हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)

बच्चे के जन्म के बाद भारतीय परिवारों में बच्चे की मां (जच्चा) को हरीरा दिया जाता है. यह एक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक खाना है. हरीरा में शामिल तत्व जच्चा के लिये अत्यन्त लाभदायक है.
सौंठ जच्चा के शरीर के दर्द को कम करता है. हल्दी प्रसव चोट को शीघ्र ठीक करने में मदद करती है. जीरा मां के दूध को बढ़ाता है. गुड़ बादाम और काजू ताकत प्रदान करते है, तो आइये आज हम हरीरा बनायें.
Read - Harira Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Harira Recipe
- गुड़- 1 कप (200 ग्राम) (बारीक तोड़ा हुआ)
- काजू- 8 से 10
- बादाम- 8 से 10
- अखरोट- 4
- इलाइची- 4
- जायफल पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से आधा
- अजवायन पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- अदरक पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- घी- 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Harira Recipe
एक बर्तन में गुड़ और इसकी मात्रा के बराबर पानी डालिए. इसे गुड़ के घुलने तक गरम कीजिये.
इसी बीच मेवे काट लीजिए.
कढ़ाही में घी डालकर गरम कीजिये. घी में जीरा पाउडर, सोंठ पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवायन पाउडर डालिये और हल्का महक आने तक भूनिये. कटे हुये मेवे डालिये और 1-1.5 मिनिट लगातार चलाते हुये एकदम धीमी गैस पर भून लीजिये. इस भुने मसाले में गुड़ के घोल को छलनी से छानकर कढ़ाही में डालिये. इसे मध्यम आंच पर हरीरा को गाढ़ा होने तक पकाएं. यह इतना गाढ़ा होना चाहिए कि उंगली पर चिपका कर देखें तो वह उंगली पर चिपके. इसमें इलायची पाउडर और जायफल पाउडर भी डालकर मिला दीजिए.
हरीरा के गाढ़ा होने पर इसे चैक कर लीजिए. इसके लिए हरीरा की 1 से 2 बूंद प्याली में गिराएं और ठंडा होने पर उंगली पर चिपकाकर देखें, यह हल्का सा चिपक रहा है.
खुशबू दार हरीरा तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए. हरीरा को फ्रिज में रखकर 10 दिन तक खाया जा सकता है. यह गरमा गरम हरीरा जच्चा यानि नई मां एक बार में 3-4 टेबल स्पून खाने के लिये दीजिये, बच्चे के जन्म के बाद, 15 दिन तक यह हरीरा, इतनी ही मात्रा में रोजाना 1 बार या पसन्द के अनुसार 2 बार खाने को दीजिये, ये न्यू मोम को पसन्द आयेगा और उसको स्वस्थ्य होने में मदद करेगा.
हरीरा इतना ज्याद स्वादिष्ट होता है, कि न्यू मोम के साथ परिवार के सदस्य भी हरीरा खाना पसन्द करते हैं, तो आप सब भी न्यू मोम के साथ हरीरा का स्वाद अवश्य लीजिए.
सुझाव:
- गुड़ कभी कभी गंदगी आ जाती है. इसलिए गुड़ के सीरप को छानकर डालना चाहिए.
- हरीरा को जब भी सर्व करें तो हल्का सा गरम ज़रूर कर लें.
- हरीरा में मेवा अपने पसन्द के अनुसार डाले जा सकते हैं, जो मेवा पसन्द हो उसे ज्यादा डालें और जो मेवा न पसन्द हो उसे कम कर सकते हैं या हटा सकते हैं. हरीरा में घी की मात्रा भी अधिक (आधा कप घी तक) डाली जा सकती है.
कमेंट (64)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mere is month periods miss ho gye hai and pregnancy test b negative hai to kya mei apki recipe harira bna k kha skti hu jisse mere periods aajaye.. plz btaiye
निशा: दिव्या जी, हरीरा खाने में तो कोई बात नहीं है लेकिन इससे पीरियड शुरू होना ये निश्चित नहीं इसके लिये आपको डा. की सलाह लेनी चाहिये.
