साबूदाना बड़ा – Saboodana Vada Recipe – sago vada recipe

साबूदाना वड़े बहुत स्वादिष्ट होते हैं, आप इन्हैं किसी भी छुट्टी के दिन बनाकर घर में सब को खिलाइये, ये सभी को बहुत पसन्द आयेंगे. व्रत में आप इनको फलाहार के रूप में बनाकर खा सकते हैं, लेकिन फलाहारी साबूदाना वड़े बनाने के लिये व्रत का नमक (लाहोरी नमक) का प्रयोग करेंगे. साबूदाना वड़ा बनाने के लिये छोटा साबूदाना ही लीजिये और बड़ी आसानी से साबूदाना वड़ा बना लीजिये.
आईये साबूदाना वड़ा बनाना शुरू करते हैं. (Saboodana Vada, Saboodana Wada, SAGO VADA Sabudana Vada Recipe, sago patties Saboodana Patties, Tapioca patties)
Read - Saboodana Vada Recipe – sago vada recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saboodana Vada
- साबूदाना - 1 कप
- आलू - 4 ( मीडियम आकार के )
- मूंगफली के दाने - आधा कप
- हरी मिर्च - 2 बारीक काट हुई
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Saboodana Vada

साबुदाना को धो कर 2 घंटे के लिये भिगो दीजिये.
मूंगफली के दाने, भुने हुये, छिलका उतारे हुये, दानों को दरादरा पीस लीजिये.
आलू को उबालिये, ठंडा होने के बाद, छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये.
भीगे साबूदाना में अगर अतिरिक्त पानी दिखाई दे रहा है तो निकाल दीजिये. भीगा हुआ साबूदाना, मुंगफली के दाने, आलू, हरी मिर्च, अदरक, गरम मसाला, धनियां पाउडर, हरा धनियां और नमक अच्छी तरह मिला लीजिये. साबूदाना वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा, एक नीबू के बराबर मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, वड़ा को गरम तेल में डालिये, 3-4 वड़े बनाकर कढ़ाई में डालिये और साबूदाना वड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले साबूदाना वड़ा किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछायें और तले हुये वड़े उस पर रख लीजिये. इसी तरह सारे वड़े बनाकर तैयार कर लीजिये.
आपके साबूदाना वड़े तैयार हैं. गरमा गरम साबूदाना वड़े, हरे धनिये की चटनी, य़ा अपनी मनपसन्द चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
Saboodana Vada Recipe – sago vada recipe in Hindi Video in Hindi
कमेंट (163)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
dis recipe is vry gud
i will try it
thanx u soo much.
निशा: भावना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुसुम साबूदाना बड़ा में मूंगफली के दाने का अच्छा स्वाद आता है, अगर आप नहीं डालना चाहते तो नहीं डालें.
निशा: ushadat ji,आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्पिता जी, आपको और आपके हजबेन्ड को मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्पिता जी, तेल अगर अच्छी तरह गरम हो तब वड़े तलने के लिये डाले जाय तो वे नहीं फटते, आपका तरीका बहुत अच्छा है आप नानस्टिक तवे वड़े तलते समय थोड़ा अधिक तेल डालकर वड़े तलेंगी तो वे कुरकुरे भी होंगे, धन्यवाद.
निशा: राखी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता, सारी चीजें अच्छी तरह से मैस कर लीजिये और वड़ा बनाते समय अच्छी तरह दबाकर बाइन्ड कीजिये, तेल तेज गरम हो तभी साबूदाने तलने डालिये, साबूदाने वड़े नहीं फटेंगे.
निशा: सुनीता, साबूदाना, अरारोट और दूसरे स्टार्च से बनाया जाता है, इसे फैक्टरी में बनाया जाता है, साबूदाना किसी पेड़ का फल नहीं है.
निशा: आराधना, इसमें ब्रेड क्रमब्स मिला सकती हैं, व्रत के लिये बना रही हैं तो मूंगफली का पाउडर बना कर मिलाया जा सकता है.
निशा: शीतल किसी भी चटनी आपके मन पसन्द चटनी के साथ खाइये.
mins sabudana banta kaise hai yani konse ped ke lagta hai kya iska koi ped(tree) hai
I think u understand about my question
pl. let me know
निशा: अनिल जी इसकी जानकारी के लिये हम आर्टीकल लिखने की कोशिश करते हैं
निशा: किरन, साबूदाने अच्छी तरह से भीगे न हों या तेल कम गरम हो तब साबूदाने तेल में बिखर सकते हैं.
निशा: अमिशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Plzz or bhi recipe likhiye jo hum fast mai kha sakte hai....
निशा: दीपाली, वेबसाइट पर कई सारी रैसिपी फास्ट के लिये उपलब्ध हैं, मैं और भी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: दीपाली, छोटा साबूदाना यूज कीजिये.
निशा: सही है निधि, साबूदाना बड़ा जीरो आयल रेसीपी नहीं है