तिल सूजी की बर्फी । Til Sooji Barfi | Sesame Semolina Burfi Recipe

📅 25 दिसंबर 2017 👁 40.1 हज़ार बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 3.3 (240)

सर्दी के मौसम में स्वास्थ्यवर्धक तिल के व्यंजन पारंपरिक रूप से बनाए जाते हैं. तो क्यूं ना आज ज़ायके से भरपूर तिल सूजी की बर्फी बनाकर सभी को खिलाई जाए. 

Read- Til Sooji Barfi | Sesame Semolina Burfi Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sesame Semolina Burfi Recipe

  • तिल - 1 कप (150 ग्राम)
  • सूजी - 1 कप (180 ग्राम)
  • चीनी - 1 कप (225 ग्राम) 
  • घी - ½ कप (125 ग्राम)
  • पिस्ते - 1 टेबल स्पून 
  • बादाम - 1 टेबल स्पून 
  • घी - 2 टेबल स्पून 
  • इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Til Sooji Barfi

बर्फी बनाने की शुरूआत तिल भूनने से कीजिए.  इसके लिए पैन गरम कीजिए. इसमें तिल डालकर लगातार चलाते हुए तिल को हल्का सा फूलने और जरा सा रंग में बदलाव आने तक भून लीजिए. भुने तिल कोे प्लेट में निकाल लीजिए.

कढ़ाही में घी डालकर इसमें सूजी डाल दीजिए और सूजी को लगातार चलाते हुए धीमी-मीडियम आंच पर हल्की ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए. सूजी भुन जाने पर इसे भी प्लेट में निकाल लीजिए.

पिस्तों को पतला-पतला काट लीजिए और बादाम को भी बारीक काटकर तैयार कर लीजिए.

चाशनी बनाएं
पैन में चीनी और ⅓ कप पानी डालकर चीनी के पानी में घुलने के बाद 1 से 2 मिनिट तक पकाएं. चाशनी में से तार निकलने पर चाशनी बनकर के तैयार है. गैस धीमी कर दीजिए और इसमें भूनकर रखी हुई सूजी और तिल डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए.

इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए बादाम डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए. फिर, गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए. एक थाली को थोड़े से घी से चिकना कीजिये. मिश्रण को थाली में डालकर फैलाइये और बारीक कटे हुए पिस्तों से इसे सजा दीजिए. बर्फी को ठंडा करने के लिये रख दीजिये. मिश्रण के जम जाने पर इसे चाकू की सहायता से अपने मनपसन्द आकार के टुकड़ों में काट लीजिये.

तिल सूजी की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है. बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रखिये और 1 माह तक जब भी आपका मिठाई खाने का मन हो, बर्फी निकालिये और खाइये.

सुझाव

  • आप बर्फी में मेवे अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते हैं और  चाहे तो ड्राई फ्रूट्स के बिना भी बर्फी बना सकते हैं.
  • तिल ज्यादा न भूनें क्योंकि ज्यादा भूनने पर तिल कड़वे हो जाते हैं. ये बस  2 से 3 मिनिट में ही भुन जाते हैं. 

Til Sooji Barfi | तिल सूजी की बर्फी । Sesame Semolina Burfi Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (240 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Lakshmi
Ma'am, can we use jaggery instead of sugar here?
NishaMadhulika
निशा: लक्ष्मी जी, आप गुड़ का उपयोग भी कर सक्ती हैं.
sikha bhatia
hello nisha mam, apne jo quantity likhi hai agar hame usse kam banani ho to kya ky kitna kitna kam hoga
VIPUL GUPTA
first of all, thank you ma'am, mai bhi apko near about 2 yr se follow kar rha hu,and aur ap aise hi easy recipe day scholar boys ko share karte rahiye.

निशा: विपुल जी, रेसिपी पसंद करने के लिए और आपके इन प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
mahek
Mam
Apne gram mai alag btaya hai aur cup mai alag contity
Kia cup ka size alag hai
Plz reply mam

निशा: महक जी, दी हुई सामग्री का माप दोनों तरह से लिया गया है आप जैसे चाहें उस अनुपात का उपयोग कर सकती है.
Shivani
Kya chashni ek taar ki banani hai ya do taar ki?
Thank you for all the recipes . I dont eat onion and garlic. Your recipes are really helpful.

निशा: शिवानी जी, 1 तार की चाशनी बना लीजिए.
Shivani
Kya suji ko Pani me pakaya nahi. Kya ye kachchi nahi lagegi?

निशा: शिवानी जी, सूजी को घी में भूना गया है जिस कारण वह कच्ची नहीं रहती है.
Kiran
Nice artical

निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vanisha Rai
Nice recipe aunty. Main apko 4 sal se follow kar rahi hoon. apki sabhi recipes mujhe aur mere family ko best lagti hain. sabhi hamesha nayi nayi dishes ki demand karte rehte hai mai apki site se hi dekhkar banaya karti hoon aur mujhe tareef bhi milti hai ki wah vanisha tu to perfect ho gayi hai NishaMadhulika dejkh dks kar

निशा: वनिशा जी, आपके इस प्यारे से कमेंट के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Rishi
Hi, nishaji, yeh to bahut hi achchi recipe hai. mereimom bachpan mein banaya karti thi. ab to mujhe naseeb nahi ho pati hai. Main khud try karoonga. til kadve to nahi lagenge.

निशा: ऋषी जी, तिल कड़वे नहीं लगेंगे. आप इन्हें बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.