निशा: शोभित जी, इसमें डाली गई सभी चीजों का उपयोग सर्दियों में खाने के लिएहाज से ही किया गया है. आप जो भी ड्राय फ्रूट पसंद करते हैं वे भी इसमें डाल सकते हैं.
निशा: ज्योति जी, जच्चा को खाने में दाल - रोटी, दलिया, खिचड़ी और हरी सब्जियां खूब खिलायें, पीने के लिये हल्का गरम पानी दें अच्छा रहता है, शाम को हल्दी वाला दूध भी पीयें, अगर हरी (ताजी) हल्दी मिल सके तो और भी अच्छा है, इसे बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर देखा जा सकता है, लगभग 2 महिने बाद जब डायजेशन स्ट्रोंग हो जाय, तब आप जच्चा को घी से बनी चीजे दे सकती हैं. जच्चा को 1 माह बिलकुल आराम से रखें, प्यार से बात करें, उसे खुश रखें, अगर जच्चा का मन सबके साथ बैठने का हो तो बिठायें, धीरे धीरे जच्चा अच्छी स्ट्रोग हो जाती है.
निशा: जैनी जी, इसमें घी पहले से ही डाला गया है आप इसे एसे ही खा सकते हैं.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनू जी, हरीरा ताकत देता है और पेट को कम होने भी मदद करता है.
निशा: स्नेहा जी, मेवा जो भी आप पसन्द करती हों वह डाल सकती हैं, पिस्ते, अखरोट जो भी चाहें.
निशा: गजेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सचिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya hareera conceive karne k liye BHI khaya jata hai? Meri daadi ne almost same recipe batai hai... Is it?
निशा: दीप जी, मुझे सच में इस बारे में नहीं पता, मैंने बचपन में हमेशा अहीरा न्यू मोम को खिलाते हुये देखा है.
निशा: श्रेया जी, आप चाहें तो खा सकती हैं, ये ताकत देने वाला सीरप है, लेकिन इस समय गर्मी का मौसम है इसे कम मात्रा में खायें.
निशा: पदमा जी, मेरी मम्मी इसी तरह से हरीरा बनाती थी, और मसाले से बना हरीरा बहुत अच्छा लगता है.
Pl tell me .
निशा: रेनू जी, सरजरी के 15 दिन के बाद न्यू मदर को ये बनाकर खिला सकते हैं, लेकिन एक बार में 3-4 चम्मच और दिन में 2 बार देंगी तो ज्यादा फायदेमन्द है, इसे एक ताकत देने वाली दबा के रूप में यूज किया जाता है.
निशा: मिनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नाजेश जी हां ओइल भी यूज कर सकते हैं.
Hllo nisha
I like harira .
Per mujhe banana nahi aata tha aur jab mera baby hua tha tab maine khaya bhi nahi but ab jarur bana ke khaungi thank u so much
निशा: रीता जी, अवश्य खाइये, ये बहुत अच्छा लगता है.
Klya ye only pegnant maa ko hi khilaya ja sakta hai kya???
निशा: धीरेन्द्र जी, इसे प्रिग्नेन्सी के समय नहीं, बच्चे होने के बाद, मां को खिलाया जाता है.
निशा: प्रीति जी, आप नाश्ते में दूध दलिया लीजिये, दूध से बनी चीजें खायें, और सोते समय 1 गिलास दूध पीजिये, इससे दूध में फर्क आता है, और अगर बेबी का पेट नहीं भर पा रहा है तो उसे गाय का दूध पिलायें.
निशा: ललिता जी हां डाल सकते हैं.
निशा: रितु, हरीरा को दस दिन तक ही रख लीजिये, बाद में फिर से बना लीजिये.
x
निशा: डा.रेनू, हरीरा में गुड़ ही डाला जाता है, गुड़ न्यू मोम के लिये बहुत फायदे मन्द है.
निशा: आशू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.