कटहल के कोफ्ते – Kathal Kofta Jackfruit Curry Kofta

जब आपको रोजाना एक जैसी सब्ज़ी खाते खाते कोफ्त होने लगे तो फिर कोफ्ते ही बना डालिये. कोफ्ते कटहल के (Kathal ke kofte) हों तो बात ही क्या! आईये आज सर्द सर्द मौसम में गरम गरम कटहल के कोफ्ते (Jackfruit Kofta Curry) बनाये.
Read - Kathal Kofta Jackfruit Curry Kofta Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kathal Kofta
कोफ्ते बनाने के लिये
- कटहल - 300 ग्राम
- आलू - 2 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक काट हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कर किया हुआ)
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून
- नमक - स्वादानुसार
- अरारोट या बेसन दो बड़ी चम्मच
- तेल - कोफ्ते तलने के लिये

सब्जी की तरी के लिये
- टमाटर - 2 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च - 2-3 (मीडियम साइज)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- काजू - 15 -16
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून
विधि - How to make Kathal Kofta (Jackfruit Curry Kofta)
कटहल को धो लीजिये. हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाइये. कटहल को बड़े बड़े टुकड़ों में काट लीजिये.
कटहल और आलू, आधा छोटी कटोरी पानी डालकर, कुकर में उबलने के लिये रख दीजिये. एक सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने पर, कुकर खोलिये, कटहल को ठंडा कीजिये, पानी हटा कर अच्छी तरह मसल लीजिये. आलू छील कर मसल लीजिये. कटहल, आलू, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां, नमक और अरारोट या बेसन सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण (एक छोटे नीबू के बराबर) लेकर गरम तेल में डालिये, 6-7 कोफ्ते एक बार में कढ़ाई में डाल दीजिये. कोफ्तों को ब्राउन होने तक तलिये. कोफ्तों को प्लेट में निकाल लीजिये . फिर से और कोफ्ते कढ़ाई में डालिये, और तलिये. सारे कोफ्ते बना कर प्लेट में रख लीजिये. कोफ्ते तैयार हैं.
कोफ्ते के लिये तरी
काजू को आधा घंटे के लिये पानी में भीगने दीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
एक कढाई में 2 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालिये. अब इस मसाले में, पिसा हुआ टमाटर-काजू का पेस्ट डालकर, तब तक भूनिये जब तक, मसाला दाने दार न हो जाय, और तेल न छोड़ने लगे. भुने हुये मसाले में एक गिलास (300 ग्राम) पानी और नमक डाल दीजिये. तरी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पाकाइये. तरी में गरम मसाला और हरा धनियां डाल दीजिये, थोड़ा सा हरा धनियां सब्जी के ऊपर डालने के लिये बचा लीजिये. सब्जी की तरी तैयार है. तरी में कोफ्ते डाल कर ढक दीजिये, और गैस बन्द कर दीजिये. लीजिये आपकी कटहल के कोफ्ते की सब्जी तैयार है.
कटहल के कोफ्ते की सब्जी को बाउल में निकालिये. छोटे पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डाल दीजिये.गैस बन्द करके, 1/6 छोटी चम्मच लाल मिर्च डाल दीजिये, इस तेल को सब्जी के ऊपर डाल कर तैरा दीजिये. हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. अब गरमा गरम कटहल के कोफ्ते की सब्जी, पराठे, नान, चपाती या चावलों के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (67)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्वाति जी, कटहल में पानी नहीं हो और आप इसमे बेसन ता अरारोट भी मिला रहेहै, मिश्रण पतला नहीं होना चाहिये,मिश्रण थोड़ा सोफ्ट है तो अच्छा है इससे कोफ्ते भी सोफ्ट बनेंगे, और अगर आपको मिश्रण अधिक पतला लग रहा है तब इसमें बेसन या अरारोट और मिला सकते हैं.
निशा: बिलाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजलि जी, यह जानकर बेहद प्रसन्नता हुई. आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चांदनी जी, धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, ये कोफ्ते आलू के साथ बने ज्यदा अच्छे लगते है.
निशा: पल्लवी जी, दही का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: मनु जी, डाल सकते हैं.
निशा: हसीना जी, अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: कंगना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अविधा जी, मेरे परिवार में प्याज नहीं खायी जाती है. मैं ज्यादातर सब्जी के नीचे ये लिखती भी हूँ, कि आप लहसन प्याज पसन्द करते हैं तो आप ये डाल कर सब्जी बनायें.
निशा: गिरीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनी जी, आप इसे बिना काजू के भी बना सकती हैं. ग्रेवी क्रीम, खसखस,मावा,खरबूजे के बीजों से या साधारण टमाटर से ही ग्रेवी बना सकती हैं.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यदि आप प्याज खाते हैं तो एक प्याज और 3-4 लहसन की कली को बारीक काट कर, हींग जीरा भुनने के बाद कटी प्याज और लहसन डालिये, प्याज के हल्के गुलाबी होने तक भून लीजिये, अब सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डाल कर सब्जी बना लीजिये.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
awesome recipee
Very interesting dish
निशा: स्वागतम सावित्री
निशा: स्म्रति जी, अवश्य डाल सकते हैं.
नमस्ते....
मै कल पहली बार कटहल का कोफ्ता बनाई और पहली बार में ही इतना स्वादिस्ट बने...क्या बताउ आपको मैम..मुझे और मेरे पति को तो पसंद आये ही साथ मैंने अपनी पड़ोसन को भी दी वो भी बोली...वाओ...कैसे बनाया इतना स्वादिस्ट कोफ्ता मुझे भी सीखा ना..मैंने कहा ओके..आंटी..!!!!!
इसलिये निशा मैम..मै आपको दिल से बहोत -बहोत धन्यवाद देती हूँ!
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रशान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इम्तियाज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.