पनीर भटूरे (Paneer Stuffed Bhatura Recipe)

📅 28 फरवरी 2009 👁 2.7 लाख बार देखी गई 💬 57 कमेंट ★ 4.0 (4359)

Paneer Stuffed Bhatura Recipe

दिल्ली मे हर बाजार में एक छोले भटूरे वाला तो मिल ही जाता है, लेकिन पनीर भरवां भटूरे, किसी स्पेशल दुकान पर ही मिल पाते हैं,

इतवार के नाश्ते में क्या बनाया जाय, क्यों न आज पनीर भर कर भटूरे बनालें, लेकिन छोले, इसके लिये तो हमें चने रात को ही भिगोने होते, वो तो बन नहीं सकते, तो चने की जगह हमने मटर आलू मसाला सब्जी बनाने का फैसला किया और तैयारी करनी शुरू कर दी, बहुत ही लाजबाव लगे थे पनीर भरे भटूरे (Paneer Bhatura), आलू मटर मसाला सब्जी के साथ.  तो आइये आज हम ये पनीर भरे (Paneer Stuffed Bhatoore)  भटूरे बनायें.

Read - Paneer Stuffed Bhatura Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhatura

भटूरे का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 200 ग्राम(2 कप)
  • सूजी - 30 ग्राम(1/4 कप)
  • दही - 50 ग्राम (1/4 कप)
  • बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक
  • नमक - स्वादानुसार ( 1/2 छोटी चम्मच)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - भटूरे तलने के लिये

पनीर की पिठ्ठी (Paneer ki pitthi) तैयार करने के लिये

  • पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक - स्वादानुसार ( 1/4 छोटी चम्मच)
  • हरी मिर्च - 1 (छोटी छोटी बीज हटा कर कतर लीजिये)
  • अदरक - आधा इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ (यदि आप चाहें)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतर हुआ)

विधि - How to make Paneer Stuffed Bhatura

paneer_bhatura_2_406804483.jpg

भटूरे का आटा लगायें

मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. हाथ से मैदा को इधर उधर करके बीच में जगह बनाइये, इस जगह में दही, बेकिंग सोडा, नमक, एक टेबल स्पून तेल और चीनी डालिये,  हाथ से इन सबको इसी जगह अच्छी तरह मिलाइये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये, आटे को गर्मी के मौसम में 5 घंटे के लिये और सर्दी के मौसम में 10-12 घंटे के लिये गरम स्थान पर ढककर रख देंगे. अगर जल्दी है तो आटे को 1 घंटे भी रख कर भटूरे बना सकते हैं.

पनीर की पिठ्ठी (Paneer ki Pitthi) बनायें

पनीर को कद्दू कस कर लीजिये, कद्दूकस किये हुये पनीर में नमक, हरी मिर्च,गरम मसाला और हरा धनियां मिलाइये. पनीर की पिठ्ठी भटूरे में भरने के लिये तैयार है.

भटूरे बनायें

आटे से बराबर आकार के 8 गोले बना लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, आटे का एक गोल उठाइये, हाथ से दबा कर बड़ा कीजिये, इसमे उंगलियों की सहायता से थोड़ी गहराई बनाइये, इस गहराई में पनीर की पिठ्ठी की एक या डेड़ चम्मच डालिये, आटे को चारों ओर से उठा कर बन्द कीजिये, पिठ्ठी भरे हुये गोले को हाथ से हलका हल्का दबाब देकर बड़ा कीजिये, सूखे मैदा में लपेट कर, चकले पर रखिये और ओवल आकार देते हुये थोड़ा दबाब देते हुये मोटा बेलिये.

कढ़ाई में तेल गरम हो गया है, चैक कर लीजिये ( आटे का थोड़ा टुकड़ा तोड़ कर, दबाकर डालिये, यदि यह टुकड़ा जल्दी ही कढ़ाई के तले से ऊपर उठकर फूलकर तैरने लगे, तो आपका तेल भटूरे तलने के लिये पर्याप्त गरम है ). बेला हुआ भटूरा गरम तेल में डालिये, कलछी से दबा दबा कर फुलायें और हल्का ब्राउन होने तक तलकर, प्लेट जिसमें नैपकिन पेपर बिछा हो, तले हुये भटूरे निकाल कर रखिये.  सारे भटूरे इसी तरह तैयार कीजिये.

