पनीर टिक्का (Tawa Paneer Tikka Recipe)

शाम के समय जब की कभी आपका मन कुछ स्पेशल खाने को हो तो आप क्या बनाते हैं? मुझे तो पनीर टिक्का (Panir Tikka) बहुत पसन्द है.
लेकिन इसके लिये तन्दूर वगैरह में बनाने का झंझट न कर सीधे इसे तवे के ऊपर सेक लेना अधिक सुविधा जनक लगता है. तो आज बनाते है पनीर टिक्का ( Tava Paneer Tikka) लेकिन तवे के ऊपर.
- Read this recipe in English - Tawa Paneer Tikka Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Paneer Tikka
- पनीर - 250 ग्राम
- दही - 100 ग्राम (आधा कप)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- मक्खन या घी- 2 टेबल स्पून
- जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक - 1/2 इंच (पेस्ट बना लीजिये)
- शिमला मिर्च - 1
- टमाटर - 2-3
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर (यदि आप चाहें) - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबिल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नीबू - 1 चार टुकड़ों में काट ले

विधि - How to make Tawa Paneer Tikka
पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.
दही को फैट कर, नमक, काली मिर्च और आधा अदरक का पेस्ट मिला लीजिये. पनीर के टुकड़े दही में डाल कर मिलाइये आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
दही से पनीर के टुकड़े निकालिये, प्लेट में लगाइये 1-2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये.
शिमला मिर्च धोइये, बीज निकाल कर, लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये. टमाटर, धोइये और गोल पतले काट लीजिये.
नानस्टिक कढ़ाई या तवे में मक्खन डाल कर गरम कीजिये, पनीर के 6-7 टुकड़े गरम मक्खन में डाल कर दोंनो तरफ, हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये , टिक्का सेकते समय आग धीमी रखें. सारे पनीर के टुकड़े इसी तरह सेक कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
गैस धीमी कर लीजिये, कढ़ाई में जो मक्खन बचा है, उसमें जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में शिमला मिर्च डालिये चमचे से चलाइये और 1 मिनिट ढककर पकाइये, अब टमाटर, पनीर के तले हुये टुकड़े, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी को अच्छी तरह मिला कर आधा या एक मिनिट तक चलाइये.
पनीर टिक्का तैयार है. पनीर टिक्का प्लेट में लगाइये, हरा धनियां और नीबू से सजाइये, परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये,
समय - 20 मिनिट
Tawa Paneer Tikka Recipe video
कमेंट (284)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: SJ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रेमा जी, दही गाढ़ा होना चाहिये, पनीर के टुकड़े को कुछ समय दही में रखने के बाद, टुकड़े निकाल कर प्लेट में रखें, और फ्रिज में रख दीजिये, दही पनीर पर जमकर सैट हो जाता है. 1 घंटे बाद आप इन्हैं नानस्टिक पैन में धीमि और मीडियम आग पर सेंके बहुत अच्छे टिक्का बन कर तैयार होते हैं.
निशा: मनीष जी, आप मेरी वेबसाइट पर पनीर से बनी अनेक रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: अमर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी जी, जब आप शिमला मिर्च डालें तभी आप प्याज के टुकड़ों को भी डाल कर भूनें.
निशा: निहारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I love ur all Panzer recipes.
Thx to make me a perfect cook.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yammy panir tikkas
Kya paneer ki jagah we use chicken
Hi,
It Looks Delicious.
Thnx for thr recipe.
paneer tika ma dhi use na krvu hoi to chale
hello nisha g me kal banaungi paneer tika or me aapki help leke sab dish banati hu. mujhe cooking krna pasand hai jab b me weekoff pe hoti hu to kuch acchi dish banati hu. thanks alot
निशा: मिली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i like this resipe and also i try it but before i maked it i was so hesitate after i get best result.i so so like paneer tikka resipe
is recipe k sath chatni ka details nhi diya
Dahi lage hue paneer ko freez me kitni dar lakhna h
निशा: astooji, फ्रिज में 1-2 घंटे रख लीजिये.
IT is very simple nd delicious recipe...thank u so much for this recipi
very simpel .. and testy also
omg god awesome recipie
Very nice bhut acha lagtha h mere ko paneer tika jab bhi mera kuch khane ka man ho to me paneer tika he khata hu I love paneer tika
saras
Mam,i tried making it.when i fried paner in non stick pan.paneer was sticking on the pan..so it was all messy.so what is the solution for frying paneer so dat it do not stick on the pan.
निशा: दिव्या जी, तवे को पहले गरम कीजिये, तेल डालकर चारों ओर फैलायें, और फिर हल्का सा ठंडा होने पर पनीर के टुकड़े उसके ऊपर रखें और मीडियम आग पर उन्हैं दोंनो ओर ब्राउन होने तक तलें, बिलकुल नहीं चिपकेंगे, बहुत अच्छे पनीर टिक्का बनकर तैयार होंगे.