जलजीरा पाउडर - Jal Jeera Powder recipe - Jal Zeera Recipe

गर्मियों में तुरंत राहत पाने का अचूक पेय- जलजीरा. इसे बनाने में थोड़ा समय ज्यादा लग जाता है लेकिन आपके पास जलजीरा पाउडर पहले से तैयार रखा हो, तो यूं चुटकियों में आप जलजीरा के स्वाद का आनंद उठा सकते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jal Zeera Recipe
- पुदीना पाउडर - 20 ग्राम (4 छोटी चम्मच)
- भुना जीरा - 20 ग्राम (4 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च - 10 ग्राम (2 छोटी चम्मच)
- सिट्रिक एसिड - 15 ग्राम (2 छोटी चम्मच)
- अदरक पाउडर - 5 ग्राम (1 छोटी चम्मच)
- हींग - 1 ग्राम (¼ छोटी चम्मच से आधी)
- बड़ी इलायची - 4 (2 ग्राम)
- काला नमक - 15 ग्राम (3 छोटी चम्मच)
- नमक - 20 ग्राम (2 छोटी चम्मच)
विधि - How to make Jal Jeera Powder
जल जीरा पाउडर बनाने के लिए मिक्सर जार में पुदीना पाउडर, भुना जीरा, काली मिर्च, सिट्रिक एसिड, अदरक पाउडर, हींग, बडी़ इलायची, काला नमक और सादा नमक डाल दीजिए. सभी मसालों को बारीक पीस लीजिए. मसालों को बारीक पीसने के बाद इन्हें छलनी से छान लीजिए. जल जीरा पाउडर तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए.

इतनी सामग्री से 100 ग्राम जलजीरा पाउडर बन जाता है और यह 20 से 22 गिलास जलजीरा बनाने के लिए पर्याप्त है. जलजीरा पाउडर को एअर टाइट कन्टेनर में रखिये और 6 महिने तक प्रयोग में लाइये.
जब भी जल जीरा बनाना हो, तब एक गिलास में 1 छोटी चम्मच जलजीरा पाउडर, आइस क्यूब, 1 कप पानी डालकर मिक्स कीजिए. ऊपर से 1-2 छोटी चम्मच रायते वाली बूंदी डालकर सर्व कीजिए.
कमेंट (4)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mene aap ki bahut si receipi dekhi bhi or usko mene try bhi kiya mujhe bahut achha laga mujhe bhi sikhne ko mila ab mujhe
Chikan kofty kese banaye jate ha iski receipi chahiye! Dhanywad
Abdul haseeb from mascut