साबुत मोठ करी । Punjabi Sabut Moth Dal | Matki - Mat Beans Recipe

📅 3 मई 2018 👁 65.5 हज़ार बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 2.9 (13)

पंजाब और राजस्थान में मटके की दाल के नाम से मशहूर मोठ की दाल, आपको कराए एक अलग स्वाद का अनुभव.

Read- Moth Dal | Matke ki Dal

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moth Dal 

  • मोठ की दाल- ½ कप (100 ग्राम)
  • टमाटर- 1 (100 ग्राम)
  • घी- 2 से 3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • हींग- ½ पिंच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच से कम
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- ½ छोटी चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा- 1 पिंच

विधि - How to make Matke ki Dal 

मोठ की दाल को अच्छे से साफ करके धोकर 8 घंटे या रात भर के लिए भिगोकर रख दीजिए. बाद में, इसमें से अतिरिक्त पानी हटा दीजिए.

टमाटर का पेस्ट तैयार कर लीजिए. 

कुकर में भीगी हुई मोठ दाल, 2 कप पानी, नमक, आधा हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर दीजिए. कुकर बंद करके दाल को 1 सीटी आने तक पकने दीजिए. इसके बाद, दाल को और 5 मिनिट धीमी आंच पर पका लीजिए. फिर, गैस बंद कर दीजिए और दाल को कुकर का प्रैशर खत्म होने तक कुकर में रहने दीजिए. 

मसाला तैयार कीजिए
पैन में घी गरम कीजिए. घी में जीरा डालिए और धीमी आंच करके हींग, बचा हुआ हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. मसाले को हल्का सा भूनकर इसमें टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. मसाले से घी अलग होने तक इसे भून लीजिए. 

भुने मसाले में दाल डालकर मिक्स कर दीजिए. गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. दाल को ढककर 2 मिनिट पका लीजिए. 

मोठ दाल के ऊपर थोड़ा सा घी, हरा धनिया और बारीक पतले कटे अदरक डालकर गार्निश कीजिए. इसे चपाती, नान या चावल के साथ सर्व कीजिए. यह दाल पाचन के लिए भी अच्छी होती है. इस दाल को बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को दे सकते हैं. 

सुझाव

  • बेकिंग सोडा डालने से दाल जल्दी उबल जाती है. 
  • तीखा खाने वाले लाल मिर्च पाउडर ज्यादा मात्रा में ले सकते हैं और बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो मिर्च कम या ना डालें.
  • घी की जगह तेल भी ले सकते हैं. 

Punjabi Sabut Moth Dal | साबुत मोठ करी । Matki - Mat Beans Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (13 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kamisa
????????????????????
Healthy भी और Tasty भी
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Kamisa
Rajni rawat
Moth dal very tasty mam. It's very tempting in your cooking pan also give ideas of cooking pans
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Rajni rawat