आलू के क्रिस्पी नगेट्स-शाम की चाय के साथ बनायें Crispy Potato Bites Recipe

आपके पार्टियों के लिये आज हम एक खास स्टार्टर बनाने जा रहे हैं, आलू नगेट्स. इन्हें स्टार्टर के साथ-साथ आप स्नैकस के रूप में भी परोस सकते हैं. इन्हें बनाना बहुत ही आसान होता है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं. ये बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, इतने की आलू नगेट्स खतम हो जाएँगे मगर इन्हें खाने की इच्छा नहीं खतम होगी. तो आप भी इस आसान विधि के साथ आलू नगेट्स बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.
आलू बाइट्स के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Potato Bites
उबले आलू - Boiled Potato - 5 (300 ग्राम)
चावल का आटा - Rice Flour - 1/2 कप
नमक - Salt - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - Red Chilli - 1 छोटी चम्मच
जीरा - Cumin Seeds - 1/2 छोटी चम्मच
हरा धनिया - Coriander Leaves
तेल - Oil - 2 छोटी चम्मच
तेल तलने के लिये - Oil for frying
डो बनाने की विधि Process of making the Dough
बाउल में 5 उबले हुए आलू को बारीक वाले ग्रेटर से ग्रेट कीजिए. अब उसी बाउल में ½ कप चावल का आटा, 1 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च, ½ छोटी चम्मच जीरा और थोड़ा हरा धनिया डालिये. इन्हें अच्छे से मिलाते हुए डो गूंधिये.
गुंध जाने पर इसमें 2 छोटी चम्मच तेल डाल कर अच्छे से मसल कर इसे स्मूद कीजिए. फिर इसे ढक कर 5 मिनट के लिये रख दीजिए.
आलू नगेट्स असेम्बल करने की विधि Process of assembling Potato Nuggets
बोर्ड पर थोड़ा तेल डाल कर फैलाएं, फिर डो को बोर्ड पर रख कर इसके 2 हिस्से कीजिए. एक हिस्से को बाउल में वापस रख कर, बचे हुए हिस्से को हाथ में तेल लगा कर रोल करके बड़ा कीजिए. फिर चाकू से इसके 1-1 cm के पीस काटिये.
अब एक पीस को हल्का सा दबा कर गोल करके हथेली से हल्का दबाएं. कांटे वाले चम्मच की मदद से इसके चारों तरफ से निशान बनाएं. इसी तरह सभी पीस पर डिजाईन बना कर ट्रे पर रखिये. दूसरे हिस्से के भी इसी तरह पीस बना कर डिजाईन बना लीजिए.
आलू नगेट्स तलने की विधि Process of frying Potato Nuggets
पेन में तेल गरम कीजिए, तेल मीडियम-हाई गरम होना चाहिए और फ्लेम मीडियम-हाई होनी चाहिए. गरम तेल में जितने नगेट्स आ पाएं डाल कर 1-2 मिनट तलने दीजिए. फिर फ्लेम को कम करके इन्हें पलट-पलट कर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये.
फिर इन्हें निकाल कर बाकी भी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिए. इस तरह आलू नगेट्स बनकर तैयार हो जाएँगे. इन्हें अपनी मनपसंद डिप के साथ परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
आलू नगेट्स तलने के लिये डालने के बाद, 2-3 मिनट करछी ना लगाएं. फिर इन्हें पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिए.
आलू के क्रिस्पी नगेट्स-शाम की चाय के साथ बनायें Crispy Potato Bites Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।