सोयाबीन स्टिक नमकीन । Soya Stick Namkeen | Soya Bean sticks

📅 28 दिसंबर 2017 👁 46.5 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 3.0 (203)

क्रिस्पी और टेस्टी सोयाबीन स्टिक नमकीन, बच्चों को बेहद पसंद आए, बड़े तो इसको चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक के साथ झट से चट कर जाएं.

Read- Soya Stick Namkeen | Soya Bean sticks

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soya Bean sticks

  • सोयाबीन का आटा - 1 कप (100 ग्राम)
  • बेसन- 1 कप (100 ग्राम)
  • तेल- 4 टेबल स्पून और सोया स्टिक्स तलने के लिए
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च- ½ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
  • हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • अजवायन- ½ छोटी चम्मच
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा- ⅓ छोटी चम्मच

विधि - How to make Soya Stick Namkeen

सोयाबीन का आटा और बेसन एक प्याले में डाल दीजिए. इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, हल्दी पाउडर, अजवायन, जीरा, धनिया पाउडर और नमक डाल दीजिए. साथ ही बेकिंग सोडा और 4 टेबल स्पून तेल भी डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चपाती के आटे जैसा नरम आटा गूंथ लीजिए. इतना आटा लगाने में ¾ कप पानी का इस्तेमाल किया है. आटे को 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए.

15 मिनिट बाद आटे के सैट होने पर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर इसे मसल लीजिए. साथ ही कढ़ाही में तेल गरम होने रख दीजिए.

सोया स्टिक्स बनाने के लिए चकली मशीन लीजिए और इसमें स्टार वाली जाली लगाकर फिक्स कर लीजिए. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर थोड़ा सा आटा निकालकर लंबाई में करके मशीन में डाल दीजिए. पिस्टन को लगा दीजिए. सोया स्टिक्स बनाने के लिए मशीन तैयार है.

एक थाली को घी से चिकना कर लीजिए. इस पर लंबे लंबे सोया स्टिक्स मशीन से बनाकर डालिए.

तेल गरम होने पर थोड़ा सा आटा डालकर देख लीजिए कि तेल मीडियम हाई गरम है या नही. सोया स्टिक्स को 2 से 2.5 इंच के लंबे टुकड़ों में काटकर तेल में डालते जाएं. इन स्टिक्स को गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर तलिए. इसी बीच, मशीन से बाकी सोया स्टिक्स थाली में बना लीजिए.

अच्छे से सिक जाने पर सोया स्टिक्स को कलछी से उठाते हुए कढ़ाही के किनारे पर रोकिए ताकि इसमें से अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए और स्टिक्स निकालकर प्लेट में रख लीजिए. सारे स्टिक्स इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिए.

एक बार के सोया स्टिक्स तलने में 4 से 5 मिनिट लग जाते हैं.

क्रंची टेस्टी सोयाबीन स्टिक्स तैयार हैं. इन्हें पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे 2 से 3 महीने तक खाते रहिए.

सुझाव

  • आटा बहुत ज्यादा सख्त या अधिक नरम नही हो.
  • स्टिक्स तलने के लिए तेल मीडिय हाई गरम होना चाहिए और आंच भी मीडियम ही हो

Soya Stick Namkeen | सोयाबीन स्टिक नमकीन | Soya Bean sticks

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (203 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Archana bhushan
Mam
Aap ki har recipe awesome hai aur banana v easy hai
I am your biggest fan mam
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Archana bhushan
MOHINI
MAM
PLEASE TILGUD KI POLI JO SANKRANTI PAR BANATE VO BANAKE SIKHA DIJIYE NA

निशा: मोहिनी जी, अगर आप पूरन पोली की बात कर रही हैं तो दाल गुड़ से बनी रेसिपी मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर दी हुई है आप उसी प्रकार तिल गुड़ की पोली भी बना सकती हैं. मैं जल्द ही तिल गुड़ की पोली भी बनाने कि कोशिश करूंगी.
santosh
Wow mam nice and crispy recipe. thank you

निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Anvekhsa Banerjee
Nice recipe Nisha Aunty. I was searching something related to Soyabean flour and you have posted a very good tea time snacks. I will surely try it out.

निशा: अन्वीक्षा जी, मुझे खुशी है कि आपको मेरी रेसिपी पसंद आई आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Kashyap
Hello Ma'am. Huma dono ka naam same hai par humare gun bilkul bhi nahi milte. Main bahut hi khrab cook hoon. achche se nahi bana pati hoon. Kabhi kabhi kuch sahi banta hai to husband tareef kar dete hai par bachche unhe to hamesha kuch naya aur alag hi chahiye. Har samay snacks khana xhahte hai aur bahar ke khane se jaldi bimar pad jate hain. Aone bahut hi achchi recipe batayi hai. Is weekend main banakar rakh doongi aur fir snacks ki koi tension hi nahi.
निशा: निशा जी, एसा तो होता है , एक ही नाम वाले लोग अलग अलग स्वाभाव और गुण वाले होते है लेकिन आप नई रेसिपी सर्च करके बच्चों के लिये बना रही है बहुत बहुत धन्यवाद.