भटूरे के साथ तो छोले ही चाहिये थे, लेकिन पहले से प्लानिंग न करने के कारण आज हम पनीर भरे भटूरे( Paneer Bhatura), आलू मटर मसाला जो हमने बना लिये है, के साथ परोसेंगे और खायेगे, स्वाद बड़ाने के लिये चटनी और नीबू का अचार तो है ही.

आलू मटर मसाला (Aloo Matar Masala)

4-5 आलू कुकर में उबाले.  एक कप मटर के दाने माइक्रोवेव में उबाल लिये.  3 टमाटर, थोड़ा सा अदरक 3 हरी मिर्च का पेस्ट बना लिया.
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डाला, गरम किया, आधा चम्मच जीरा डाला और 1 पिंच हींग डाल दी, जीरा तड़कते ही, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनियां पाउडर और भुनते ही हरी मिर्च, अदरक  टमाटर का पेस्ट डाल दिया, खूब भूना, उबले हुये मटर और उबले आलू छील कर तोड़े और मिला दिये. एक गिलास पानी भी डाल दिया, एक चम्मच नमक, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च डालकर, सब्जी को घोटा, उबाला तथा एक चौथाई चम्मच से थोड़ा कम गरम मसाला भी डाल दिया.  सब्जी तो मिनटों में तैयार हो गई.
सब्जी को प्याले में निकाल,थोड़ा कतरा हुआ हरा धनियां डाल कर सजाया और लगा दिया टेबल पर.  नाश्ता सभी ने बड़े मन से किया.  पनीर भरे भटूरे (Paneer filled Bhatura) , आलू मटर मसाला के साथ सभी को बड़े पसन्द आये.

  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - 55 मिनिट

Paneer Stuffed Bhatura Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (4359 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (57)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rahul saini
Mam ...mujhe Janna h ki ....Kale chane ka mixure kaise teyar Kiya Jaye..paneer bhature ke sath
निशा: राहुल जी, अगर आप छोले के बारे में कह रहे हैं, तब इसकी रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है आप उसे देख सकते है.
Kaushal
Its really "lajeejj"

निशा: कौशल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priya bajpai
Nisha Ji apka bahot dhanbad thanks to u

निशा: प्रिया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Pawan tiwari
Very nice recipe
We r trying to make it

निशा: पवन जी, धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Renu kushwah
Paneer ki pitthi bharne ke baad jab bhature ko belte hain to pitthi nikalti h or masala pitthi m daalne ke baad vo patlti bhi ho jaati h

निशा: रेनू जी, आप पिट्ठी कम भरें और भटूरे को हल्का सा दबाव देते हुए ही बेलिए. पिट्ठी बाहर नहीं निकलेगी.
Honey johl
Nisha Ji, apki sari recipes bahut hi achhi aur easy hoti hain. Maine paneer ke bhature try kiye,jo ke bahut hi tasty bane.Humne aise bhature pehle kabhi nahi khaye.Thank you so much.God bliss you.

निशा: हनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Geetikatarun
Aloo mater masala recipe video plz

निशा: गीतिका जी, मैं जल्द ही रैसिपी अपलोड करूंगी.
gudiya gupta
sandwitch kaishe banay
naz faisal khan
Hello nisha maam...
Aapki ye recipe bahut achchi h instant bhature banane k liye...
Magar mai aapse poochna chahti hu kya hum panir ko maida milakar guth sakte h kya????

निशा: नाज़ जी, मैदा मिलाकर मैदा को नहीं गूंथ सकते, भटूरे सोफ्ट नहीं बनेंगे, पनीर स्टफ्ड भटूरे बनाइये.
chesta

Hi nishaji. You make cooking easy with easily available ingrediants and giving options. 


Great work. Thanks. 


