फ्रेश मिन्ट मुहितो । Fresh Mint Mojito | Virgin Mojito Syrup

गर्मी के दिनों में ताजगी के लिए फ्रेश मिन्ट मुहितो सीरप बनाकर फ्रिज में रख लें और जब भी मन करे, तब तुरंत इसमें सोडा, बर्फ डालकर मुहितो को मज़े से पिएं.
Read- Fresh Mint Mojito | Virgin Mojito Syrup
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Virgin Mojito Syrup
- पुदीने के पत्ते- 800 ग्राम
- नींबू- 1 किलोग्राम (24)
- चीनी- 1 किलोग्राम
विधि - How to make Fresh Mint Mojito
नींबू को धोकर पानी सुखाकर ले लीजिए. प्रत्येक नींबू को आधा करते हुए काट लीजिए. एक प्याले में इन कटे हुए नींबू का रस निकाल लीजिए.
मुहितो बनाने के लिए चाशनी तैयार कीजिए. किसी बर्तन में चीनी और 2 कप पानी डाल दीजिए. चीनी घुलने तक इसे पकने दीजिए और बीच-बीच में इसे चमचे से चलाते रहिए. चीनी के पूरी तरह से घुल जाने के बाद चाशनी को चैक कीजिए. चाशनी को चम्मच से गिराकर देखिए, आखिरी बूंद में तार बनता नजर आना चाहिए, तो तार वाली चाशनी तैयार है. लेकिन इस चाशनी को थोड़ा और पकाकर गाढ़ा कर लीजिए क्योंकि इसमें नींबू का रस और पुदीने का रस मिलाने के बाद यह और पतली हो जाएगी.
चाशनी के गाढ़ा होने पर इसमें 1 टेबल स्पून नींबू का रस डालकर मिला दीजिए. चाशनी को एकदम तीन तार की चाशनी की तरह तैयार कर लीजिए. इसकी कन्सिस्टेन्सी चैक करने के लिए चम्मच से चाशनी गिराकर देखिए, यह बिल्कुल तार की तरह गिरनी चाहिए. चाशनी तैयार होने पर गैस बंद कर दीजिए और चाशनी को ठंडा होने दीजिए.
पुदीने के पत्ते पीसने के लिए मिक्सर जार में जितने पुदीने के पत्ते आ जाए, उतने डाल लीजिए और नींबू का रस डालकर बारीक पीस लीजिए. इसी तरह सारे पुदीने के पत्ते पीसकर प्याले में निकाल लीजिए. बचा हुआ नींबू का रस भी इसी में मिला लीजिए.
चाशनी के पूरी तरह ठंडा होने के बाद, पिसे हुए पुदीना को चाशनी में डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इसके बाद इसे छान लीजिए. सीरप को एक बॉटल में भर लीजिए. फ्रेश मिन्ट मुहितो सीरप तैयार है.
मुहितो सर्व करने के लिए गिलास में बर्फ के टुकड़े डालिए. इसके बाद, 3 टेबल स्पून मुहितो सीरप और सोडा डाल दीजिए. ऊपर से नींबू की स्लाइस और पुदीने के पत्ते डाल दीजिए. ठंडा-ठंडा फ्रेश मिन्ट मुहितो तैयार है.
मुहितो सीरप को फ्रिज में रखकर 2 से 3 महीने तक यूज कर सकते हैं.
सुझाव
- चाशनी में नींबू का रस डालकर मिलाने से यह बाद में दाने के रूप में नही जमती है.
- छानने के बाद बचे हुए पल्प को फिर से पीसकर छानकर इसे चाशनी में मिला सकते हैं.
Fresh Mint Mojito | फ्रेश मिन्ट मुहितो । Virgin Mojito Syrup
कमेंट (14)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।