चना मसाला (Chana Masala Powder Recipe)


छोले बनाने में यदि चना मसाला डालकर बनायें तो बड़े ही स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार में तैयार चना मसाला मिलता है, लेकिन अगर आप इसे घर में बनाना चाहें तो आसानी से बना सकेंगे.

घर में बना चना मसाला (Chhole Masala Powder) बाजार से स्वादिष्ट भी होगा.  आइये तो आज बनाते हैं चना मसाला.

Read - Chana Masala Powder Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Masala Powder

  • अनारदाना -   1 टेबल स्पून
  • धनियां साबुत -  3 टेबल स्पून
  • जीरा - 1 टेबल स्पून
  • बड़ी इलाइची के दाने - 2 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
  • लोंग  - 1/2 छोटी चम्मच
  • दाल चीनी - 3-4 टुकड़े
  • लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच (8 साबुत)
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Chana Masala Powder

गरम तवे पर अनार दाना, धनियां और जीरा डालिये हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
इन भुने हुये मसालों को ठंडा होने दीजिये.

बाकी सारे मसाले एक साथ मिला कर बारीक पीस लीजिये, चना मसाला  (Chhole Masala Powder)  तैयार है.

पिसे हुये मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी छोले या चने बनायें इस मसाले का प्रयोग कीजिये. छोले मसाला को 6 महिने तक यूज किया जा सकता है.
100 ग्राम चने के छोले बनाने के लिये, 2 छोटी चम्मच चना मसाला  (Chole Masala Powder)  प्रयोग में लाइये.

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 10 August, 2019 02:01:03 PM Ankit Mittal

    Ma'am mujhe apna business start krna hai plz mujhe aap gram Mai btao plz maam

  2. 04 May, 2019 09:14:12 AM Gulshan parmar

    Hello mam muje Ghar k function m 1 kg chole bnane h Usme kitna masala dale Plz help m

    • 08 May, 2019 05:06:45 AM NishaMadhulika

      No Gulshan parmar , aap apne taste ke according masale add kare

  3. 22 July, 2018 05:37:05 AM Prabha Khare

    Nice mam, Jo anar hum khate he usi anar keep Dane Lena he

    • 23 July, 2018 04:40:46 AM NishaMadhulika

      प्रभा जी, अनारदाना अनार के दानों को सुखा कर बनाया जाता है. जिसे अनारदाने के रुप में उपयोग में लाया जाता है.

  4. 21 May, 2018 11:00:04 AM Ajay gupta

    Madam please ye bataye ki chola masala powder me aanar Dana khatta ya meetha

    • 22 May, 2018 05:50:43 AM NishaMadhulika

      अजय जी, खट्टा अनार दाना उपयोग मे लाते हैं.

  5. 19 July, 2017 05:26:03 PM Savita Sharma,9350488034,19/7/17

    Thanks for chana masala recipe.
    निशा: सविता जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.

  6. 22 June, 2017 07:50:50 PM Shobhna

    mam, badi ilaychi kya garam masale wali kali badi ilaychi ko hi kehte hai?
    निशा: शोभना जी, आप सही समझी हैं ये वही बडी़ इलायची है.