मोहन थाल Mohan Thal Recipe

📅 20 जून 2008 👁 5.2 लाख बार देखी गई 💬 105 कमेंट ★ 3.5 (8216)

Mohan Thal Recipe
मोहन थाल बेसन मावा और ड्रायफ्रूट्स से बनने वाली एक पारम्परिक मिठाई है. कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण जी को यह मिठाई बहुत प्रिय थी. इस मिठाई को बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये आज हम मोहन थाल मिठाई (Mohan Thal Recipe) बनायें.

Read -  Mohan Thal Recipe In English

आवश्यक सामग्री (Ingredients for Mohan thal)

  • बेसन - 100 ग्राम (एक कप)
  • घी - 100 ग्राम (आधा कप)
  • दूध - 2 टेबल स्पून
  • चीनी - 200 ग्राम ( एक कप)
  • मावा - 100 ग्राम (आधा कप)
  • काजू - 10 (छोटे छोटे टुकड़े में काट लें)
  • बादाम - 10 (बारीक काट लीजिये)
  • पिस्ता - 15 ( बारीक काट लीजिये)
  • छोटी इलाइची - 5-6 ( छील कर पीस लीजिये)

विधि How to make Mohan Thal

mohanthal2_549790833.jpg बाजार में बेसन दो तरह का आता है, एक बारीक पिसा हुआ और दूरा मोटा पिसा हुआ. मोहन थाल बनाने के लिये मोटा बेसन अच्छा रहता है.
किसी बर्तन में बेसन को छान लीजिये और 2 छोटी चम्मच घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मिला दीजिये, अब दूध डाल कर आटे जैसा गूथ लीजिये. ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. इससे बेसन के कण फूल जाते हैं.

चीनी में, चीनी की मात्रा का आधा पानी (100 ग्राम) मिलाइये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, (थोड़ा सा बादाम और पिस्ता बचा लीजिये जो हम मिठाई के ऊपर डाल कर सजायेंगे). सभी मेवे और इलाइची इस चाशनी में डाल दीजिये.

भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गूथे हुये बेसन को घी में डाल कर भूनिये, घी से अच्छी महक आने लगे, जब बेसन हल्का भुना हो, तभी उसमें मावा मिला दीजिये और भूनिये. बेसन और मावा ब्राउन होने के बाद चाशनी मिलाइये, करीब 6-7 मिनिट तक पकाइये, किसी प्लेट या थाली को घी से चिकना कीजिये, मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक सा फैला दीजिये. ऊपर से बारीक कटे हुये बादाम और पिस्ते डाल दीजिये. ( 3-4 घंटे में यह मिश्रण जम जायेगा).

जमे हुए मिश्रण से अपने मन पसन्द आकार के पीस काटिये, मोहन थाल तैयार है. बहुत ही स्वादिष्ट मोहन थाल (Mohan Thal ) बना है, सुबह शाम कभी भी खाइये. बचे हुये मोहन थाल को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये 15 -20 दिनों तक आप इसे खा सकते हैं.

Mohan Thal Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (8216 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (105)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

महेश चन्द्र कशिक
आपका ब्लोग व उस पर दी हुयी सभी रेसिपियां अति उतम है।
gauravi
wow.... very nice recipe... aur aap ne itna simplify kar diya hai... thanks... :-)
SIMRAN
hello nishaji today i made mohanthal i used half measurement but i felt ki ghee todha jayeda ho gaya aur mere danedar banti hai jab hum besan ko bhunte hai to wo danedar hota hai, kya aisa hi hota hai?
निशा: सिमरन, बेसन दानेदार ही हो जाता है.
Naz
Hello Nishajii,
Mohanthal meri favorite sweet hai lekin yahan europe ma mava nahin milta haan milk bahot jyada ghadha hota hai to kya mava ki jagha main milk use kar sakti hun?

निशा: नाज आप मोहन थाल बनाने में दूध का प्रयोग कर सकती हैं.
DINESH
aapki mohanthal dish hame bahut priye hai .hum eisa teste kiya bhuat acchi bani thi . thank
Bhavana
Hi,Nisha Thanks for this recipe as i was looking for it this is my favourte sweet as i want it to make it on diwali.Thanks a lot.Very very happy Diwali.
madhuri
wonderful i want to ask u r u madhuklikas doughter. if it is so i will be more happy because she is my friend. we did not met since last 18 een years.
neelan van kessel
hallo nisha ji,

mere yahan khoya nahi milta to kya mithai banane ke liye mein kalakand ka use kar sakti hun??

usr plzz diwali ki kuch recepies batayen
plz batayen kyunki mien diwali par mohan thal banana chahti hun
neelam van kessel
hallo nisha ji,

mere yahan khoya nahi milta to kya mithai banane ke liye mein kalakand ka use kar sakti hun??

usr plzz diwali ki kuch recepies batayen
leena kapoor
hi dear i would like to thanks a lot for giving us excellent receipes.Yesterday i made mohan thal,it turns out excellent.thanks a lot.One thing i would like you please give us in measuring cups measurements also because i do not have weighing scale.I will be obliged if you help me.thanks and keep the good work.
Sheetal
nice to read i like it but i do not know how to prepare now i will prepare but i want to ask u how we will come to know that mohan thal is ready to put in the thali some trick will be there.Please tell me
raza alam
bahot achchi recispi uske lea dhanayabad
पंकज सुबीर
हुम्‍मममम ख़ुश्‍बू ही से लग रहा है कि कुछ बहुत ही स्‍वादिष्‍ट सा पकवान है । हमारे यहां भी ये बनता है पर तरीका शायद दूसरा है हमारे यहां पर बेसन के रोट बना के घी में तलते हैं फिर कूटते हैं और फिर बनाते हैं । मगर लगता है कि ये ज्‍यादा स्‍वादिष्‍ट होगा जो आपने बताया है चलिये गुरूपूर्णिमा पर आपके ( गुरू) नाम से प्रयोग करते हैं ये बनाने का । मूंगफली का हलवा बनाने का तरीका भी बताइये वो मेरा पसंदीदा पकवान है पर मुझे बनाना नहीं आता है ।
munish
This is really something i'd love to try , not only eating ,but reading the recipe aloud in Sunday special edition of Art of Reading.
समीर लाल
यह नई चीज है हमारे लिए. अबके बना कर रखियेगा, जब घर आŠৠँगा. पिछली बार की सारी डिश याद है मुझे. हम नहीं ट्राई करेंगे यह, जब तक आपके हाथ से खा न लें. हक बनता है हमारा. :)