 


निशा: चेस्टा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ravi joshi

madm ji hume bhature frai  (tale hua) nahi balki sek k  bina oili bale bato ok thankyou  Ravi joshi


निशा: रवि जी, भटूरे तो तल कर ही बनाये जाते है, आप ओइली भटूरे नहीं खाना पसन्द करते हैं तब बेक्ड कुलचे बनाये जा सकते है, या फिर नान तवे पर आपको अवश्य पसन्द आयेंगे.
seema
HI NISHA G AAPNE BADE SIMPLE TARIQE SE SAB BATAYA HAI THANX A LOT
निशा: सीमा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
rahul chaudhary
nisha je app ke sabhe recepe bohat ashee hain.
seema prasad
nisha mam aap mere liye meri mother hi hai
jo khana banane ka strict tarika batati hai taaki hum betiya sasural me ya kahi bhi logo ki taarif pati hai,ek maa yehi to chahati hai ,aap bhi hamare liye wahi role ada kar rahi hai tha
nx
.
निशा: सीमा, आप मुझे इतना बड़ा सम्मान दे रही हैं, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
GAZAL SHARMA
Nisha ji bhature ke mixture me chini dalne se kya hota hai..??
निशा: गजल, भटूरे में ये सारी चीजें डाली जाती है, जिससे आटा फरमेन्ट होता है और भटूरे फ्लपी और साफ्ट बनते हैं.
John Howard Johnson
Yah, a very great dish for foreigners who come to India and like food cooked here .But this dish was really a good and a unique one after all you may be a professional one or not ❓And at last i want to say you a big thank.
nisha
thanku nisha ji
rita
Dear Nisha Mam,
Can you pls confirm that baking Soda and khane wala soda (jo chane me dalte hain) same or not
Thanks
निशा: रीता, जी हां दोंनों एक ही हैं.
laxmi thakur
nisha ji humne paneer ke bhature banaye the lekin wo phule nahi they or paneer piththi mein namak dalne ke bad pani to nahi chhodega.
निशा: लक्ष्मी, पनीर में हल्का नमक डाल दीजिये, कुछ नहीं होगा. भटूरे को हल्का दवाब देते हुये बिना फाड़े बेलिये और अच्छे गरम तेल में भटूरे डालकर तलिये, वे फूलेंगे और अच्छे बनेंगे.
nitima
mam, what is tofu...
Kriti Mukherjee
Nisha ji, you teach like my mother.. you r so good..
निशा: कीर्ति, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rekha Gupta
Nisha ji mera bhatura belne ke baad shrink kiyu ho jata hai
निशा: रेखा, गुथे हुये मैदा में थोड़ा सूखा मैदा लगाकर गूथिये, आप अच्छी तरह भटूरे बेल सकेंगी.
a
chole me wahi soda wala pani dalne se sode ki smell aati hai ya nhi please tell me.

निशा: A, सोडा सही मात्रा में डाला जाय तो महक नहीं आती.
anju gupta
Nisha ji, aap video clip mein bahut achhi lag rahi hain.

निशा: अंजू, धन्यवाद.
smita
Hello nisha di...main apka jitna dhanyawad kahu utna kam hai..mere sasural mein pehle mujhe koi pasand nhi krta tha kyunki mujhe cooking nhi aati thi.meri saas mujhe hamesha taane kasti thi..main bahut nirash ho gyi thi.par jab aapki site se maine bhature sikhkar sabko khilaya to sab meri tareef krte reh gye or khushi se mere aankhon mein aansu aa gaye..ab maine bahut si dishes apki site se sikh li hai jisse maine apne sasural or pati ka dil jeet liya hai...thank you so much nisha di..u have changed my life..


निशा:
स्मिता, आपने मेरी भी आंखों में भी आंसू निकाल दिये, मुझे बहुत खुशी हुई कि आप इतनी मेहनत से ये खाना बनाना सीख रही हैं, और आपके ससुराल वाले उसकी इज्जत करते हैं, सभी को मेरा धन्यवाद.
akshara
aapki bhature ki reciepe bhot badiya bani aur guesto main to main chaa gayi thnku
jaya g
Maine aapki kuchh paratha-recipes padhi, bahut pasand aayi. Dhanyawaad!
ranu nashine
nishaji aapki sari recipes ek se bhdhakar ek hai mere ghar to sab hoteling bhul gaye hai.

निशा:
रेनू, धन्यवाद.
Deepika
nisha ji namaskaar agar hum bina maida ke bhatura banana chahen to kya voh ban sakta hai.

निशा: भटूरे मैदा से ही बनते हैं.
parul
very very nice