बिना ग्रेवी वाले कढाही छोले मसाला । Quick Chole masala Kadai Chole | Kabuli Chana Masala

📅 16 जनवरी 2019 👁 63.7 हज़ार बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 2.4 (32)

जब कुछ झटपट से बनने वाला स्वादिष्ट खाने का मन करे तो कढ़ाई छोले एक बहुत अच्छा आप्शन है. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kadai Chole

काबुली चना - 1 कप  

टमाटर - 2 (150 ग्राम)

हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून

अजवायन - ¼ छोटी चम्मच

जीरा - ¼ छोटी चम्मच

हरी मिर्च - 5 (बारीक कटी हुई और लम्बाई में कटी हुई)

अदरक - ½ इंच टुकड़ा

लाल मिर्च पाउडर - ½

बेकिंग पाउडर - ⅛ छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच

अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

गरम मसाला पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

नमक - 1 छोटी चम्मच

घी - 2 टेबल स्पून 

विधि - How to make Kadai Chole

चनों को अच्छे से धोकर रात भर पानी में भीगने रख दे.

चनों को धो कर कुकर में भरें, 1/2 कप पानी, 1/2 छोटी चम्मच नमक और बेकिंग सोडा मिला दें और टी बैग भी डाल दें.  कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दें. कुकर में सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये और प्रेशर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये.

कुकर का प्रेशर खत्म होने पर कुकर खोलें ओर चनों को छान कर अतिरिक्त पानी हटा दीजिए.

टमाटर को बड़ा-बड़ा काट लीजिए.

Kadai chole

पैन में 2 टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये. घी गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद अजवायन, डाल कर गैस बंद कर दीजिए अब कटी हुई हरी मिर्च और लम्बाई में कटी मिर्च और लम्बाई में कटा अदरक भी डाल कर हल्का सा भून लीजिए. चने डाल दीजिए अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनियाँ पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, कटे हुए टमाटर और बारीक कटा हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिक्स कर दिजिए.   

कढा़ई छोले बन कर तैयार हैं. छोलों को प्याले मे निकाल लीजिये. स्वादिष्ट छोले को पूरी, परांठा या जैसे चाहें परोसिये और खाइये. आपको इनका स्वाद बहुत पसंद आएगा. 

सुझाव

  • घी के बदले तेल भी ले सकते हैं.

  • एक चम्मच चाय को कपड़े में बांध कर डाल सकते हैं या सूखे आंवलों को भी किसी कपड़े में बांध कर छोले में डाल सकते हैं

  • अमचूर के बदले अनारदाना भी ले सकते हैं. 

  • अगर आप प्याज पसंद करते हैं तो 1 प्याज बारीक कतर कर डाल सकते हैं. 

Quick Chole masala Kadai Chole | बिना ग्रेवी वाले कढाही छोले मसाला । Kabuli Chana Masala

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.4 / 5 (32 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

aaska
टिप्पणीyammy hai dakhane me to khane me to mazza hi aa jaga
NishaMadhulika
aaska जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
minaz
i try this
NishaMadhulika
minaz जी, बहुत बहुत धन्यवाद.