पनीर टिक्का (Tawa Paneer Tikka Recipe)

शाम के समय जब की कभी आपका मन कुछ स्पेशल खाने को हो तो आप क्या बनाते हैं? मुझे तो पनीर टिक्का (Panir Tikka) बहुत पसन्द है.
लेकिन इसके लिये तन्दूर वगैरह में बनाने का झंझट न कर सीधे इसे तवे के ऊपर सेक लेना अधिक सुविधा जनक लगता है. तो आज बनाते है पनीर टिक्का ( Tava Paneer Tikka) लेकिन तवे के ऊपर.
- Read this recipe in English - Tawa Paneer Tikka Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Paneer Tikka
- पनीर - 250 ग्राम
- दही - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- मक्खन या घी- 2 टेबल स्पून
- जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक - 1/2 इंच (पेस्ट बना लीजिये)
- शिमला मिर्च - 1
- टमाटर - 2-3
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर (यदि आप चाहें) - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबिल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नीबू - 1 चार टुकड़ों में काट ले

विधि - How to make Tawa Paneer Tikka
पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.
दही को फैट कर, नमक, काली मिर्च और आधा अदरक का पेस्ट मिला लीजिये. पनीर के टुकड़े दही में डाल कर मिलाइये आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
दही से पनीर के टुकड़े निकालिये, प्लेट में लगाइये 1-2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये.
शिमला मिर्च धोइये, बीज निकाल कर, लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये. टमाटर, धोइये और गोल पतले काट लीजिये.
नानस्टिक कढ़ाई या तवे में मक्खन डाल कर गरम कीजिये, पनीर के 6-7 टुकड़े गरम मक्खन में डाल कर दोंनो तरफ, हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये , टिक्का सेकते समय आग धीमी रखें. सारे पनीर के टुकड़े इसी तरह सेक कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
गैस धीमी कर लीजिये, कढ़ाई में जो मक्खन बचा है, उसमें जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में शिमला मिर्च डालिये चमचे से चलाइये और 1 मिनिट ढककर पकाइये, अब टमाटर, पनीर के तले हुये टुकड़े, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी को अच्छी तरह मिला कर आधा या एक मिनिट तक चलाइये.
पनीर टिक्का तैयार है. पनीर टिक्का प्लेट में लगाइये, हरा धनियां और नीबू से सजाइये, परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये,
समय - 20 मिनिट
Tawa Paneer Tikka Recipe video
कमेंट (284)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: देवेन्द्र, अभी तो सीडी, या बुक नहीं हैं, लेकिन आप जल्दी ही मेरी रैसिपी बुक ले सकेंगे, धन्यवाद.
निशा: किटी, वेवसाइट पर शिशुयों के लिये आहार रैसिपी दी गई है, उसमें 2 साल के बच्चों के लिये ही खाना है, आप सर्च बटन में शिशुयों के लिये आहार लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
.
निशा: सीमा, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
mere pas lg ka convection ka microwave hai kya ap paneer tikka grill mode mein banane ki recipe bata sakti hai aur cake ko micro mode mein banana chahiye ya convection mein. plz guide me i m confused
निशा: सीमा, पिज्जा को माइक्रोवेव में और कन्वेक्सन मोड दोनों पर ही बनाया जा सकता है, कन्वेक्सन मोड ओवन की तरह ही काम करता है, माइक्रोवेव मे माइक्रोवेव सेफ बर्तन यूज में लाये जाते हैं.
paneer ko chahe me kisi b dish k lie jab tawe par halka oil dal kar roast krti hu... To wo garam hokar melt hone lgta h or pichak jata h... Thoda sa hi reh jata h.. Jese 250 gm paneer lungi to wo tawe pe shallow fry hone k baad 150 gm hi reh jata h.. Pls help.
निशा: स्नेहा, पनीर मेल्ट नहीं होता, आप फ्रेस पनीर लीजिये या घर में पनीर बना लीजिये, तरीक वेवसाइट पर उपल्ब्ध और हल्की आग पर सैलो फ्राई कीजिये और बताइये कि पनीर कैसा रहा.
m anchal..hw r u??
m frm patiala.... pta hai.. main teenager hoon..cooking se to meri bht bht dushmani thi..bt jst b'czzz of u nw i & cooking become gud frnds..
thnxxxxxxxx alooot
निशा: आंचल, मुझे जानकर बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी, चाऊमीन का वीडियो अभी आप देख सकती है, रैसिपी भी अभी हम जल्दी ही डाल देंगे.
ab tak maine hamesha market se chowmin lekar khayi hai...but aapki website se itna kuchh sekhne k baad main chowmin bhi ghar me hi banana chahti hu... pls tell the recipe.
निशा: मीनाक्षी, आपके लिये चाउमीन वीडियो डाल दिया है, आप देखिये और चाउमीन बनाकर अपने अनुभव शेयर कीजिये, धन्यवाद.
..............madam can you add recipe of "surati khamani" ............(not like just bashing of khaman).
निशा: दीपिका, जी मैं ये रैसिपी देने की कोशिश करूंगी.
निशा: चेश्टा आप शिमला मिर्च के साथ प्याज के गोल पतले टुकड़े करके डाल कर हल्का से तल कर डाल सकती हैं.
निशा: रिति, ओवन में नान अच्छे नही बनते, ओवन में उतना अधिक तापमान नहीं मिलता जितना कि नान सेकने के लिये चाहिये.