सूजी के वड़े - Instant Rava Vada Recipe - Semolina Vada - Sooji Vada

📅 6 दिसंबर 2016 👁 2.8 लाख बार देखी गई 💬 38 कमेंट ★ 3.0 (2205)


जब भी कभी तुरत फुरत वडा बनाने की इच्छा हो तो सूजी से बने वडे बना डालिये.  दाल वडा की अपेक्षा इन्हें बनाने में समय कम लगता है और  बाहर से करारे और अंदर से नरम सूजी वडा का स्वाद भी लाजबाव होता है.

Read - Instant Rava Vada Recipe - Semolina Vada - Sooji Vada Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Semolina Vada

  • सूजी- 1 कप (180 ग्राम)
  • दही- ¾ कप (150 ग्राम)
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक का टुकड़ा- 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा- ¼ छोटी चम्मच से कम
  • तेल- वड़े तलने के लिए

विधि - How to make instant Sooji Vada

सूजी के वड़े बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार कर लीजिए. इसके लिए, एक बड़े प्याले में सूजी और दही डाल दीजिए. दोनों सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसके बाद, सूजी-दही के मिश्रण में अदरक, हरी मिर्च, नमक डाल दीजिए. सभी मसालों को मिश्रण में अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

बैटर में थोड़ा सा पानी मिला लीजिए. बैटर एकदम उड़द की दाल से बनने वाले वड़ों के बैटर जितनी गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी का बनना चाहिए. बैटर को 10 से 15 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि सूजी फूल जाए.

10 मिनिट बाद, सूजी फूल चुकी है. इसमें हरा धनिया और बेकिंग सोडा डालकर मिला लीजिए. बैटर हल्का सा गाढ़ा है, इसमें 1 छोटी चम्मच पानी डाल दीजिए. वड़े बनाने के लिए बैटर तैयार है. (इस पूरे बैटर में तकरीबन 2 से 3 टेबल स्पून पानी का इस्तेमाल हुआ है.)

कड़ाई में वड़ों को तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल डालकर गरम कर लीजिए. तेल चैक करने के लिए, कड़ाई के थोड़ा ऊपर हाथ रखकर देखिए, अच्छे से ताप आ रही हो, तो तेल अच्छे से गरम हो गया है. अब, आंच मध्यम कर लीजिए.

वड़े दो तरह से बनाए जा सकते है. पहले तरीके के लिए, हाथ पर थोड़ा सा पानी लगाकर गीला कर लीजिए और चम्मच से बैटर उठाकर हाथ पर निकालिए और इसे गोल करके बीच में अंगूठे से मोटा छेद कर दीजिए. वड़े को फ्राय होने के लिए, कड़ाई में डाल दीजिए.

दूसरे तरीके से वड़े बनाने के लिए, एक कटोरी को कपड़े से पूरा ढक लीजिए और पीछे की ओर से कसके कपड़े को कटोरी समेत पकड़ लीजिए. इस कपड़े पर पानी लगा लीजिए. फिर, इस पर 1 से 2 छोटी चम्मच बैटर रखिए. (वड़े अपनी पसंदानुसार छोटे या बड़े बना सकते हैं.) इसे हाथ से गोलाकार कर लीजिए और बीच में उंगली से छेद कर दीजिए. इसे सावधानी कपड़े से उतारकर दूसरे हाथ में रखिए और फिर, कड़ाई में तलने डाल दीजिए. (इस तरीके से वड़े बनाना ज्यादा आसान है.) जैसे ही वड़ा नीचे की ओर से सिक जाए, वैसे ही इसे पलटकर दूसरी ओर तलने दीजिए. इसी तरह से वड़े बनाकर कड़ाई में तलने डाल दीजिए. वड़ों को पलट-पलट कर अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए.

वड़े गोल्डन ब्राउन होकर तैयार हो गए हैं, इन्हें नैपकिन बिछी प्लेट में निकाल लीजिए. वड़ों को निकालते समय, इन्हें कलछी में कड़ाई के किनारे पर तिरछा करके रखिए ताकि इनमें से अतिरिक्त तेल कड़ाई में ही वापस चला जाए. इसी प्रकार, बाकी वड़े भी बनाकर व तलकर प्लेट में निकाल लीजिए. इतने बैटर में 7 वड़े बने हैं.

गरमागरम सूजी के वड़े बनकर तैयार हैं. बाहर से करारे और अंदर से नरम, इन सूजी के वड़ों को हरे धनिये की चटनी और मूंगफली के दानों की चटनी  के साथ परोसिए और चाव से खाइए.

सुझाव
बैटर बनाते समय ध्यान रखें कि बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा न हो.

Instant Rava Vada Recipe - Semolina Vada - Sooji Vada

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (2205 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (38)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ragini pandey
nisha ji aapki recepi bhut achi hoti h thnku so much
NishaMadhulika
रागिनी जी, आपके इसे सहयोग और प्रेम के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Saroj gaikwad
Hi Nisha ji
Kya hum rava vade medu vade banena ka jo bartan aata he usme bana sakte he?

