मक्की की रोटी आसानी से बनाइये | Makki ki Roti | Makki di Roti easy recipe

📅 9 जनवरी 2018 👁 63.7 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 4.3 (180)

सर्दियों के मौसम में गरमागरम मक्की की रोटी और सरसों का साग मिल जाएं, तो मज़े ही आ जाते हैं. लेकिन कुछ लोगों को मक्की की रोटी बनाने में काफी असुविधा होती है. आइए आज हम मिलकर मक्की की रोटी आसानी से बनाएं और सभी के साथ चाव से खाएं.

Read- Makki ki Roti | Makki di Roti easy recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki di Roti easy recipe

  • मक्की का आटा- 2 कप (300 ग्राम)
  • गेहूं का आटा- 1/2 कप (75 ग्राम)
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • घी- 2 टेबल स्पून
  • नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अजवायन- 1/2 छोटी चम्मच
  • तेल- 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Makki ki Roti

बड़े प्याले में मक्की का आटा और गेहूं का आटा लीजिए. इसमें बारीक कटा हरा धनिया, अजवायन, नमक और तेल डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए और हल्के गुनगुने पानी से नरम आटा तैयार कर लीजिए. ‘मक्की का आटा बाइन्ड करने के बाद, इसे 3 से 4 मिनिट मसल लीजिए. इतना आटा लगाने में 1 कप से 1 छोटी चम्मच कम पानी लगा है. आटे को ढककर 10 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि ये सैट हो जाए.

आटा सैट होने पर हाथ को घी से चिकना करके आटे को 2 मिनिट और मसल लीजिए. आटे से थोड़ा सा आटा लीजिए. इसको मसलते हुए गोल लोई तैयार कर लीजिए और थोड़ा सा दबाकर सूखे आटे में लपेट लीजिए. लोई को दोनों हाथों की उंगलियों से थोड़ा सा बड़ा कर लीजिए. इसे सूखे आटे में फिर से लपेटिए, अतिरिक्त आटा झाड़ दीजिए. रोटी को हल्के हाथ से मोटा बेल लीजिए. फिर, इसे हाथ में उठाकर दोनों हाथों के बीच थपकी देते हुए हल्का बड़ा लीजिए. इससे रोटी पतली भी हो जाएगी और अतिरिक्त सूखा आटा झड़ भी जाएगा.

तवा गरम कीजिए. गरम तवे पर रोटी सिकने के लिए डाल दीजिए. इसी बीच, दूसरी रोटी भी बिल्कुल इसी तरह से बेलकर तैयार कर लीजिए.

तवे पर सिक रही रोटी जब ऊपर से गहरे रंग की लगने लगे, तो इसे पलट दीजिए और रोटी को दूसरी तरफ से हल्की ब्राउन चित्तियां आने तक सिकने दीजिए. बाद में, तवे पर से इस रोटी को उठाइए और उस पर दूसरी रोटी डाल दीजिए. दूसरा चूल्हा अॉन करके पहले वाली रोटी को सीधे आंच पर चिमटे से घुमा घुमाकर दोनों ओर अच्छी ब्राउन चित्तियां आने तक सेक लीजिए. दूसरी रोटी को भी इसी तरह सेक लीजिए.

सिकी हुई रोटी पर घी लगाकर प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिए या सीधे खाने वाले की थाली में परोस दीजिए. सारी रोटियां इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिए.

मक्की की स्वादिष्ट रोटियां तैयार हैं. इन गरमागरम रोटियों के साथ सरसों का साग, हरे मटर की दाल या कोई भी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी परोसिए. साथ में गुड़ जरूर सर्व कीजिए.

सुझाव

  • रोटी अपने पसंद के अनुसार थोड़ी सी छोटी या बड़ी बना सकते हैं. 
  • अगर लोई को सीधे बेल लें, तो रोटी की किनारे फट जाते हैं. इसलिए लोई को पहले हाथ से बड़ा जरूर लें. 
  • ये रोटियां सिकने में समय ज्यादा लेती हैं. इसलिए दो चूल्हों पर बनाना ज्यादा सही रहता है.

Makki ki Roti | मक्के की रोटी आसानी से बनाईये । Makki di Roti easy recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.3 / 5 (180 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rekha Vats
Nice recipe Ma'am. I will try this roti soon. My husband likes this roti toomuch.

निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anushka Verma
Wah Nisha Auntyji aapne to kitni aasan si vidhi bata di. Main jab bhi yeh roti banati hoon, hamesha tut jati hai ya fat jati hai. Hath se meri mummy banaya karti thi main bhi vaise hi koshish karti thi par ajeebo garib nakshe ki jali kati rotiya banti thi. Ab main aapke tarike se try karoongi.

निशा: अनुष्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.