हरे धनियां की खस्ता मठरी – Dhania Masala Mathari Recipe

हरे धनिये की खस्ता मसाला मठरी (Masala Mathari) साधारण मठरी के मुकाबले बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. साधारण मठरी सिर्फ अजवायन डालकर बनाते हैं लेकिन यह खस्ता मसाला मठरी हरा धनिया को मैदा में गूंथकर बनाते हैं. मसाला मठरी सामान्य मठरी के मुकाबले में अकार में कुछ मोटी होती है लेकिन बहुत ही अधिक खस्ता होती है. हम इसमें हरे धनिये के स्थान पर पालक या मैथी के पत्ते भी मिलाकर बना सकते है. धनिये, पालक (Spinach Masala Mathri) या मैथी (Fenugreek Masala Mathri) तीनों तरह की मठरी का स्वाद मजेदार लेकिन एक दूसरे से अलग होता है. तो आज बनाते हैं छोटी धनिये की खस्ता मठरी.
Read this recipe in English - Dhaniya Mathri Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhania masala Mathari
- मैदा- 2 कप
- जीरा- ½ छोटी चम्मच
- नमक- ½ छोटी चम्मच
- अज़वायन- ½ छोटी चम्मच
- काली मिर्च- ¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- तेल- ¼ कप और मठरियां तलने के लिए
- हरा धनिया- ¾ कप (बारीक कटा हुआ)

विधि : How to make Coriander leaves Masala Mathri
मैदा में नमक, जीरा, अजवायन, काली मिर्च, तेल और कतरा हुआ हरा धनियां डालकर अच्छी तरह मिलाइये.
पानी की सहायता से सख्त आटा गूंथ लीजिए. आटे को 2 से 3 मिनिट तक मसल मसलकर चिकना कर लीजिए. गुथे हुए आटे को सैट करने के लिये 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
आटा सैट होने पर गुथे हुये आटे से बराबर की छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. एक लोई उठाइये, हथेली पर रखिये और दूसरे हाथ से दबाकर बड़ा लीजिये. अधिक पतला मत कीजिये. सारी लोइयों को इसी तरह दबा कर मठरी तैयार कर लीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. थोड़ा सा आटा तेल में डालकर चैक कीजिए, यह सिककर तुरंत ऊपर आना चाहिए. गरम तेल में एक-एक करके मठरियां बनाकर जितनी मठरियां आ कढ़ाही में आ जाएं उतनी डाल दीजिए. इन मठरियों को मीडियम और धीमी आंच पर तल लीजिये.
जैसे ही मठरियां तैरकर ऊपर आ जाएं, इन्हें पलट दीजिए और अच्छे गोल्डन ब्राउन और खस्ता होने तक तलिए. एक बार की मठरी तलने में 12 से 13 मिनिट लग जाते हैं. तली हुई मठरियां निकालकर थाली या प्लेट पर रखिये. बची हुई मठरियां फिर से डालिये और तलिये. सारी मठरियां तलकर इसी तरह तैयार कर लीजिये.
आप इन्हें अभी तो चाय के साथ खा ही रहे हैं, बची हुई मठरियां ठंडी होने के बाद, एअरटाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, जब भी आपका स्नेक्स खाने का मन हो, डिब्बे से ये धनियां खस्ता मठरियां निकालिये और गरमा गरम चाय के साथ खाइये. ये मठरियां आप 2 महिने भी रख कर खाइये हमेशा ही स्वादिष्ट लगेंगी.
सुझाव
अगर तेज आंच पर मठरियों को तला जाए, तो ये बाद में नरम हो जाती हैं. मठरियों को मीडियम-धीमी आंच पर तलें.
कमेंट (96)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कुसुम, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजीव जी, बेकिंग पाउडर की आवश्यकता नहीं है, आटे को गूथते समय आटे में मोयन (तेल या घी) बराबर डालें, मोयन कम होने पर मठरियां सख्त बनती हैं.
निशा: आरजा, लिया जा सकता है, लेकिन मठरी पहले की अपेक्षा थोड़ी सी सख्त रहेंगी.
hope you are doing fine . Mathari is my fav .
But i want to ask some thing ...