निशा: सरोज जी, अगर आप इन्हें उस में बना सकें तो जरूर बनाएं.
आलोक दुबे
आपका रेसिपी शानदार और स्वादिष्ट है हम सभी के तरफ से धन्यवाद

निशा: आलोक जी, मेरी काम को पसंद करने के लिए और आपके इस प्रेम एवं सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Divya goel
Hello mam. Mam batter ka ghol same apki di hui quantity k sath hi banaya tha pr wo to bht hi patla tha ar usme paani bhi ni milaya tha.wo to hath me ate hi fail ra tha to gole to ban hi nai pa re the. Plzz muje bataiye k main kaise bana paungi firr
निशा:दिव्या जी, दही पतला होने से एसा हो सकता है, आप उसमें सूजी और डालकर उसे गाढ़ा बना सकते हैं.
Divya goel
Hello mam . Mam uttapam se bhi zada thick banana hai ghol ko

निशा: दिव्या जी, बैटर बनाते समय ध्यान रखें कि बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा न हो. उत्तम के घोल से थोडा़ गाढा़ ही रखें.
Ankit Gupta
Bahut hi badiya

निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mahima soni
Mam suji vde me adarak dalna jaruri hai mam plzz rly dena jaldi.mujhe aapki hr recipe acchi lagti hai.THANKU mam hme guide krne k liye

निशा: महिमा जी, अदरक डाले बिना भी इसे बनाया जा सकता है.
Shantanu
Very instant and delicious recipe
Thank-you so much mam for all your recipes.
Mam aapki recipes bahut easy hoti h aur uske ingredients easily available hote h. Meri mom ko bhi aapki recipes bahut acchi lagti h and apki help se mujhe bhi thora bahut khana banana aa gya h.
So thank-you so much mam, it's all because of you and your recipes. Thankyou

निशा: शांतनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
PRIYA GANGWAR
lovely recipe.

निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rohini jain
Very good receipt thank u mam

निशा: रोहिणी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Swaroop sarkar
Thanx nisha mam aapke Recipe ne mujhe khana bana hi sikha diya thanku very much

निशा: स्वरूप जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
anita
l like rava vada

निशा: अनिता जी, धन्यवाद.
Kiran
Kya suji vada ke liye ...bhumi hui suji use kar sakte hai

निशा: किरण जी, इसके लिए बिना भुनी सूजी ही ज्यादा अच्छी रहती है.
Philip V Ariel
Hi Nisha,
Thanks for sharing this amazing method of making Sooji Vada.
I found your ad on one of my friend's page.
Well explained, you made it easy to make
Dhanyavad Nishaji.indeed bahuth aasaan hey!
Keep sharing. I just subscribed. Thanks again.
@PVAriel from #philipscom
निशा: फिलिप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rupa agarwal
Plz maim safed kaddu Ki mangori Ki recipe batye plz

निशा: रूपा जी, हम जल्दी ही रेसिपी अपलोड करेंगे.
Nikita
Its looking awesome..i will try definately

निशा: निकिता जी, आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
ruchika soni
thanku nisha g apki ye dish mujhe bhut achi lgi.

निशा: रूचिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Vandana manu garg
Hello nisha ji..
Mene kal idli sambhar banya tha ...
Kafi sara sambhar bach gya tha ..
To mene aaj ye suji ke vade bnaye.
Ye bhut tasty bne.. mene isme onion v dala...
Hmare yha mostly sambhar bach hi jata h to ab usko khtam krne ke liye next day vade v fix dish ho gyi ..
Thanku so much...

निशा: वंदना जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
komal
Hello aunty,
it's winter season so can you tell me any substitute of curd that can easily use in winters also?
निशा: कोमल जी, दही तो दही है, दही वड़े में इसे ही यूज कर सकते हैं, आप इन्हैं दोपहर 2 बजे से पहले खायें, ये ठंड नहीं करेगा.
Uzma
Ragi idli recipe video plz

निशा: उज़्मा जी, हम जल्दी ही इसका वीडियो अपलोड करने की कोशिश करेंगे.
Ruchika
Hello Mam,
I tried this recepie but vada's were very tight and dry not fluffy at all. Can u help me with this?

निशा: रूचिका जी, सूजी अच्छे से न फूली हो या बहुत बैटर अधिक गाढ़ा हो या पर्याप्त मात्रा में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल न किया जाए, तो वड़े सख्त हो सकते हैं.
Anthony S Paul
Aunty ji bachelors ki life bohot asan kar di aapne...aapko jitna shukriya bola jaye utna kam hai...

निशा: एंथनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aarohi
Aloo mater ki sabji recipe plz
Nitya
Hello Nisha Ji,
I 'am a great fan of you and your recipes. my question is that
;Baking soda aur khane ka soda ek hi hota hai kya..?

निशा: नित्या जी, हां, बेकिंग सोडा को ही खाने वाला सोडा कहा जाता है.
aanchal yadav
Bahut achi recipe hai nisha ji

निशा: आंचल जी, धन्यवाद.
archana
Ma'am maine isko try kiya par wo bahut tight the soft kaise hon gay

निशा: अर्चना जी, सूजी अच्छे से न फूली हो और पर्याप्त मात्रा में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल न किया जाए, तो वड़े सख्त हो सकते हैं.
Bhavya saraswat
I'm big fan your cocking.

निशा: भव्या जी, धन्यवाद.
archana
Ma'am mujhe sooji vada banana hai kya isko banane se pehle sooji ko fry karna padega

निशा: अर्चना जी, इसके लिए सूजी को फ्राय करने की आवश्यकता नही है.
Parul kaushik
Aunty ye vanila aisens kya hota h Jo cake me use hota h plzzz tell me

निशा: वनीला एसेन्स वनीला बीन्स से निकाला हुआ रस होता है, जिसका इस्तेमाल कई डिश में फ्लेवर के लिए होता है. इसे आप किराना स्टोर से खरीद सकते हैं.
Parul
Nisha Aunty thakuu so much itni achhi recipe btane ke liye

निशा: पारूल जी, रैसिपी पसंद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.