal Sweet Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Parwal Sweets

  • परवल - 15 (500 ग्राम)
  • चीनी - 1.5 कप (300 ग्राम)
  • मावा - 1 कप (200 ग्राम)
  • पाउडर चीनी - ¼ कप
  • बादाम - ¼ कप
  • इलायची - 5
  • पिस्ते - 1 छोटी चम्मच

विधि - How To Make Parval Sweet


अच्छी किस्म के हरे हरे ताजे परवल बाजार से ले आइये, परवल को धोइये, छील कर पूरी लम्बाई से इस तरह काटिये कि वह एक ओर से जुड़े रहें.

कटे हुये परवल के अन्दर से सावधानी पूर्वक इस तरह बीज निकालिये कि परवल का आकार न बिगड़े.

किसी भगोने में पानी गरम करने रखिये, पानी में उबाल आने पर परवल पानी में डालिये, फिर से उबाल आने के बाद परवल को 3 -4 मिनिट उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये, परवल को ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये,  अब परवल से पानी निकाल दीजिये इन्हैं चलनी में रखिये या थाली में रखकर थाली तिरछी करके रख दीजिये, परवल का कच्चापन दूर हो जायेगा.

चीनी और1 कप पानी किसी भगोने में डालिये और चाशनी बनाने रखिये, एक तार की चाशनी बनाइये (यह चाशनी ज्यादा गाड़ी नहीं होती और ठंडा करने पर जमती नहीं है). परवल इस चाशनी में डालकर तब तक उबालिये जब तक उनका कलर न बदल जाय इसे आप खुद देख सकेंगे कि परवल का कलर कितना सुन्दर हो गया है, उबालते समय परवल को पलट भी दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये, परवल को  एक घंटे के लिये ढककर चाशनी में ही रख दीजिये. परवल जब तक मीठे होते है तब तक हम खोया से पिठ्ठी तैयार कर लेते हैं.

पिठ्ठी: खोया को भारी तले के बर्तन में डालकर मीडियम गैस फ्लेम पर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये,  ठंडा कीजिये, 30 बादाम मिक्सी से दरदरे पीस लीजिये और 5-6 बादाम बारीक लम्बे लम्बे कतर लीजिये, पिस्ते भी बारीक कतर लीजिये.
भुने हुये खोया में पिसे हुये बादाम, इलाइची और चीनी मिला दीजिये. परवल के अन्दर पिठ्ठी भरने के लिये तैयार है.

चाशनी से परवल निकाल कर छलनी या थाली में रखिये, थाली को तिरछा करके रखिये ताकि परवल से अतिरिक्त चाशनी निकल जाय.

अब एक एक परवल उठाइये और पिठ्ठी परवल के अन्दर भरिये, ऊपर से कतरे हुये बादाम और पिस्ते चिपकाइये. सारे परवल में पिठ्ठी भर कर, कटे हुये मेवे लगाकर परवल को मिठाई को प्लेट में लगाइये.

लीजिये परवल की स्वादिष्ट मिठाई तैयार है.  इस मिठाई को आप अपने फ्रिज में एक सप्ताह तक रख कर खा सकते है.

Parwal Sweet Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (4111 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (71)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

कल्पना देशमुख
मिठाई बहुल अच्छी बनी है।
इसमे हम नारियल के पावडर कोटिंग कर दें तो और भी स्वादिष्ट बनती हैछं
NishaMadhulika
thanks you कल्पना देशमुख
kalyan prasad
I like
NishaMadhulika
कल्यान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Manoj
Good h
NishaMadhulika
मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Meera
Thanks a lot
Kya Alla apple ki Tarah oarval ka bhi Miranda Hausa banana ja Santa had?
Sweta
Nisha Didi,ye recipe Maine apne marriage anniversary mein bnai aur svi ko bahut achchi lgi.Thank u Didi for guide.

निशा: श्वेता जी, मुझे बेहद खुशी है कि आपके द्वारा बनाई गई यह स्वीट डिश सभी को बहुत पसंद आई.
Neha sahu
Awesome and great way for cooking

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
abdul jaleel
thanking you very much. about this parwal sweet Recipe we are try it already mashallah very good test... ....

निशा: अब्दुल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
ajay
i like parwal. i will try today.

