पंचरतन दाल – Panchratan Dal Recipe

📅 13 जुलाई 2009 👁 2.7 लाख बार देखी गई 💬 43 कमेंट ★ 4.1 (4406)

Panchratan Dal Recipe

पंचरतन दाल या पंचमेल दाल (Panchratana dal) राजस्थान की विशेष रेसिपी है. इसे पंचमेल दाल (Panchmel Dal) भी कहते हैं. यह पंचरतन दाल पांच दालों को बराबर मात्रा में मिला कर बनाई जाती है.

हर एक दाल के गलने का समय दूसरी दाल से अलग होता है.  जब पांच दाल एकसाथ मिला कर एक ही समय में पकाई जातीं है तो इनमें कोई दाल अधिक गली हुई होती है और कोई कम.  इसमें खड़े मसाले कूट कर या दरदरे कर के डाले जाते है,  इन सबका का स्वाद एकदम अलग होता है.  आइये आज हम पंचरतन दाल (Panchratana Dal)  बनायें.

Read - Panchratan Dal Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panchratan Dal

  • अरहर (तूअर दाल) - 1/4 कप से कम (40 ग्राम)  
  • मूंग दाल - 1/4 कप से कम (40 ग्राम)  
  • उरद दाल - 1/4 कप से कम (40 ग्राम)  
  • चना दाल - 1/4 कप से कम (40 ग्राम)  
  • मसूर दाल - 1/4 कप से कम (40 ग्राम)  
  • करी पत्ते - 7 से 8
  • गरम मसाले -  बड़ी इलायची-2, काली मिर्च- 5 से 6, लौंग - 6, दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 2 पिंच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • घी - 2 टेबल स्पून

Panchratan Dal Ingredients

विधि - How to make Panchratan Dal

सारी दालों को आधा घंटे के लिए भिगोकर ले लीजिए. 

सारी दालों को कुकर में डालिये और पानी दाल के ऊपर तक 1/2 इंच डालिए. साथ में आधा नमक और आधी हल्दी डालकर मिला दीजिये.  कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये और दाल को 1 सीटी आने के बाद, 2 से 3 मिनिट धीमी आंच पर पकाइये. बाद में गैस बंद कर दीजिए.  कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलिये.

साबुत मसाले काली मिर्च, लौंग और इलाइची को छील कर दरदरा कूट लीजिये.

कढ़ाही में घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में हींग और जीरा डालकर तड़काइये, जीरा तड़कने के बाद कुटे हुये मसाले डालकर हल्का सा भूनिए. करी पत्ते, हरी मिर्च, अदरक. धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर थोड़ा सा भूनिये. 

उबाली हुई दाल को डाल को मसाले में डाल दीजिये. दाल को जितना गाढ़ा या पतला रखना हो, उस हिसाब से पानी डालकर मिला दीजिए. दाल में नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. दाल में उबाल आने दीजिए. इसके बाद, इसमें हरा धनिया दाल डालकर मिला दीजिये. पंचरतन दाल (Panchratana Dal) तैयार है,

 गरमा गरम पंचरतन दाल, (Panch Ratan Dal) नान, चपाती, चावल या बाटी के साथ परोसिये और खाइये.

Panchratan Dal Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (4406 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (43)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

kirti rathi
aap ne meri jindegi badal di.mujhe kuch nhi aata tha lekin ab sab aa gaya
anuja wargantiwar
recipe is very good i am searching for easy and delicious recipe.thanks for this recipe
anita chauhan
nishji your all recipes are delicious. pls dal ke papad ki recipe bhi batai. thank you
renuka dhat
great u r dishes are very good .i m u r new friend.but doing u r dishes since few days ...today i am going to do this .thanks
hemang
that is a good recipe
renu
nisha ji, thanks a lot for this receipe.
plzz tell me ki urad dal chilke wali hai ya dhuli hui hai.
Sona Parmar
I want to thank you very much for maintaining such an useful website. Recipes are explained in good detail with nice pics, method and explanation. Thank you for your hard work in putting together it.
-Sona
asha tekchandani
Nishaji,
Please tell me ki moong dal chhilkey wali hai ya dhuli hui
Thanks
निशा: आशा, मूंग की दाल धुली हुई है.
meenu
nisha ji thanx. kay aap rabdi ka ghever ki receipe bata sakti ha.
Ranjana
you are the best nisha!!
mehek
aare waah ye to nayi receipe hai hamare liyeaur aasan bhi.