बेसन मसाला सेव- Besan Masala Sev Recipe - Besan Sev

बाजार में कई तरह के बेसन के से़व मिलते है. ये अलग अलग मसालों और दालों के आटे मिला कर बनाये जाते हैं. लेकिन सिर्फ बेसन और मसालों को मिलाकर बनाये कुरकुरे सेवों (Besan Masala Sev ) का स्वाद अलग होता है. इन्हें आप घर में भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं. आइये आज हम बेसन के नमकीन सेव बनायें.
Read - Besan Masala Sev Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Sev Recipe
- बेसन- 2 कप
- तेल- ¼ कप (बेसन गूंथने के लिए)
- बेकिंग सोडा- ¼ छोटी चम्मच से कम
- मसाले- 10 से 12 काली मिर्च, 4 से 5 लौंग, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा (पिसे हुए)
- नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- सेव तलने के लिए
विधि - How to make Besan Masala Sev
बेसन गूंथिए
बेसन में बेकिंग सोडा, अजवायन (मसलकर), मसाले और नमक डालकर सभी सामग्रियों को मिला लीजिए. फिर, इसमें तेल भी डालकर मिक्स कर दीजिए. गरम पानी की सहायता से एकदम नरम आटा चपाती के आटे से भी नरम आटा गूंथ लीजिए. गुंथे आटे को 10 मिनिट तक फूलने के लिए रख दीजिए.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिए. इसी बीच, सेव मशीन में मोटे छेद वाली जाली लगाइए. हाथ को तेल से थोड़ा सा चिकना करके थोड़ा सा गुंथा बेसन लेकर रोल बनाइए और मशीन के कन्टेनर में भर लीजिए. मशीन के कवर को मशीन पर फिट कीजिए.

सेव तलिए
सेव तलने के लिए डालने से पहले तेल चैक कर लीजिए. इसके लिए जरा सी बेसन की गोली तेल में डालकर देखिए कि यह तुरंत सिककर ऊपर आ रही है, तो तेल पर्याप्त गरम है. अब, मशीन को कढ़ाही के थोड़ा ऊपर रखकर पिस्टन को दबाइए, सेव अपने आप मशीन से निकलकर कढ़ाही में गिरने लगेंगे. जितने सेव कढ़ाही में आ जाएं, अतने सेव डालकर मशीन को साइड में रख दीजिए. जैसे ही सेव तैरकर ऊपर आएं, वैसे ही इन्हें पलट दीजिए और गैस कम कर दीजिए ताकि ये करारे हो जाएं.
तले हुए सेव को निकालकर प्याले पर रखी छलनी में डाल दीजिए जिससे इनका अतिरिक्त तेल निकलकर प्याले में चला जाए. बाकी गुंथे बेसन से भी इसी प्रकार सेव बनाकर तल लीजिए.
जब मशीन खाली हो जाए, तब नीचे से खोलकर कवर हटा दीजिए और मशीन का लीवर ऊपर खींच लीजिए और कन्टेनर में फिर से बेसन् भर लीजिए और उपरोक्त विधि के अनुसार ही सेव बनाकर तल लीजिए.
नमकीन मसाला सेव तैयार हैं. आप इन्हें ऎसे ही या इन पर थोड़ा सा चाट मसाला बुरककर सर्व कीजिए. मसाला सेव को 1 से 2 घंटे खुली हवा में रहने दे और अच्छे से ठंडा होने के बाद किसी भी कन्टेनर में भरकर रख दीजिए, फिर 2 से 3 महीने तक सुबह या शाम की चाय के साथ कभी भी कन्टेनर से सेव निकाले और खाएं.
सुझाव
- सेव को ज्यादा देर तक ना सेके वरना ये सख्त हो सकते हैं.
- अगर आप और तीखे मसाला सेव बनाना चाहते हैं, तो ¼ छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और अपने स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.
Besan Masala Sev Recipe video in Hindi
कमेंट (109)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
और मुलायम होता और हम बनाते है तो कठोर हो जाता है
कुछ तरीका बताइए जिससे सेव हलका और मुलायम हो
निशा: सिद्धेश जी, सेव को अच्छे गरम तेल में तलें और बहुत देर तक न तले तो वह नरम रहते हैं.
निशा: अर्पिता हो सकता है कि उनमें सोडा अधिक डाला गया हो.
निशा: अनु, अपने सवाल को जलेबी रेसिपी पर लिखेंगी तो मुझे रिप्लाइ करने में आसानी होगी और वे रिप्लाई दूसरों के काम भी आते हैं.
निशा: अंजली, चकली को भाजनी आटे से बनायें और धीमी आग के बजाय मीडियम आग पर तलें, चकली अच्छी बनेगी.
निशा: घजल, इस तरह की नमकीन में बेकिंग सोडा ही यूज करते हैं, बेकिंग सोडा से इतनी कुरकुरे नहीं बनेंगे.
its urgent please
ather wise all ur recipes are very good..,:)
निशा: प्रीति, बेकिंग सोडा डालने से सेव और अधिक क्रिस्पी हो जाते हैं.
निशा: शालिनी, मैं कोशिश करतीं हूं
besan sev ke liye oil kitne garam honi chahiye?.....maida papdi fry kar ne ke liye jitne garam yani low or medium chahiye ya phir poori fry kar ne ke liye ya hot oil chahiye,,,
निशा: लिपु, बेसन के सेव तलने के लिये, पूरी तलने के जितना तेल गरम रख लीजिये, सेव अच्छे बनेंगे, धन्यवाद.
निशा: शालिनी, मैं कोशिश करूंगी कि गांठिये की रैसिपी जल्दी ही लिख सकूं.
निशा: शालिनी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सोनल मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी
thankyou
makki(corn)ki sev ki recipe bata de???????????????
papdi aur ganthiya kaise bante haain,jise gujrati makhaniya bhi kahte haain,wo kis aate k hote hain aur itne soft kaise bante hain..
निशा: प्रेरणा, मैं इस रैसिपी को लिखने की कोशिश करूंगी.
कृपया बताएं कि पैकेट बंद नमकीन छेह छः छः महीने तक ख़राब क्यों नहीं होती. घर में रखी नमकीन को ज्यादा से ज्यादा समय तक सही कैसे रखा जा सकता है? एक बात और बताने का कष्ट करें कि कौनसा तेल नमकीन सेव बनने के लिए ज्यादा मुफीद रहता है?
निशा: गुरविन्दर, घर में भी नमकीन एयर टाइट कन्टेनर में बाहरी हवा और सीलन से बचाकर कई महीने तक रखे जा सकते हैं. नमकीन बनाने के लिये आप कोई भी रिफाइन्ड आयल ले सकते हैं.
Sev Banane ki machine jo aap ne use ki hai uska nam kya hai our kaha mil sakati hai.
निशा: निशा, उसे आप सेव बनाने की मशीन कह कर ही दुकान दार से ले सकती हैं, ये बर्तन बेचने वाले दुकान में मिल जायेगी.
tanks & regards
madhulika
Thanks & Regards
Madhulika Bhatnagar
निशा: मधुलिका, बेसन गूथते समय, तेल थोड़ा अधिक डाल लें, बेकिंग सोडा भी मिला लीजिये और बेसन को चपाती के आटे से पतला गूंथें, सेव नरम और खस्ता बनेंगे.