पनीर टिक्का (Tawa Paneer Tikka Recipe)

📅 19 फरवरी 2009 👁 13.4 लाख बार देखी गई 💬 284 कमेंट ★ 3.2 (23476)

Tawa Paneer Tikka Recipe
शाम के समय जब की कभी आपका मन कुछ स्पेशल खाने को हो तो आप क्या बनाते हैं? मुझे तो पनीर टिक्का (Panir Tikka) बहुत पसन्द है.

लेकिन इसके लिये तन्दूर वगैरह में बनाने का झंझट न कर सीधे इसे तवे के ऊपर सेक लेना अधिक सुविधा जनक लगता है.  तो आज बनाते है पनीर टिक्का ( Tava Paneer Tikka) लेकिन तवे के ऊपर.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Paneer Tikka

  • पनीर - 250 ग्राम
  • दही - 100 ग्राम (आधा कप)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
  • मक्खन या घी- 2 टेबल स्पून
  • जीरा पाउडर  - 1/2 छोटी चम्मच
  • अदरक - 1/2 इंच  (पेस्ट बना लीजिये)
  • शिमला मिर्च - 1
  • टमाटर - 2-3
  • चाट मसाला  - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर (यदि आप चाहें) - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 2 टेबिल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नीबू - 1 चार टुकड़ों में काट ले

paneer_tikka_2_509507843.jpg

विधि - How to make Tawa Paneer Tikka

पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.

दही को फैट कर, नमक, काली मिर्च और आधा अदरक का पेस्ट मिला लीजिये.  पनीर के टुकड़े दही में डाल कर मिलाइये आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.

दही से पनीर के टुकड़े निकालिये, प्लेट में लगाइये 1-2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये.

शिमला मिर्च धोइये, बीज निकाल कर, लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये.  टमाटर, धोइये और गोल पतले काट लीजिये.

नानस्टिक कढ़ाई या तवे में मक्खन डाल कर गरम कीजिये, पनीर के 6-7 टुकड़े गरम मक्खन में डाल कर दोंनो तरफ, हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये , टिक्का सेकते समय आग धीमी रखें.  सारे पनीर के टुकड़े इसी तरह सेक कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

गैस धीमी कर लीजिये, कढ़ाई में जो मक्खन बचा है, उसमें जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, डाल कर चमचे से चलाइये.  इस मसाले में शिमला मिर्च डालिये चमचे से चलाइये और 1 मिनिट ढककर पकाइये, अब टमाटर, पनीर के तले हुये टुकड़े, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी को अच्छी तरह मिला कर आधा या एक मिनिट तक चलाइये.

पनीर टिक्का तैयार है. पनीर टिक्का प्लेट में लगाइये, हरा धनियां  और नीबू से सजाइये,  परोसिये और खाइये.

चार सदस्यों के लिये,
समय - 20 मिनिट

Tawa Paneer Tikka Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (23476 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (284)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

पुष्कर सालवी
No.1
NishaMadhulika
thanks you पुष्कर सालवी
हिमांशी
मेरे पास लोहे का तवा है तो मै लोहे तवे मे पनीर टिक्का बना सकती हूँ ?
NishaMadhulika
Yes हिमांशी
Sunita
Waa badiya test raha
NishaMadhulika
Sunita जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
ASHOK KUMAR SAMAL
exilent recipe please aap mujay vaj or non vaj dono recipe email par bhaj sakta hay
Sourbh.Sharma
Mam cornflower say planner snakes bnana Sekhao plzz kyo ke hmaare Punjab mai es trh k snakes bnte hai plzz jaldi
Rukhsana siddiqui
Nice recipes

निशा: रूखसाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anand
dhai se jab paneer nikala hain baad me dahi ka kya kre kya saath me kha sakte hain

निशा: आनंद जी, पनीर दूध से बनाया जाता है और जो पानी बचता है उसे आप आटा गूंथने में उपयोग कर सकते हैं.
sunita varad
Thanxxxxx a lot. U r helping so many people's.

निशा: सुनिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
SHABISTA IRFAN
nice recipe....

निशा: शबिस्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shubhangi kengarkar
agar adark nahi use kiya to fir kya use kare

निशा: शुभान्गी जी, आप इसे बिना अदरक के भी बना सकती हैं.
Neha
Nice method of your cooking.nice paneer tikkA

निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
Muneesh Chauhan
Tawa Panir Tikka recipe ,I like it a lot as my best recipe. Thanks a lot.

निशा: मुनीश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Beena
Nice recipe Nisha mam

निशा: बीना जी, धन्यवाद.
priyanka
Paneer ko jab dahi k masale me se jjb nikal denge to us bache dahi ka kya kru

निशा: प्रियंका जी, अगर दही बच जाता है, तब आप उसे सब्जी की ग्रेवी बनाने में काम ले लीजिये. खाइए.
Amritanshu amar
Maine ye Receipe try kiya and bahut Aacha bana paneer tikka.. I'm not a regular cook but I tried it as my hobby. My wife like it. Thanks to u

निशा: अमृ्तांशु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Brajesh Dixit
Nisha ji, receipe is very nice and good, and taste is much better..

निशा: ब्रजेश जी, धन्यवाद.
om sagar
Nisha jii aapke vajahe se aaj meri maa ne ,mujhe paneer tikka bana kar diya meri maa aur me aapke shukragujaar hain aapka dhanyavaad

निशा: ओम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kanika tyagi
Nice recipe...can u send me PAAN PANEER recipe pls

निशा: कनिका जी, मै इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
NEETU
Thanks nisha ji bahut lajabab recipe hai

निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kavita
Bhut achi recipi very simple

निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
lakhbir
like your recipies so much

निशा: लखबीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sana khan
Tawa nonstick na.ho to kya le sakte h

निशा: सना जी, दोनों प्रकार के तवे का उपयोग कर सकते हैं.
neha sharma
yummi test panner tikka

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
harpreet singh
Kya ham pnir ko rat bhar ki lia miginet kar skti hii .... freg mi ... plz rply ......
निशा: हरप्रीत जी, पनीर को मेरीनेट करके 1/2 या 1 घंट के लिये रखते हैं, यदि रात भर के लिये रखना चाहते तो रख दीजिये और सुबह बनाये और बताइये कि स्वाद कैसा बना.
Poonam
Nice !!!!! Your receipies always rocks, Very Simple and easy to make a wonderful Panner,
Thank a lot
Please aise hi receipes add krti rahiye, aur hum usko try krte rahenge

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shalu jaiswal
the way u teach the recipe is awesome..and easy to understand..

निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Santosh
Can you please share recipe for Microwave paneer tikka?
Your other recipes are simply delicious !!
निशा: संतोष जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
bhavna wadhwa
Hlo nisha mam i like yor all recipe paneer tikka was vry esy & awesome. I 'm a big fan of u thnku so much mam

निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
apekshit srivastavs
Wooowww its very delicious . thank you very much

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Sarvesh Sharma
Really ek dam hotel style main yeh dish Maine banayi hai .. Thanks madhumita Ji.
निशा: सर्वेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.