How can i make it without oil .. can i make it in Microwave ? will that be tasty as like fried one ?
thanks
निशा: रीतिका, मेथी को सूखा ही मैदा में डालकर गूथ लीजिए, लेकिन एक कप मैदा में 1 टेबल स्पून मैथी यूज कीजिये, ज्यादा मेथी डालने से थोड़ा बिटर टेस्ट आ सकता है.
I m big fan of yours.maine mathri bnai h m wo bhut achi bani hai.mere husband and family sab mere khane k fan ho gye.yhi nhi bhut sari dishes aap ko fallow krte hue bnai h..thnku mam.
निशा: रितिका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
i hv jst made these mathris n they came out soooooo yummy. my hubby liked it a lot. thanks a ton to u :)
Please nisha ji mere question ka jaldi reply kijiye, meine aapke Answer ka wait kr rhi hu
निशा: दीपिका, आटे में मोयन रैसिपी दिये हुये के बराबर डालिये और आटा सख्त गूंथिये, मठरी को धीमी और मीडियम आग पर तलिये, एक बार की मठरी तलने में 10 -12 मिनिट लगने चाहिये, मठरी बाजार से अच्छी बनेंगी.
Meine aapki bnai gai jadatar recipe ghar me bna kr try krti hu or vo muje or mere Hubnd or mere In-laws ko bht pasand aate hai meine aapki ye recipe Mathri bhi bnai to sb ko bht bht jada pasand aai thanks you so much Nisha ji thanx a lot..............
kya aap mere liye koi easi recipe bta sakti hai jo meine apne bete ko khila saku vo abhi 8 Month ka hai healthy or bharpur matraa wali koi recipe( meine use Suji ka halwa dudh dal kr vo khilati hu bt vo use nhi khata) plz if you this thank you............
I'm waiting for you reply
निशा: दीपिका, वेबसाइट पर शिशुयों का आहार आर्टीकल दिया है, उसमें छोटे बच्चे के खाने के लिये बहुत सारे खाने के बारे में बताया गया है, प्लीज आप उसे पढ़े और बच्चे के लिए उसके मन पसन्द खाना बनायें, सर्च बटन पर शिशुयों का आहारया Foods for Toddlers लिखकर इसे सर्च कर सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks for the response
निशा: संध्या, ये मठरी तल कर ही बनाई जाती है.
निशा: चांदनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
really your site is very help full for those people who dont know cooking
thanks
निशा: अनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
really your site is very help full for those people who dont know cooking
thanks
निशा: तरुना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारुल, धनियां मठरी को 2 महिने से भी अधिक रख कर खाया जा सकता है.
BESAN CHAKKI KI RECEIPIE BATAIYE
निशा: रिया, जी हां मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: अंजली,चाट मसाला बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर चाट मसाला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: उपासना, मैदा को गूंथने से पहले उसमें जो घी या तेल डालकर मिलाते हैं, उसे मोयन कहा जाता है.
I made this mathri with dry methi instead of dhania n it turned out amazing.kya kya taarifein mili me bata nahi sakti. Kal Vaisakhi ke avsar per ye mathian ziada quantity mein banayi aur hum Guruduwara Sahib le kar gaye, this vaisakhi was the best one i would say...
thanks alot...
निशा: आशिमा, धन्यवाद.
really your site is very help full for those people who dont know cooking
thanks
निशा: पूजा, मठरी को धीमी और मीडियम आग पर अच्छी तरह ब्राउन होने तक तलिये, एक बार की मठरी सिकने में, 7-10 मिनिट लग जाते हैं, मठरी अच्छी बनेंगी.
निशा: तनु, आप हरी मिर्च की मठरी बनाकर देखिये और हमें अपने अनुभव बताईये.
मठरी का आटा टाइट नहीं गूंथेगी तो मठरी सिकने के बाद मुलायम हो सकतीं हैं.
निशा: ललिता, आप सर्च बटन पर गुलाब जामुन लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं, मिठाई कालम भी देख सकती हैं.
is hare dhaniye ki mathri mein garam moyan dalenge ya thanda?
निशा: मानवी, नार्मल तापमान जितना कि तेल का है, उसे ही डालकर मिला दीजिये.