कटहल के कोफ्ते – Kathal Kofta Jackfruit Curry Kofta

📅 30 जनवरी 2008 👁 4.6 लाख बार देखी गई 💬 67 कमेंट ★ 4.2 (6272)

Kathal Kofta Jackfruit Curry Kofta

जब आपको रोजाना एक जैसी सब्ज़ी खाते खाते कोफ्त होने लगे तो फिर कोफ्ते ही बना डालिये. कोफ्ते कटहल के (Kathal ke kofte) हों तो बात ही क्या! आईये आज सर्द सर्द मौसम में गरम गरम कटहल के कोफ्ते (Jackfruit Kofta Curry) बनाये.

Read - Kathal Kofta Jackfruit Curry Kofta Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kathal Kofta

कोफ्ते बनाने के लिये

  • कटहल - 300 ग्राम
  • आलू - 2 (मीडियम साइज)
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक काट हुई)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कर किया हुआ)
  • हरा धनियां - एक टेबिल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • अरारोट या बेसन दो बड़ी चम्मच
  • तेल - कोफ्ते तलने के लिये

kathal_ke_kofte_2_968988397.jpg

सब्जी की तरी के लिये

  • टमाटर - 2 (मीडियम साइज)
  • हरी मिर्च - 2-3 (मीडियम साइज)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • काजू - 15 -16
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबिल स्पून

विधि - How to make Kathal Kofta (Jackfruit Curry Kofta)

कटहल को धो लीजिये. हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाइये. कटहल को बड़े बड़े टुकड़ों में काट लीजिये.

कटहल और आलू, आधा छोटी कटोरी पानी डालकर, कुकर में उबलने के लिये रख दीजिये. एक सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने पर, कुकर खोलिये, कटहल को ठंडा कीजिये, पानी हटा कर अच्छी तरह मसल लीजिये. आलू छील कर मसल लीजिये. कटहल, आलू, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां, नमक और अरारोट या बेसन सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण (एक छोटे नीबू के बराबर) लेकर गरम तेल में डालिये, 6-7 कोफ्ते एक बार में कढ़ाई में डाल दीजिये. कोफ्तों को ब्राउन होने तक तलिये. कोफ्तों को प्लेट में निकाल लीजिये . फिर से और कोफ्ते कढ़ाई में डालिये, और तलिये. सारे कोफ्ते बना कर प्लेट में रख लीजिये. कोफ्ते तैयार हैं.

कोफ्ते के लिये तरी

काजू को आधा घंटे के लिये पानी में भीगने दीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

एक कढाई में 2 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालिये. अब इस मसाले में, पिसा हुआ टमाटर-काजू का पेस्ट डालकर, तब तक भूनिये जब तक, मसाला दाने दार न हो जाय, और तेल न छोड़ने लगे. भुने हुये मसाले में एक गिलास (300 ग्राम) पानी और नमक डाल दीजिये. तरी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पाकाइये. तरी में गरम मसाला और हरा धनियां डाल दीजिये, थोड़ा सा हरा धनियां सब्जी के ऊपर डालने के लिये बचा लीजिये. सब्जी की तरी तैयार है. तरी में कोफ्ते डाल कर ढक दीजिये, और गैस बन्द कर दीजिये. लीजिये आपकी कटहल के कोफ्ते की सब्जी तैयार है.

कटहल के कोफ्ते की सब्जी को बाउल में निकालिये.  छोटे पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डाल दीजिये.गैस बन्द करके, 1/6 छोटी चम्मच लाल मिर्च डाल दीजिये, इस तेल को सब्जी के ऊपर डाल कर तैरा दीजिये. हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. अब गरमा गरम कटहल के कोफ्ते की सब्जी, पराठे, नान, चपाती या चावलों के साथ परोसिये और खाइये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (6272 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (67)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

savita
mujhe lagta hai ye dish kafi tasty banegi me ye jarur try karungi.thanx nisha ji
savitri
harr chiij mein kaju kyun dala jata hain
nisha ji?
निशा: सावित्री जी, मुझे काजू बहुत पसन्द है, और किसी भी सब्जी की तरी अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिये, काजू, खसखस, क्रीम, मलाई, मक्खन और दही इत्यादि का प्रयोग किया जाता है.
naveen
Yah!!!!!!!!!!yummy 7 delicious Foodstuff.I like your recipe ........
mummy ki yaad aa gayi!!!!!!!
ha! ha! ha! ha! ha! ha! ha! ha! ha! ha!
amit
Hello Mem,
thanx for your great efforts.
Cud u plz let me know how to make Kaju Curry?
anupras
I prepare this veg and it was so tasty!
Thanks for sharing
deepali telang
yeh vastav mai bahut hi acchi sabji hai maine to kabhi socha bhi nahi tha ki kathal ke kofte bhi ban sakte hai thanks for the variety