रगड़ा पेटिस - Ragda Pattice Recipes

मुम्बई के हर कोने में आपको रगडा पेटिस (Ragda Petis) के स्टाल मिल जायेंगे. इसे आप नाश्ते में या शाम के खाने में कभी भी बना कर खा सकते हैं. इसे बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये आज हम रगड़ा पेटिस (Ragda Pattice) बनायें.
- Read this recipe in English - How to make Ragda Pattice
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ragda Pattice
पेटिस बनाने के लिये
- आलू - 750 ग्राम ( 10 )
- ब्रेड स्लाइस - 4
- नमक - स्वादानुसार
- तेल या घी - सेकने के लिये

रगड़ा बनाने के लिये
- सूखे पीले मटर - 125 ग्राम (3/4 कप)
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- तेल या घी - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3(बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर या इमली का पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
चाट को परसते समय
- हरा धनियां - आधा छोटी कटोरी ( कतरा हुआ)
- मीठी चटनी - आधा छोटी कटोरी
- हरी चटनी - एल छोटी कटोरी
- दही - एक कटोरी (फैटा हुआ)
- चाट मसाला
विधि - How to make Ragda Petis
रगड़ा बनाने के लिये
मटर धोकर, पूरी रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. मटर पानी से निकाल कर, कुकर में डालिये, खाना सोडा, नमक और मटर की मात्रा से दुगना पानी मिलाइये. कुकर बन्द करिये और मटर को उबालने के लिये आग पर रख दीजिये, एक सीटी आने के बाद 3-4 मिनिट धीमी आग पर पकाइये, गैस बन्द कर दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. जीरा डालकर भुनने दीजिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और लाल मिर्च डालकर हल्का सा भूनिये, अब इस मसाले में उबले हुये मट एक कटोरी पानी (आवश्यकतानुसार पानी) और खटाई मिला दीजिये, धीमी आग पर 4-5 मिनिट पकाइये. टेस्ट करके अपने अनुसार नमक और खटाई की मात्रा को ठीक कर लीजिये. रगड़ा तैयार है.
पेटिस बनाने के लिये
आलू को उबाल कर छीलिये, ब्रेड स्लाइस को पानी में भिगोइये, आलू और ब्रेड को मैस करके मिला लीजिये. नमक डालिये और मिश्रण को आटे के तरह गूथ कर तैयार कर लीजिये.
नान स्टिक कढ़ाई या तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये, मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालिये, हाथ से गोल करके, हथेली पर रखकर, दबाकर चपटा कीजिये, और कम तेल (शैलो फ्राई) में दोनों तरफ ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिये.
प्लेट में इस तरह लगायें
एक प्लेट में 2 पेटिस रखिये, एक बड़ा चम्मच रगड़ा डालिये, इसके ऊपर हरी चटनी, और मीटी चटनी डालिये, अगर आप दही पसन्द करें तो फैटा हुआ दही डालिये, कटे हुये हरे धनिये डालकर सजाइये, और चाट मसाला डालकर स्वाद बढाइये. आप स्वाद के लिये इसके ऊपर बेसन के सेव भी डाल सकते है. प्याज खाते है तो इसे भी कतर कर डाल लीजिये. आपकी रगड़ा पेटिस (Ragda Petis) तैयार है, खाइये और बताना न भूलिये कि चाट कैसी है?
कमेंट (111)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भक्ति,ब्रेड को पानी में डाल कर तुरन्त निकाल लिया जाता है ताकि वह नरम हो कर चूरा हो सके, आप ब्रेड को चपिंग ब्लेड की सहायता से फूड प्रोसेसर में सूखा पाउडर बनाकर भी आलू में मिला सकती हो.
koi confusion hi nahi hota so nice of u
disi aap mujhe chaumin banane ki recipes bhi bata digiye .plzzzzzzzzzzz didi ..main intzar kar rahi hoon ..
निशा: लकी, मैं आपके लिये ये रैसिपी अवश्य लिखूगी.
excellent recipe..especially for indians like us ...who can't have these luxuries in usa and canada.......
thanks