निशा: अजय जी, आप रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
anjali singh
Hello dear Maine parwal chashni me se nikal bhi liye fir bhi parwal ki apni smell abhi as rahi h aage kya karne jisse iska taste accha ho jae plz reply as soon as possible my incomplete sweet is waiting to get complete
निशा: अंजली जी, परवल में इसका हल्का सा टेस्ट और स्मैल तो रहती है, और आप इसे पहली बार खा रहे हैं इसलिये ये आपको ज्यादा लग रही हो सकती है, आप इसे बनाइये और फ्रिज में रख कर, एकदम ठंडी मिठाई सर्व कीजिये, अच्छी लगेगी.
Pinky
I made it today and it was awesome. lovely recipe. hats off to you Nisha Mam u tell recipes so well that even a non cook can cook it. thanks a lot mam for such beautiful website

निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neha agrawal
Parwal ko green krne k liye.. kya isme green ya khus assence daal sakte hai
Aesha desai
What is advantages of this sweet??
निशा: आइशा जी, मिठाई स्वाद के लिये खाई जाती हैं.
piyush Gupta
very good recipee..

निशा: पियूष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pankaj kr sinha
BAHUT KHUB..... PAR KYA KHOYE KI JAGAH KUCHH AUR BHI BHARA JA SAKTA H JO SWADIST BHI HO AUR JARA HAT K HO.
निशा: पंकज जी, ड्राई फ्रूट को बारीक काट कर, उसे कन्डेन्स्ड मिल्क के साथ बाइन्ड करके भर सकते हैं.
pranjali tiwari
Thanku madam ......bht achi aur asani se bnne wali ap sabhi sweets him sabko btati h apni online recepie k through, mujhe bht shauk h lazeez aur healthy sweets bnane k aur y apk hi di hu recepies k through possible ho pata h.....thanku so much.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
aarti sharma
Mam mere ko apki recipe bahut acchi lagi mere ghar me sabko bahut acchi lagi mere ghar me pehli bar kisi ne recipe banai hai thanks mam

निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
khushboo

Bahot hi achha hai mujhe ye mithayi bahot pasand hai


निशा: खुशबू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
akash
this is a very interesting recipe and i thank for you because you want to give recipe for internet
Sadhna Rahul Srivastava
Sach mam aap ki reshapi batane ka tarika
Etana bhadhiya hai. Jo kavi v kichen me
Pair nahi rakha hoga vo v bas aap ki saran
me aajaye to usaka bhala hona nischit hi h.
Nisha mam ki jai. Or aap ki jai sada hi rahe.
निशा: साधना जी, आपने तो मेरे लिये बहुत ज्यादा ही लिख दिया है, बहुत बहुत धन्यवाद.
ANGEL DWIVEDI
ALL RECIPI
Pooja jindal
Ur site vvvvvvvery supere
hina jain
Today i made this nd everyone like it.....
Yr all reciepies r awesome nd easy to make.....
Thanks nisha ji
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sayyed irfan
aapke recipe batane ka tarika itna best hai ki
ise banane me koi paresani nahi hoti.....thank u mam
निशा: सैयद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priti gupta
i like ur recipe this is very useful for all.(homemade swets).
Soni
Perwal ko chasni me approx kitne time tak pakana hai,aapne kha hai uska rang badlne tak,plz kuch time btayea,aur maida ka thekua ka recipee v upload kijeaga.
Thanks
निशा: सोनी, परवल को कलर बदलने तक पकाना है, ये बहुत आसान है, समय गैस कैसी जल रही है, बर्तन किस तरह का है, मोसम कई चीजों पर निर्भर करता है. 8-10 मिनिट लग जाते हैं.
jyoti
Di thanks a lot.. kyonki mujhe parval ki sabji bilkul bhi pasnd nahi h.. lekin jo aapne esse sweets banane ki vidhi batayi h mujhe bahut acchi lagi isliye is baar ghar jakar ye jarur try karungi.. kyonki jahaa mai rahti hu vahaa parval nahi milte..aapka bahut bahut aabhar..
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद. स्वीट के अलावा परवल का अचार भी बहुत अच्छा लगता है.
रमेश चन्द्र मौर्या
मैडम जी हम आपके इस वेब साईट से बहुत खुश है।
मै खुश इसलिये हूूं क्योकि मैने आपके बताये हुये कई सारे मिठाई और अन्य चिजें बनाये और वो भी अच्छी तरिके से बनाये।
मुझे बहुत खुशी हुई
मैडम आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
निशा: रमेश जी, मुझे भी बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
seema
I LIKE YOUR RECIPE
bimala agrawal
i try it......its realy very yummy...thnks nisha ji
Monika
Thank you very much 4 this very nice recipe!!
निशा: मोनिका, बहुत बहुत धन्यवाद.