पंचरतन दाल – Panchratan Dal Recipe

पंचरतन दाल या पंचमेल दाल (Panchratana dal) राजस्थान की विशेष रेसिपी है. इसे पंचमेल दाल (Panchmel Dal) भी कहते हैं. यह पंचरतन दाल पांच दालों को बराबर मात्रा में मिला कर बनाई जाती है.
हर एक दाल के गलने का समय दूसरी दाल से अलग होता है. जब पांच दाल एकसाथ मिला कर एक ही समय में पकाई जातीं है तो इनमें कोई दाल अधिक गली हुई होती है और कोई कम. इसमें खड़े मसाले कूट कर या दरदरे कर के डाले जाते है, इन सबका का स्वाद एकदम अलग होता है. आइये आज हम पंचरतन दाल (Panchratana Dal) बनायें.
Read - Panchratan Dal Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panchratan Dal
- अरहर (तूअर दाल) - 1/4 कप से कम (40 ग्राम)
- मूंग दाल - 1/4 कप से कम (40 ग्राम)
- उरद दाल - 1/4 कप से कम (40 ग्राम)
- चना दाल - 1/4 कप से कम (40 ग्राम)
- मसूर दाल - 1/4 कप से कम (40 ग्राम)
- करी पत्ते - 7 से 8
- गरम मसाले - बड़ी इलायची-2, काली मिर्च- 5 से 6, लौंग - 6, दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिंच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- घी - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Panchratan Dal
सारी दालों को आधा घंटे के लिए भिगोकर ले लीजिए.
सारी दालों को कुकर में डालिये और पानी दाल के ऊपर तक 1/2 इंच डालिए. साथ में आधा नमक और आधी हल्दी डालकर मिला दीजिये. कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये और दाल को 1 सीटी आने के बाद, 2 से 3 मिनिट धीमी आंच पर पकाइये. बाद में गैस बंद कर दीजिए. कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलिये.
साबुत मसाले काली मिर्च, लौंग और इलाइची को छील कर दरदरा कूट लीजिये.
कढ़ाही में घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में हींग और जीरा डालकर तड़काइये, जीरा तड़कने के बाद कुटे हुये मसाले डालकर हल्का सा भूनिए. करी पत्ते, हरी मिर्च, अदरक. धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर थोड़ा सा भूनिये.
उबाली हुई दाल को डाल को मसाले में डाल दीजिये. दाल को जितना गाढ़ा या पतला रखना हो, उस हिसाब से पानी डालकर मिला दीजिए. दाल में नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. दाल में उबाल आने दीजिए. इसके बाद, इसमें हरा धनिया दाल डालकर मिला दीजिये. पंचरतन दाल (Panchratana Dal) तैयार है,
गरमा गरम पंचरतन दाल, (Panch Ratan Dal) नान, चपाती, चावल या बाटी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (43)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हीना जी, आप जीरा राइस बनाकर दाल के साथ सर्व कर सकती हैं.
आपने पंचरतन दाल में तड़के के अंदर टमाटर का इस्तेमाल नहीं किया क्या टमाटर का इस्तेमाल होता नहीं या आप शायद लिखना भूल गए प्लीज रिप्लाई
निशा: विपिन जी, मैने इसमें टमाटर का उपयोग नहीं किया है पर आप अगर टमाटर डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निवेदिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vry easily ur recipes...
im so happy from this site
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice
निशा: म्रितुन्जय जी, घी में हींग जीरा भूनने के बाद धनियां पाउडर डाला जा सकता है.
निशा: संध्या जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: मधु जी, आप कनफ्यूज मत होइये, खड़ा मसाला जीरे के बाद डाल दीजिये, जलने मत दीजिये तुरन्त टमाटर मसाला डाल दीजिये, जीरे के बाद न डाल पायें हों तो टमाटर के साथ डालकर भून लीजिये, बहुत ज्यादा फरक नहीं होता है.
निशा: सोनिया जी हां अवश्य लगाया जा सकता है.
निशा: निशा, हमने दाल को बिना टमाटर प्याज के ही बनाया है, दाल बहुत अच्छी बनी है, लेकिन आप प्याज टमाटर डालना चाहती हैं तो डाल सकती है.
kya aap mujhe rajasthani gond ke halwe ki receipe bhej sakti hai.
निशा: अनामिका जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अनीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद
im waiting for ur reply.
निशा: मनीष, छिलके वाली दाल भी भी धुली मुंग दाल की तरह ही बनाई जाती है, अगर छिलका हटाना चाहते तो दाल को 3-4 घंटे पहले भिगो दीजिये, और भीगी दाल को हाथों से रगड़ कर छिलका उतार कर, पानी में डुबाइये, छिलका तैरने पर अलग कर दीजिये, और बिलकुल जिस धुली मूंग दाल बनाई है उसी तरह ये दाल भी बना लीझिये.
निशा: विनीता, दाल को पहले भिगोने से वे काफी नरम हो जाती है, 1 सीटी के बाद 2-3 मिनिट तक और पका लीजिये, सारी दालें गल जाती है.
thank u so much
im waiting for ur reply. thank u Nisha ji
निशा: निति, बच्चों के लिये वेवसाइट पर काफी रैसिपी है, अभी हम रैसिपी का कालम अलग करने की कोशिश करूंगी.
निशा: राजेन्द्र जी, बहुत अच्छी दाल बनेगी.
Thanks,
Alpana