रगड़ा पेटिस - Ragda Pattice Recipes

मुम्बई के हर कोने में आपको रगडा पेटिस (Ragda Petis) के स्टाल मिल जायेंगे. इसे आप नाश्ते में या शाम के खाने में कभी भी बना कर खा सकते हैं. इसे बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये आज हम रगड़ा पेटिस (Ragda Pattice) बनायें.
- Read this recipe in English - How to make Ragda Pattice
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ragda Pattice
पेटिस बनाने के लिये
- आलू - 750 ग्राम ( 10 )
- ब्रेड स्लाइस - 4
- नमक - स्वादानुसार
- तेल या घी - सेकने के लिये

रगड़ा बनाने के लिये
- सूखे पीले मटर - 125 ग्राम (3/4 कप)
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- तेल या घी - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3(बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर या इमली का पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
चाट को परसते समय
- हरा धनियां - आधा छोटी कटोरी ( कतरा हुआ)
- मीठी चटनी - आधा छोटी कटोरी
- हरी चटनी - एल छोटी कटोरी
- दही - एक कटोरी (फैटा हुआ)
- चाट मसाला
विधि - How to make Ragda Petis
रगड़ा बनाने के लिये
मटर धोकर, पूरी रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. मटर पानी से निकाल कर, कुकर में डालिये, खाना सोडा, नमक और मटर की मात्रा से दुगना पानी मिलाइये. कुकर बन्द करिये और मटर को उबालने के लिये आग पर रख दीजिये, एक सीटी आने के बाद 3-4 मिनिट धीमी आग पर पकाइये, गैस बन्द कर दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. जीरा डालकर भुनने दीजिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और लाल मिर्च डालकर हल्का सा भूनिये, अब इस मसाले में उबले हुये मट एक कटोरी पानी (आवश्यकतानुसार पानी) और खटाई मिला दीजिये, धीमी आग पर 4-5 मिनिट पकाइये. टेस्ट करके अपने अनुसार नमक और खटाई की मात्रा को ठीक कर लीजिये. रगड़ा तैयार है.
पेटिस बनाने के लिये
आलू को उबाल कर छीलिये, ब्रेड स्लाइस को पानी में भिगोइये, आलू और ब्रेड को मैस करके मिला लीजिये. नमक डालिये और मिश्रण को आटे के तरह गूथ कर तैयार कर लीजिये.
नान स्टिक कढ़ाई या तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये, मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालिये, हाथ से गोल करके, हथेली पर रखकर, दबाकर चपटा कीजिये, और कम तेल (शैलो फ्राई) में दोनों तरफ ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिये.
प्लेट में इस तरह लगायें
एक प्लेट में 2 पेटिस रखिये, एक बड़ा चम्मच रगड़ा डालिये, इसके ऊपर हरी चटनी, और मीटी चटनी डालिये, अगर आप दही पसन्द करें तो फैटा हुआ दही डालिये, कटे हुये हरे धनिये डालकर सजाइये, और चाट मसाला डालकर स्वाद बढाइये. आप स्वाद के लिये इसके ऊपर बेसन के सेव भी डाल सकते है. प्याज खाते है तो इसे भी कतर कर डाल लीजिये. आपकी रगड़ा पेटिस (Ragda Petis) तैयार है, खाइये और बताना न भूलिये कि चाट कैसी है?
कमेंट (111)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शाजिया, ये रैसिपी सूखी पीले मटर से बनाई जाती है, लेकिन आप हरे मटर के दाने से बनाना चाहती है तो बना सकती है वह भी बहुत स्वादिष्ट बनेगी.
Please Provide Us All Updates on Facebook
This recipe I used to feel very time consuming and difficult to make.but the way you have described it , very easy. I'll try at home but pls let me know how to make meethi Chutny and hari chuttany by today evening or tomorrow morning so that I'll try it tomorrow and enjoi it while watching the match
sheetal shind
निशा: शीतल, आप चटनी/अचार कालम में चटनी पर क्लिक करके, मीठी, हरी और विभिन्न प्रकार की चटनी की रैसिपी देख सकती हैं.
thanks & regards
निशा: मीनाक्षी, पेटीज को शेप देन के लिये बाजार में सांचे का प्रयोग किया जाता है, आप सांचे का प्रयोग करके उस तरह की पेटीज बना सकती हैं.
निशा: भावना, जी मैं लिखूंगी.
निशा: कतई नहीं. आप किसी भी रेसीपी को अपने पसंद के हिसाब से बनाईये.
I was somewhat in dielemma that how to deep fry tomatoes directly because of water content in tomatoes. Now after reviewing another site I got to know that agar hum log besan me tamatar ko pura lapet kar pahle fry kar lein aur baad me use half cut karke stuffing karke tave par seink lein to ye zyada delicious bhi banega. Please mujhe suggest kariyega main sahi hun ya galat. Thanks
निशा: पल्लवी, टमाटर बेसन में लपेट कर डीप फ्राई करने पर फट सकते हैं.
निशा: कुसुम, पूरन पोली की रैसिपी विशेष कालम में दी गई है. खाखरा की रैसिपी मैं लिखूगी.
yeh suke pile matar kahan milte hai?
plz. reply
निशा: जीया, मै वैजिटेरियन हूँ.
plz mujhe pizza banane ki recipe bataye
mene aaj mehthi ke ghate banae bahut aache bane thanx nisha ji. aap ne to muje bahut acha khana banana sikha diya he. thanx thanx thanx nisha ji.
aap ko mene pahle bhi likha tha ki aap piza ki receipe bataiye lakin aap ne koi jawab nahi diya. plzzzzzz piza ki receipe bataiye .
निशा: जी हां मैं ये लिखूगी.
Organization, pictures and details of recipes are very impressive with very easy navigation....
I would really appreciate your effort and am heartily thankful for recipes....
निशा: गुलाब जामुन की चाशनी के लिये चीनी में उसकी आधी मात्रा का पानी मिलाइये और बहुत देर तक मत उबालिये, जैसे चाशनी उंगलियों पर चिपकने लगे आग बन्द कर दीजिये.